Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम: रहीमा बेगम को ‘बांग्लादेश में धकेला’, ग़लती पता चली तो वापस लाया
    • विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे
    • Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • बड़े मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं बॉलीवुड सितारे?
    • धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर
    • ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों में सन्नाटा क्यों है?
    • ‘लव जिहाद’ के झूठे जाल में फंसा साक़िब, 5 साल बाद मिला इन्साफ़
    • लव जिहाद का पहला मामला यूपी कोर्ट में धराशायी, योगी सरकार लाई थी कानून
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मल्लिकार्जुन खड़गे पर नहीं स्वामी विवेकानंद पर हमलावर है बीजेपी!
    भारत

    मल्लिकार्जुन खड़गे पर नहीं स्वामी विवेकानंद पर हमलावर है बीजेपी!

    By January 28, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    “भारत की लाखों पीड़ित जनता सूखे गले से जिस चीज़ के लिए बार-बार गुहार लगा रही है, वह है रोटी। वे हमसे रोटी माँगते हैं और हम उन्हें पत्थर पकड़ा देते हैं। भूख से मरती जनता को धर्म का उपदेश देना, उसका अपमान है। भूखे व्यक्ति को तत्व-मीमांसा की सीख देना उसका अपमान है।”

    सत्ता संरक्षण में मचाये जा रहे ‘हिंदुत्व’ के देशव्यापी कोलाहल के बीच इन चार पंक्तियों के कारण किसी को भी ‘धर्मद्रोही’ घोषित किया जा सकता है। ‘सनातन को अपमानित करने’ और ‘हिंदू धर्म का दुश्मन’ बताते हुए क़ानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। लेकिन यह उद्धरण योद्धा संन्यासी स्वामी विवेकानंद का है जिन्हें आधुनिक विश्व को हिंदू धर्म के शुभ पक्षों से परिचित कराने का श्रेय दिया जाता है। शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में 20 सितंबर को 1893 को अपना चौथा भाषण देते हुए स्वामी विवेकानंद ने ज़िंदगी की तकलीफ़ों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म की आड़ लेने वाले को कड़ी फटकार लगाते हुए जो कहा था वह ‘धर्म नहीं है भारत की सबसे बड़ी ज़रूरत’ शीर्षक से उपलब्ध है। उन्नीसवीं सदी के उस अंतिम दशक में न आस्था की कमी थी और न धर्म का ज़ोर ही कम था लेकिन किसी ने विवेकानंद पर इस भाषण के लिए कोई लांछन नहीं लगाया। उल्टा भारत लौटने पर ‘महान हिंदू संत’ के रूप में उनको तरह-तरह से सम्मानित किया गया था।

    बहरहाल, लगभग 131 साल बाद ‘हिंदू राष्ट्र’ का दम भरने वाले ऐसी कोई गुंजाइश छोड़ने को तैयार नहीं हैं। धर्म के परिसर से विवेक को निष्कासित करके उसे घृणा और हिंसा का पर्याय बना दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर किया गया ताज़ा हमला इसी का सबूत है। उन्होंने मध्यप्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली में दिये गये कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण को सनातन के ख़िलाफ़ बताते हुए माफ़ी माँगने की माँग की है जबकि उसमें एक तरह से स्वामी विवेकानंद के भाषण को ही दोहराया गया था।

    डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को आयोजित रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “अरे भाई गंगा में डुबकी लगाने से ग़रीबी दूर होती है क्या क्या आपको पेट में खाना मिलता है मैं किसी की आस्था को कोई ठेस नहीं पहुँचाना चाहता। अगर किसी को दुःख हुआ तो मैं माफ़ी चाहता हूँ। लेकिन आप बताइए कि जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल में नहीं जा रहा है, मज़दूरों को मज़दूरी नहीं मिल रही है… जब ये है, तो ये लोग जाकर हज़ारों रुपये ख़र्च करके कम्पटीशन में डुबकियाँ मार रहें हैं। कम्पटीशन में एक डुबकी मारता है, फिर दूसरा… और जब तक टीवी पर अच्छा नहीं आता, तब तक डुबकी मारते रहते हैं। …ऐसे लोगों से देश की भलाई होने वाली नहीं है। हमारी आस्था भगवान में है। कर सकते हैं। हर एक को आज़ादी है। आप रोज़ पूजा करिए। घर में हर आदमी और हर महिला पूजा कर के बाहर निकलती है। हमें कोई ऐतराज़ नहीं है। हमको ऐतराज़ है- ग़रीबों का जो शोषण हो रहा है, धर्म के नाम पर, उसके ख़िलाफ़ हमको लड़ना है।”

    साफ़ है कि मल्लिकार्जुन खड़गे धार्मिक लोगों आस्था पर चोट नहीं कर रहे हैं जो परलोक सुधारने या मोक्ष के लिए कुम्भ में डुबकी लगाने जा रहे हैं, उनका निशाना वे सत्ताधारी हैं जो देश में फैली भीषण ग़रीबी और बेकारी पर पर्दा डालने के लिए महाकुम्भ के ‘इवेंट’ का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी तमाम असफलताओं पर उठ रहे सवालों को ‘आस्था की डुबकी’ के पी.आर में ‘डुबो’ देना चाहते हैं। उनके लिए गंगा में आस्था की डुबकी लगाने से ज़्यादा टी.वी. के पर्दे पर ‘स्नान करते दिखना’ है। 

    स्वामी विवेकानंद ने इसे ही जनता का अपमान बताया था। तब किसी ने ये नहीं कहा था कि विवेकानंद दूसरे धर्म के बारे में सवाल क्यों नहीं उठाते

