Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या देशभक्त होना इतना बड़ा गुनाह …. सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस से इशारों में पूछे सवाले, देश में हो रहे बवाल पर जताया दुख
    • इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?
    • Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?
    • रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर
    • हेट स्पीच केस: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, राजभर बोले- अपील करेंगे
    • आतंकवाद से जंग का नागरिकों की प्यास से क्या रिश्ता है?
    • Mana and Kamet Peaks: माना और कामेट पर्वत की गोद में एक स्वर्गिक अनुभव की यात्रा, जीवन भर याद रहेगी ये समर हॉलीडे ट्रिप
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मस्क के चैटबॉट से जवाब-तलब; क्या भारत में बैन हो सकता है Grok?
    भारत

    मस्क के चैटबॉट से जवाब-तलब; क्या भारत में बैन हो सकता है Grok?

    By March 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जिस ग्रोक ने भारत में दक्षिणपंथियों की नाक में दम कर रखा है, लगता है वह अब खुद ही मुश्किल में पड़ने वाला है। एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के एआई चैटबॉट ग्रोक विवादों में है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार ग्रोक से नाराज़ है और इसने ग्रोक द्वारा दिए जाने वाले जवाब को लेकर सफ़ाई मांगी है। इसके साथ सवाल उठ रहे हैं कि जिस ग्रोक के जवाबों से बीजेपी और दक्षिणपंथी असहज हो रहे हैं उसके दिन क्या अब भारत में लदने वाले हैं

    ग्रोक ने हाल में भारतीय यूजरों के बीच तहलका मचा दिया है। अपनी बेबाक और मजेदार प्रतिक्रियाओं के लिए मशहूर ग्रोक ने जवाहरलाल नेहरू, स्वतंत्रता संग्राम, अल्पसंख्यक अधिकार, क्रिकेट और बॉलीवुड पर भारत से जुड़े तमाम सवालों का जवाब देकर लोगों का ध्यान खींचा है। लेकिन भारत सरकार इससे खुश नहीं है। सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि इसको पता चला है कि केंद्र सरकार ने एक्स से ग्रोक के जवाबों को लेकर चिंता जताई है और इसके प्रशिक्षण डेटा व इसकी प्रतिक्रियाओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।

    रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सरकार को ग्रोक के जवाबों की सामग्री और इसके प्रशिक्षण डेटा पर आपत्ति है। यह चिंता तब बढ़ी जब ग्रोक ने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विवादास्पद टिप्पणियां कीं, इनमें से कुछ पर ग़लत सूचनाओं के आरोप भी लगे। सरकार ने एक्स से पूछा है कि ग्रोक को किस डेटा पर प्रशिक्षित किया गया और इसके जवाबों को नियंत्रित करने की क्या व्यवस्था है। यह पहली बार नहीं है जब ग्रोक विवाद में आया हो, पिछले साल अमेरिकी चुनावों को लेकर भी इस पर गलत जानकारी फैलाने के आरोप लगे थे।

    भारत में ग्रोक पर पीएम मोदी से लेकर बीजेपी, आरएसएस तक से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे गए और जो इसके जवाब आए वो उनके समर्थकों को रास नहीं आया। कुछ इसी तरह के जवाब जवाहरलाल नेहरू के बारे में भी आए जो दक्षिणपंथियों को पसंद नहीं आया। फिर महात्मा गांधी से लेकर हाल के विपक्षी दलों के राजनेताओं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर सवाल पूछे गए। इनके भी जवाब उसी तरह से तीखे आए। अधिकतर जवाब विवादों में रहे। 

    ग्रोक ने हाल ही में भारत में लोकप्रियता हासिल की है, खासकर अपनी अनफिल्टर्ड और बेलगाम प्रतिक्रियाओं के लिए। यह कभी-कभी यूजरों को बोलचाल की भाषा में गालियां भी देता है। नेहरू से लेकर आज के राजनीतिक मुद्दों तक, इसने हर विषय पर जवाब दिए। ये वायरल हो गए। जहां कुछ यूजर इसकी बेबाकी को सराह रहे हैं, वहीं कई इसकी सटीकता और टोन पर सवाल उठा रहे हैं। गूगल के जेमिनी, ओपनएआई के चैटजीपीटी और डीपसीक जैसे मॉडल संवेदनशील राजनीतिक सवालों से बचते हैं या नरम जवाब देते हैं, लेकिन ग्रोक की बिंदास शैली ने इसे अलग खड़ा किया है।

    ग्रोक की प्रतिक्रियाओं पर जनता का मत बंटा हुआ है। कुछ इसे ताजगी भरा और मनोरंजक मानते हैं, तो कुछ इसे गैर-जिम्मेदार और पक्षपाती कहते हैं।

    स्नैपडील के संस्थापक कुणाल बहल जैसे यूजर्स ने भविष्यवाणी की है कि इसके विवादास्पद जवाबों के चलते भारत में इसकी उम्र कम हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रोक की बेबाकी इसकी ताकत भी है और कमजोरी भी—यह यूजरों को आकर्षित करती है, लेकिन नैतिकता और सटीकता के सवाल खड़े करती है।

    बता दें कि एलन मस्क ने ग्रोक को गूगल, ओपनएआई और अन्य एआई मॉडलों के जवाब में विकसित किया था। xAI ने ग्रोक को लॉन्च करते हुए कहा था, ‘ग्रोक में थोड़ा विद्रोही रवैया है, अगर आपको हास्य से नफरत है तो इसका इस्तेमाल न करें!’ इसकी एक मिसाल यह है कि जब एक्स पर सबसे बड़े ग़लत सूचना के स्रोत के बारे में पूछा गया, तो ग्रोक ने मस्क का नाम लिया।

    ग्रोक का मामला भारत में एआई नियमों और सोशल मीडिया की जवाबदेही पर बहस को तेज कर सकता है। सरकार की सख्ती से संकेत मिलता है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट को लेकर संवेदनशील है, खासकर जब बात राजनीतिक स्थिरता और सामाजिक सौहार्द की हो। दूसरी ओर, मस्क की छवि एक ऐसे उद्यमी की है जो नियमों को तोड़ने से नहीं डरते। अगर एक्स सरकार की मांगों को पूरा नहीं करता, तो ग्रोक पर प्रतिबंध या सख्त नियमों का ख़तरा मंडरा सकता है।

    यह भी सवाल उठता है कि क्या ग्रोक की नीति भारत जैसे विविध और संवेदनशील देश में कारगर हो सकती है जहां मस्क इसे ‘वोक विरोधी’ और बेबाक एआई के तौर पर पेश करते हैं, वहीं भारत में इसकी कथित तौर पर अराजक शैली तनाव बढ़ा सकती है। 

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में किसान नेताओं की गिरफ्तारी, तनाव; क्या वादे भूल गई आप सरकार?
    Next Article शनि गोचर और सूर्य ग्रहण होगा एक साथ, देश-दुनिया में आएंगे कौन से बड़े बदलाव? जानिए

    Related Posts

    इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?

    June 2, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें

    June 2, 2025

    सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.