Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अकेला पड़ता ईरान और ‘उम्मत’ का छद्म!
    • मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया, मुझे पाकिस्तान से प्यार: डोनाल्ड ट्रंप
    • इसराइल के खिलाफ जंग में ईरान अकेला क्यों पड़ गया है?
    • क्या अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है?
    • तमिलनाडु की कीलडी सभ्यता पर केंद्र से विवाद, ASI निदेशक को क्यों हटाया गया?
    • Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, शाम तक की ख़बरें
    • Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, सुबह तक की ख़बरें
    • कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर लगा ब्रेक-ओला, उबर, रैपिडो को झटका…क्या अन्य राज्य भी उठा सकते हैं यही कदम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » भारंगम 2025 : ये कर्ण महान है!
    भारत

    भारंगम 2025 : ये कर्ण महान है!

    By February 12, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाभारत का चरित्र कर्ण भारतीय मानस में सहस्राब्दियों से छाया हुआ है। आधुनिक काल में भी उसे लेकर कई उपन्यास-नाटक लिखे जा रहे हैं। अब जब महाभारत की कीर्ति भारत से निकलकर पूरी दुनिया में फैल रही है तो इसके चरित्रों की ओर भी दुनिया भर के रंगकर्मियों और संस्कृतिकर्मियों का ध्यान जा रहा है। खासकर कुछ साल पहले पीटर ब्रूक द्वारा महाभारत के मंचन के बाद। इसी कड़ी में ताजा उदाहरण है नाटक `कर्ण’ जो इस बार के भारत रंग महोत्सव में ताइवान से आया। पर निदेशक भारतीय – मणिपुरी मूल के हैं। नाम है चोंगथम जयंता मितेई। जयंता मितेई राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक रह चुके हैं। उसके बाद उन्होंने सिंगापुर में नाट्य प्रशिक्षण लिया। पिछले कुछ बरसों से वे ताइवान में रह रहे हैं और वहां रंगकर्म भी कर रहे हैं। उनके द्वारा निर्देशित इस नाटक को लिखा है हिमांशु बी जोशी ने जो दिल्ली के नाट्य जगत में बरसों से सक्रिय हैं।

    कर्ण से जुड़ी कथाएँ तो भारतीयों के लिए परिचित हैं ही पर निर्देशक ने इनको इस तरह पेश किया है कि ताइवानी या विदेशी दर्शकों को समझने और उसका आस्वाद करने में कठिनाई न हो।

    कर्ण का जीवन कई प्रकार की विडंबनाओं से घिरा रहा। कुंती ने जब उसे जन्म दिया तो वो अविवाहित थी। ऋषि दुर्वासा द्वारा दिए एक वरदान, जो ये था कि वो कभी भी देवताओं को आमंत्रित कर सकती है, के बाद वो इसे आजमाने के लिए सूर्य देवता का आह्वान करती है। सूर्य आते हैं, कुंती से उनका समागम होता है और कुंवारी कुंती मां बनती है। लोकलाज के कारण अपने नवजात पुत्र को नदी में बहा देती है जिसे आगे जाकर शूद्र अधिरथ और उसकी पत्नी राधा पालती है। बड़ा होने पर जब कर्ण वीर धनुर्धर बन जाता है तो महाभारत के युद्ध में कुंती के दूसरे पुत्रों यानी पांडवों के ख़िलाफ़ ही लड़ता है। आख़िर में वो अर्जुन के हाथों तब मारा जाता है जब उसके रथ का पहिया पृथ्वी में धंस जाता है और उसे निकालने का प्रयास करते हुए वो निहत्था हो जाता है।

    पर क्या ये नाटक सिर्फ कर्ण कथा है बिल्कुल नहीं। निर्देशक ने, और नाटककार हिमांशु ने भी, इसमें एक नया आयाम जोड़ा है जो कर्ण के व्यक्तित्व को नैतिक रूप से कुछ और अधिक आभावान बना देता है। नाटक में ये दिखाया गया है कि अपने रथ का पहिया पृथ्वी में धंसा होने के बाद भी कर्ण अर्जुन पर वो एक बाण नहीं चलाता जो इंद्र ने उसे दिया था। हालांकि मूल कथा में ये नहीं है लेकिन इस प्रस्तुति में ये नई चीज जोड़ी गई है। और इसमें किसी तरह का अनौचित्य भी नहीं है क्योंकि महाभारत विकसनशील काव्य रहा है। 

    उसकी रचना एक बार में नहीं हुई है। समय समय पर उसमें नए प्रसंग जोड़े जाते रहे हैं। इसलिए इस नाटक में इस कथा को जोड़ना एक नवीन उद्भावना है। पर इससे कर्ण का व्यक्तित्व उदात्ततर हो गया। और ये उपज मूल कथा के समीप भी है। कर्ण की मूल कहानी में ये है कि रणभूमि ने अर्जुन से युद्ध के समय एक नाग कर्ण के तीर पर आकर बैठ गया था और कहा था कि मुझे तीर समेत अर्जुन पर फेंको, मैं उसे डंस लूंगा और वो मर जाएगा। दरअसल वो नाग अर्जुन से खांडववन जलाने को लेकर  क्रुद्ध था और बदला लेना चाहता था। (खांडववन नागों की भूमि थी।) पर कर्ण ने उस विषधर का अनुरोध नहीं माना था। यह भी कर्ण का एक उज्ज्वल नैतिक पक्ष था। इस नाटक में ये दूसरी तरह से आ गया है।

