Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मनु स्मृति नहीं पढ़ाने से क्या ‘आंबेडकर ने इसे क्यों जलाया’ की चर्चा रुक जाएगी
    • ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की हत्या योजना से इसराइल को क्यों रोका
    • युद्धविराम के बाद भी सीमा पर आबादी डर और दहशत के साये में
    • महाराष्ट्र के पुणे में पुल ढहने से 4 की मौत, 38 लोग बचाए गए
    • भारत-पाक की तरह इसराइल-ईरान के बीच समझौता कराया जाएगा: ट्रंप
    • Chandauli News: भाजपा देश व प्रदेश को विकास से कर रही मजबूत…सुशील सिंह
    • पहलगाम के बाद कार्रवाई के बावजूद समस्या तो खत्म हुई नहीं: भागवत
    • Azamgarh News: सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- ‘जाति और धर्म के आधार पर की जा रही है नियुक्तियां’
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मार्च 2025 में है होली जैसा बड़ा त्‍योहार, इस महीने में लग रहे हैं दो ग्रहण!
    राशिफल

    मार्च 2025 में है होली जैसा बड़ा त्‍योहार, इस महीने में लग रहे हैं दो ग्रहण!

    By February 21, 2025No Comments19 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मार्च 2025 में है होली जैसा बड़ा त्‍योहार, इस महीने में लग रहे हैं दो ग्रहण!

    मार्च अंग्रेज़ी कैलेंडर का तीसरा महीना होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से मार्च का महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस महीने की सबसे खास बात यह होती है कि इस दौरान होली का त्योहार पड़ता है। इतना ही नहीं कभी-कभी मार्च में महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार भी आता है।

    ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मार्च का माह परिवर्तन और ऊर्जा को दर्शाता है। मार्च के महीने में फाल्गुन मास समाप्त होगा और चैत्र मास की शुरुआत होगी। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।

    नए माह की शुरुआत होने पर हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि ये महीना उनके लिए कैसे रहेगा या उनके लिए क्या खास लेकर आया है। क्या इस महीने करियर में तरक्की मिलेगी? व्यापार में किस प्रकार की समस्या झेलनी होगी? पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? आदि कई तरह के सवाल हमारे मन-मस्तिष्क में घूमते रहते हैं। अब आपको एस्ट्रोसेज एआई के इस खास ब्लॉग मार्च 2025 में इन सभी सवालों का जवाब मिलने जा रहा है।

    इसके साथ ही इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2025 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, तिथियों आदि से भी अवगत करवाएंगे। साथ ही, इस माह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाश के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

    यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

    भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

    मार्च 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

    मार्च 2025 की शुरुआत शतभिषा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होगी। वहीं, मार्च 2025 माह का समापन भरणी नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि पर होगा।

    मार्च 2025 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां 

    तिथि  दिन अवकाश
    13 मार्च 2025 गुरुवार होलिका दहन
    14 मार्च 2025 शुक्रवार होली
    30 मार्च 2025 रविवार चैत्र नवरात्रि, उगादी, गुड़ी पड़वा
    31 मार्च 2025 सोमवार चेटी चंड

    बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

    मार्च 2025 में आने वाले सार्वजनिक अवकाशों की सूची

    तारीख अवकाश राज्य
    5 मार्च 2025, बुधवार पंचायती राज दिवस उड़ीसा
    14 मार्च 2025, शुक्रवार होली राष्ट्रीय अवकाश (कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के अलावा)
    14 मार्च 2025, शुक्रवार याओसांग मणिपुर
    14 मार्च 2025, शुक्रवार डोल्यात्रा  पश्चिम बंगाल
    15 मार्च 2025, शनिवार याओसांग दिन 2 मणिपुर
    22 मार्च 2025, शनिवार बिहार दिवस बिहार 
    23 मार्च 2025, रविवार सरदार भगत सिंह शहादत दिवस  हरियाणा 
    28 मार्च 2025, शुक्रवार शब-ए-कद्र जम्मू और कश्मीर
    28 मार्च 2025, शुक्रवार जमात-उल-विदा जम्मू-कश्मीर
    30 मार्च 2025, रविवार उगादी अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान और तेलंगाना
    30 मार्च 2025, रविवार तेलुगू नववर्ष तमिलनाडु
    30 मार्च 2025, रविवार गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र
    31 मार्च 2025, सोमवार या 01 अप्रैल, 2025 (चंद्रमा के आधार पर)  ईद-उल-फ़ितर राष्ट्रीय अवकाश

