Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rashtra Prerna Sthal: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, विचार, संस्कृति और राष्ट्रवाद की त्रिवेणी
    • Lucknow Rashtra Prerna Sthal: बेहद ख़ास है लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल,इतने करोड़ में तैयार
    • क्रिसमस पर लखनऊ के इन रेस्ट्रॉन्ट्स और होटल में मिलेगा ख़ास इंतज़ाम, इन डिशेस का लें यहाँ आनंद
    • Best Honeymoon Destinations: बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन, कम बजट में भी मिलेगा यूरोप वाला फील
    • New Year 2026: कम खर्च, डबल सेलिब्रेशन! न्यू ईयर पर सुबह-शाम का अलग रंग दिखाती हैं ये 5 जगहें
    • Hanuman Temple Lucknow: लखनऊ में स्थित बंजरगबली का ये मंदिर है बेहद ख़ास
    • मेवात दिवस: गांधी जी का वचन, भरोसे की वो तारीख, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी
    • उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा 7 मंज़िला बस स्टैंड, 400 बसों की एक साथ होगी पार्किंग
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मायावती का राजनीति में ‘अंत’ या ‘अंतः अस्ति प्रारंभः’
    राजनीति

    मायावती का राजनीति में ‘अंत’ या ‘अंतः अस्ति प्रारंभः’

    By March 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mayawati (Photo: Social Media)

    Mayawati (Photo: Social Media)

    UP Politics: मायावती, सियासी अखाड़ों की मजबूत खिलाड़ी। पहली महिला दलित मुख्यमंत्री और सबसे कम उम्र में सीएम बनने वाली महिला। ऐसे न जाने कितने रिकॉर्ड हैं, जो राजनीति में मायावती ने अपने नाम किए। बसपा प्रमुख मायावती पहली बार 1995 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर अखिलेश यादव सीएम बनाया। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी तोड़-फोड़ या यूं कहें कि भरोसेमंद नेताओं के अभाव में कमजोर हो गई। वर्तमान की स्थिति यह कह पाना मुश्किल है कि मायावती अंत की ओर हैं या अंत से नई शुरुआत है। 

    बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती चार बार मुख्यमंत्री तो सात बार बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। पल पल बदलती सियासत को बखूबी समझती हैं। बावजूद इसके पार्टी अंत की ओर है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपने खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी एक बार फिर उबरने की राह ढूंढ रही है। बता दें राज्य में तकरीबन 22 फ़ीसद दलित आबादी है। पुराने आंकड़ें देखें तो बसपा ब्राह्मण और दलितों की राजनीति करती आई है। कुछ सीटें ऐसी रहीं जहां मुस्लिमों का भी साथ मिला है। 12-14 फीसद ब्राह्मण मतदाता हैं। मायावती की निष्क्रियता से ब्राह्मण वोट भाजपा में शिफ्ट हो गया। दलित वोट सपा में चला गया। इसका बसपा को भारी नुकसान हुआ। मायावती की भतीजे से ‘माया’ खत्म होने में इतनी देर हो गई कि पार्टी अपनी अंतिम सांसों तक पहुंच गई। अब पार्टी को संकटमोचक का इंतजार है।  

    मायावती को नहीं मिला कोई अपना

    बसपा के कमजोर होने की एक वजह ये भी मानी जाती है कि कोई भरोसेमंद और अपना समझने वाला नेता नहीं मिला। सबने अपनी राजनीति चमकाई और वक्त के साथ दूसरे का दामन थाम आगे बढ़ गए, पार्टी पीछे ही रह गई। हालांकि सियासी जानकारों का कहना है कि मायावती राजनीति में कुछ समय के लिए गायब या कहें कि निष्क्रिय रहीं। इससे इंद्रजीत सरोज, लालजी वर्मा और सुखदेव राजभर ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़ दिया। सुखदेव अपने बेटे को अखिलेश यादव की पार्टी से जोड़ गए। हरीशंकर तिवारी भी अपने बेटों और भांजे को सपा की साइकिल पर सवार कर गए। ऐसे में पूर्वांचल की राजनीति में मायावती कमजोर हो गई। ये दोनों ओबीसी और ब्राह्मण के दो बड़े चेहरे रहे। वहीं, अब ब्राह्मणों से जोड़ने के लिए मायावती ने पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को ज़िम्मेदारी दी हुई है। 