    `कर्ण’ की इस प्रस्तुति को एक और परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। वो है भारतीय कथाओं का विश्वव्यापी प्रसार। ग्रीक नाटकों के कई चरित्र आज दुनिया भर में चर्चित हैं। इडिपस और एंटीगनी पर आधारित नाटक दुनिया भर में खेले जा रहे हैं। फिर कर्ण या दूसरे भारतीय मिथकीय चरित्रों की विश्वस्वीकृति क्यों न हो

    कर्ण की कथा में वो बहुस्तरीयता है जो किसी भी अन्य देश या संस्कृति में मनुष्य के नैतिक उलझनों को अन्वेषित करने का माध्यम हो सकती है। और सिर्फ कर्ण का ही क्यों, कुंती का भी, क्योंकि वो भी विडंबना ग्रस्त है।

     - Satya Hindi

    इस नाटक का संगीत भी शानदार है। हर भावुक स्थल पर संगीतकारों सुनीत बोरा और भास्कर ज्योतिकंवर ने वो गहराई दी है जो दर्शक के चित्त को व्यथित करती है। वैसे इस प्रस्तुति में कर्ण – कथा के भावनात्मक पक्ष को अधिक उभारा गया है। कहानी पर जोर कम है। पर इसमें वैचारिकता भी आ गई है क्योंकि अंत तक पहुंचते हुए ये युद्ध-विरोधी हो जाता है। वैसे भी महाभारत एक युद्ध काव्य होते हुए भी अपने मंतव्य में युद्ध विरोधी रचना है। इस नाटक के अंत में एक युद्ध विरोधी समूह गान है।

    इस प्रस्तुति में भारतीय तत्व भी हैं और ताइवानी भी। ताइवान की भाषा चीनी है और वहां की संस्कृति भी। हालाँकि ताइवान स्वतंत्र देश है पर वहां की भाषा, कला और दूसरे सांस्कृतिक पक्ष चीनी ही कहे जाएंगे। मिसाल के लिए चीनी ऑपेरा ताइवान की भी प्रदर्शनकारी कला है। जिसे अंग्रेजी में फ्यूजन कहा जाता है और हिंदी में संकरता- वो इस प्रस्तुति में मौजूद है। कर्ण का चरित्र और उससे जुड़ी कथा भारतीय है। कुछ अभिनेता भारत के हैं और कुछ ताइवान के। कर्ण की भूमिका निभानेवाले मोहम्मद सरफराज भारतीय हैं। कुंती की भूमिका निभानेवाली मेधा आइच भारतीय मूल की हैं पर ऑस्ट्रेलिया में रहती है। कृष्ण और सूर्य की भूमिका में सायन सरकार हैं। पर बाकी भूमिकाओं में ताइवानी कलाकार। वैसे एक ताइवानी कलाकार भी कुछ वक्त के लिए कुंती का चरित्र भी निभाती हैं। 

    निर्देशक ने ताइवान के चीनी ऑपेरा को तो रखा ही है पर भारत की नौटंकी और यक्षगान के कुछ तत्वों का भी इस्तेमाल किया है। हिंदीवाले कुछ संवादों में नौटंकी की संवादशैली प्रयोग में लाई गई है। सूर्य का वेश यक्षगान शैली का है। उसकी भंगिमाएं भी। भाषा हिंदी के साथ चीनी भी है। जहां अभिनेता चीनी बोलते हैं तो मंच पर पीछे उनका अंग्रेजी अनुवाद भी चलता रहता है ताकि भारतीय दर्शकों को संवाद समझने में मुश्किल न हो।

    मणिपुर का रंगमंच हेशम कन्हाईलाल और रतनथियम जैसे रंगकर्मियों के कारण पहले से समादृत रहा है। अब जयंता मितेई जैसे रंगकर्मी उसे और भी बुलंदी पर ले जा रहे हैं। ये भारतीय रंगकर्म के विस्तार के लिए भी शुभ है। बस एक छोटा-सा सुधार निर्देशक को कर लेना चाहिए। इंद्र ने कर्ण से कवच-कुंडल मांगने के बदले ब्रह्मास्त्र नहीं दिया था। कुछ शक्तिशाली अस्त्र दिए थे। अधिक से अधिक उनको दिव्यास्त्र कह सकते हैं। ब्रह्मास्त्र एक अलग धारणा वाला अस्त्र है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगर शनिवार तक बंधकों को वापस नहीं किया गया, तो गाजा युद्धविराम हो जाएगा समाप्त: इजरायल पीएम
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक फ्रांस यात्रा नई दिल्ली और पेरिस के रिश्तों को मजबूत करने वाली साबित हुई

    Related Posts

    अकेला पड़ता ईरान और ‘उम्मत’ का छद्म!

    June 18, 2025

    मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया, मुझे पाकिस्तान से प्यार: डोनाल्ड ट्रंप

    June 18, 2025

    इसराइल के खिलाफ जंग में ईरान अकेला क्यों पड़ गया है?

    June 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.