    मार्च 2025 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची

    तिथि अवकाश राज्य 
    05 मार्च पंचायती राज दिवस उड़ीसा
    07 मार्च चापचर कुट मिज़ोरम
    14 मार्च  होली राष्ट्रीय अवकाश इन राज्‍यों को छोड़कर – कर्नाटक, केरल, मणिपुर, लक्ष्‍द्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल
    14 मार्च  याओसांग मणिपुर
    14 मार्च  डोल्यात्रा  पश्चिम बंगाल
    15 मार्च  याओसांग का दूसरा दिन मणिपुर
    22 मार्च बिहार दिवस बिहार 
    23 मार्च सरदार भगत सिंह शहादत दिवस  हरियाणा, पंजाब 
    28 मार्च शब-ए-क़द्र जम्मू और कश्मीर
    28 मार्च जमात-उल-विदा जम्मू-कश्मीर
    30 मार्च उगादी आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजराज, जम्‍मू-कश्‍मीर, कर्नाटक, राजस्‍थान, दमन और दीउ, दादर और नागर हवेली, तेलंगाना
    30 मार्च तमिल नव वर्ष तमिलनाडु
    30 मार्च गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
    31 मार्च ईद-उल-फ़ितर राष्ट्रीय अवकाश

    मार्च विवाह मुहूर्त 2025

    दिनांक एवं दिन तिथि मुहूर्त का समय
    01 मार्च 2025, शनिवार द्वितीया, तृतीया सुबह 11 बजकर 22 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक
    02 मार्च 2025, रविवार तृतीया, चतुर्थी सुबह 06 बजकर 51 मिनट से रात 01 बजकर 13 मिनट तक
    05 मार्च 2025, बुधवार सप्तमी रात 01 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक
    06 मार्च 2025, गुरुवार  सप्तमी सुबह 06 बजकर 47 मिनट से सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक
    06 मार्च 2025, गुरुवार  अष्टमी रात 10 बजे से सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक
    7 मार्च 2025, शुक्रवार  अष्टमी, नवमी सुबह 06 बजकर 46 मिनट से रात 11 बजकर 31 मिनट तक
    12 मार्च 2025, बुधवार चतुर्दशी सुबह 08 बजकर 42 मिनट से अगली सुबह 04 बजकर 05 मिनट तक्र

    फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

    मार्च में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

    साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लग रहा है। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 14 मार्च 2025 को लगेगा। इस प्रकार मार्च के महीने में दो ग्रहण लग रहे हैं।

    मार्च 2025 में ग्रहों के गोचर की बात करें, तो इस महीने 02 मार्च को शुक्र मीन राशि में वक्री हो रहे हैं और 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं 15 मार्च को बुध मीन राशि में वक्री होंगे, 17 मार्च को बुध मीन राशि में ही अस्‍त हो जाएंगे और 18 मार्च को शुक्र मीन राशि में अस्‍त होंगे एवं 28 मार्च को शुक्र मीन राशि में ही उदित होंगे। इसके बाद 29 मार्च को शनि मीन राशि में गोचर करेंगे और 31 मार्च को बुध मीन राशि में उदित होंगे एवं 31 मार्च को शनि भी मीन राशि में उदित होंगे।

    सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2025 का राशिफल

    मेष राशि

    मार्च मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना मेष राशि के जातकों को अच्छे परिणाम दे सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी और इसकी मदद से आप विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगे। शनि देव भी आपको अनुकूल परिणाम देने वाले हैं।

    करियर: आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी लेकिन बीच-बीच में कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। व्यापारियों को इस महीने सावधान रहने की ज़रूरत है। इस समय आपको किसी भी तरह का कोई जोखिम उठाने से बचना है।

    शिक्षा: इस महीने मेष राशि के छात्रों को मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस समय आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मीडिया की पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियां आने के संकेत हैं।

    पारिवारिक जीवन: इस महीने आपको अपनी फैमिली लाइफ में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सदस्यों के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको शनि के प्रभाव की वजह कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको अपने प्रेम संबंधों को लेकर सावधान होकर चलना चाहिए। एक दूसरे के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने से बचें। 

    आर्थिक जीवन: इस महीने आपको मेहनत के दम और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खर्चे तो रहेंगे लेकिन इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे।

    स्वास्थ्य: इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप इस महीने सेहत के मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतते हैं, तो आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

    उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।

    मेष राशिफल 2025

    नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

    वृषभ राशि

    यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।

    करियर: कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों को इस समय थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इनके फैसले गलत साबित हो सकते हैं।

    शिक्षा: छात्रों को इस महीने अधिक मेहनत करने की ज़रूरत पड़ सकती है। हो सकता है कि आपने जो कुछ भी पढ़ा है, उसे आप भूल जाएं। हालांकि, मेहनती विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