    पर संबित पात्रा ने चैलेंज किया है कि

    “क्या खड़गे जी कह सकते हैं कि हज में जाने से क्या हो जाएगा सनातन के ख़िलाफ़ उनके बोल शर्मनाक हैं। इस बयान के लिए कांग्रेस पार्टी को माफ़ी माँगनी चाहिए।”

    संबित पात्रा शायद भूल गये हैं कि भारत के महान संत-महात्माओं ने ऐसे तमाम सवाल उठाये हैं। संत रैदास कहते हैं कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा।’ उनके लिए ईमानदारी से अपना काम करने वालों के लिए गंगा स्नान की ज़रूरत नहीं है। वहीं संत कबीर चेताते हैं, ‘न्हाये धोये क्या हुवा, मन का मैल न जाये/मीन (मछली) सदा जल में रहे, धोये बास न जाये।’ कबीरदास का एक प्रसिद्ध निर्गुण है- ‘चली कुलबोरिनी गंगा नहाय!’  इसमें वे कहते हैं, ‘गंगा नहाइन जमुना नहाइन, नौ मन मैलहि लिहिन चढ़ाय/ पाँच पचीस के धक्का खाइन, घरहु की पूंजी आई गँवाय/ कहैं कबीर हेत करु गुरु से, नहीं तोर मुक्ती जाइ नसाय/” 

    उधर, गुरु नानक से जुड़ा प्रसिद्ध वाक़या है कि वे हरिद्वार में गंगा में खड़े होकर सूर्य को जल न देकर पंजाब की दिशा में पानी उलीचने लगे। पूछने पर जवाब दिया कि वे अपने खेतों को सींच रहे हैं। इस पर जब पुरोहित हँसे तो उन्होंने सवाल किया कि अगर आपका चढ़ाया जल सूर्य लोक पहुँच सकता है तो पंजाब के हमारे खेतों तक क्यों नहीं पहुँच सकता

    ज़ाहिर है, धर्म के मार्ग में विवेक को छोड़ना अनिवार्य नहीं है। ये सभी संत-महात्मा ईश्वर पर विश्वास करते थे लेकिन इसके लिए पूजा-पाठ या गंगास्नान करने की जगह मन का मैल दूर करने, सदाचरण और सद्भावना की सीख देते थे। क्या संबित पात्रा या बीजेपी नेता उन्हें भी चुनौती देते कि ‘पहले किसी और धर्म पर सवाल उठाओ, यह हिंदू धर्म का अपमान है!’ 

    कुम्भ में गंगा स्नान करके आस्थावान ‘मोक्ष’ यानी आवागमन के चक्र से मुक्ति चाहते हैं। यानी इस आयोजन का रिश्ता लोक से नहीं परलोक से है। जबकि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी ‘लोक’ की व्यवस्था करना है। लोक के संकटों को दूर करना उनका ‘धर्म’ है।

    इसीलिए इस व्यवस्था को ‘लोकतंत्र’ कहा गया है न कि ‘पर-लोकतंत्र।’ राजनेता भी अपनी आस्था के तहत गंगा स्नान करें, इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है, लेकिन अगर लोकतंत्र की कमान सँभालने वाले नेता लोक-व्यवस्था की बदहाली के सवालों के जवाब में ‘परलोक की पुड़िया’ बाँटेंगे तो इसे धर्म नहीं अधर्म ही कहा जाएगा। विवेकानंद की नज़र में यह जनता का अपमान है। देश के सबसे ग़रीब राज्यों में शुमार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जिस तरह से महाकुम्भ की ब्रांडिंग से अपना चेहरा चमका रही है, वह नाकामी पर पर्दा डालने की कोशिश ही है।

    संबित पात्रा सरीखे बीजेपी के तमाम नेता जो ‘हिंदू बनाम अन्य के खेल’ से अपनी सत्ता मज़बूत करना चाहते हैं उन्हें विश्व धर्म संसद में दिया गया विवेकानंद का अंतिम भाषण ज़रूर पढ़ना चाहिए। 27 सितंबर 1893 को सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद ने कहा था, ”पवित्रता, शुद्धता और उदारता, दुनिया के किसी एक धर्म की मिल्कियत नहीं है। सभी धर्मों ने सर्वश्रेष्ठ गुणों वाले महान पुरुषों और महिलाओं को जन्म दिया है। यह बात साबित होने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति सिर्फ अपने धर्म के आगे बढ़ने और बाकी धर्मों के नष्ट होने का सपना देखता है, तो मुझे उस पर दिल की गहराइयों से तरस आता है। ऐसे लोगों को मैं बताना चाहूंगा कि तमाम विरोधों के बावजूद बहुत जल्द हर धर्म के बैनर पर लिखा होगा ‘युद्ध नहीं, सहयोग!’, ‘विनाश नहीं, मेल-मिलाप!’, ‘आपसी कलह नहीं, शांति और सद्भावना!’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में गौ तस्करी के संदेह में शख्स को मार डाला, लिंचिंग क्यों नहीं रुक रही?
    Next Article UP News: CM योगी ने बिना नाम लिये अखिलेश यादव पे साधा निशाना, बोले- तुष्टिकरण वाले भी जा रहे धार्मिक स्थल

    Related Posts

    असम: रहीमा बेगम को ‘बांग्लादेश में धकेला’, ग़लती पता चली तो वापस लाया

    June 1, 2025

    विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे

    May 31, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें

    May 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.