    जब सियासत के स्वर्णिम काल में थी मायावती 

    मायावती 1977 में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के संपर्क में आईं। इसके बाद मुजफ्फरनगर जिले की कैराना सीट 1984 में पहली बार चुना लड़ीं लेकिन हार गईं। इसके बाद बिजनौर में 1985 और हरिद्वार से 1987 में फिर चुनाव हार गईं। इसके बाद 1989 में पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बनीं। 1994 में दूसरी बार जीत दर्ज करके राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं। इसके बाद 3 जून 1995 से 18 अक्टूबर 1995 तक 137 दिन के लिए सीएम बनीं। दूसरी बार 21 मार्च 1997 से 21 सितम्बर 1997 तक 184 दिन प्रदेश की मुखिया रहीं। 3 मई 2002 से 29 अगस्त 2003 यानी 1 साल, 118 दिन सीएम रहीं। इसके बाद चौथी बार बहुजन समाज पार्टी ने भारी जीत दर्ज कर मायावती ने चार साल, 307 दिन सरकार चलाई। 2007 के चुनाव तक मायावती सियासत के स्वर्णिम काल में रहीं लेकिन इसके बाद पार्टी अपना वजूद खोती रही। 

    आज क्या है पार्टी की स्थिति

    मायावती ने 2007 में 206 सीटों में प्रचंड जीत हासिल कर सरकार बनाई। इसके 2012 के विधानसभा चुनाव में ये सीटें घटकर 80 सीटें ही बचीं। इसके बाद साल 2017 में मात्र 19 विधायक ही बसपा के कोटे में गए। वहीं, 2022 के चुनाव जो स्थिति रही वह न के बराबर ही थी। 403 में से बसपा को मात्र एक सीट बलिया की रसड़ा विधानसभा से मिली। यहां उमाशंकर सिंह ने 6585 मतों से तीसरी बार जीत दर्ज की। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा को 10 सीटें में सफलता मिली थी जबकि 2024 में शून्य रहीं। संसदीय चुनाव में बसपा बाहर हो गई। 

    पारिवारिक कलह में जूझ गई पार्टी

    लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने जिस तरह से भतीजे आकाश आनंद को आगे लाकर रणनीति तय की थी, उससे यह लग रहा था कि पार्टी एक बार फिर अपना अस्तित्व बचा पाएगी। उत्तराधिकारी घोषित होने के बाद आकाश आनंद ने कई रैलियां भी की लेकिन चुनाव से पहले ही मायावती ने उत्तराधिकारी पद से हटा दिया। इसके बाद रैलियां भी कैंसिल हो गई। वहीं, मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ द्वारा पार्टी में तोड़ फोड़ का आरोप लगाते हुए पार्टी से बाहर कर दिया। बसपा सुप्रीमो ने रविवार को बैठक बुलाकर सभी को किनारे कर दिया। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए यहां तक कह दिया कि जब तक उनकी सांसें हैं तब तक पार्टी का कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। वह खुद ही मोमेंट आदि को लीड करेंगी। भाई-भतीजों के बीच में मायावती किसी और को भी मौका नहीं दे पायी। 

    मायावती सियासत का बड़ा चेहरा हैं। पार्टी का दार-ओ-मदार खुद पर लेने के बाद अब आगामी चुनावों में इसका क्या असर होगा, ये देखनी वाली बात होगी। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन में हथियार बनाने जेलेंस्की ने ब्रिटेन से लिया 2.84 अरब डॉलर का कर्ज, मैं ब्रिटेन के लोगों और सरकार धन्यवाद करता हूं
    Next Article मायावती ने आकाश आनंद को अब पार्टी के सभी पदों से क्यों हटाया?

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.