    पारिवारिक जीवन: आपको अपने परिवारिक मामलों को लेकर सावधान रहना चाहिए। दूसरों से सभ्य और सौम्य होकर बात करें। आपकी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहस हो सकती है।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच विवाद या गलतफहमी होने की आशंका है। आपके बात करने के तरीके की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। 

    आर्थिक जीवन: आपको अपनी मेहनत के अनुरूप लाभ मिलते रहेंगे। आपकी एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होने के संकेत हैं।

    स्वास्थ्य: आपको मार्च में छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है। हालांकि, इन्हें आप सही खानपान की मदद से दूर कर पाएंगे।

    उपाय: प्रत्येक गुरुवार को मंदिर में दूध और चीनी का दान करें।

    वृषभ राशिफल 2025

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों को इस महीने मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, इस समय आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।

    करियर: जो लोग विदेश से संबंधित काम करते हैं, फाइनेंस, बैंकिंग या वाणी से संबंधित काम करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस माह में व्यापारी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

    शिक्षा: छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की बजाय खेलकूद या कहानियां पढ़ने में अधिक लग सकता है।

    पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्य एक दूसरे का सहयोग करते हुए नज़र आएंगे। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य भी ही सकता है।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: अगर आपका प्रेमी ऑफिस में है तो आप इस बात का ध्यान रखें कि आपकी वजह से ऑफिस का काम बाधित न हो। पिछले महीने की तुलना में इस महीने दांपत्य जीवन बेहतर रह सकता है।

    आर्थिक जीवन: आपके लिए अच्छी कमाई और औसत बचत के योग नज़र आ रहे हैं। मार्च 2025 में आप आर्थिक मामले में औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

    स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम में हो रहा परिवर्तन आपके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। उचित खान-पान और रहन-सहन अपनाएंगे तो स्वास्थ्य समस्याओं से बच जाएंगे।

    उपाय:  नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    मिथुन राशिफल 2025

    कर्क राशि

    इस महीने कर्क राशि के जातकों को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिलने के संकेत हैं।

    करियर: इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भागदौड़ भी ज्यादा रहने वाली है। आपको सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए।

    शिक्षा: घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इस महीने पढ़ाई के प्रति थोड़े से लापरवाह हो सकते हैं।

    पारिवारिक जीवन: आपके परिवार का माहौल थोड़ा खराब रह सकता है। आपके परिजन आपसे असंतुष्ट रह सकते हैं।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस दौरान आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के लिए समय निकालने में असमर्थ हो सकते हैं। ज़रूरी काम या भागदौड़ के कारण मिलने के मौके कम मिल सकेंगे।

    आर्थिक जीवन: आपने पिछले दिनों कोई काम किया था और उसके परिणाम तब नहीं मिले थे तो वो परिणाम इस महीने मिल सकते हैं। निवेश से लाभ होने की उम्मीद है।

    स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव होने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। बहुत ज्यादा ठंडी और गर्म चीज़ों को खाने से बचें।

    उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

    कर्क राशिफल 2025

    आज का गोचर

    सिंह राशि

    यह महीना आपके लिए कुछ हद तक संघर्ष से भरा रह सकता है। यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ कठिनाईयां देखने को मिल सकती हैं।

    करियर: इस महीने आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को कोई भी जोखिम उठाने से बचना चाहिए।

    शिक्षा: मेहनती छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कला और साहित्य से जुड़े विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी अनुकूल समय है।

    पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होने की आशंका है। आप अपने परिजनों के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: व्यस्त रहने की वजह से आपको अपने पार्टनर से मिलने के कम अवसर मिलेंगे। इसकी वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज़ हो सकता है।

    आर्थिक जीवन: आमदनी में कमी आने की आशंका है। व्यापारियों का पैसा कहीं अटक सकता है। नौकरीपेशा लोग जो छोटे संस्थानों में काम करते हैं, उनकी सैलरी आने में थोड़ी देरी हो सकती है।

    स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा सिरदर्द, बुखार जैसी शिकायतें भी आपको हो सकती हैं। 

    उपाय: इस महीने नमक कम खाएं और रविवार के दिन नमक बिल्कुल न खाएं।

    सिंह राशिफल 2025

    कन्या राशि

    इस महीने कन्या राशि के जातकों को मिले-जुले या औसत स्तर के परिणाम मिल सकते हैं। महीने का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है।

    करियर: इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाने से बचना चाहिए। व्‍यापारियों को इस महीने कुछ लाभ तो होगा लेकिन उन्‍हें कोई बड़ा रिस्‍क नहीं लेना है। जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने दें।

    शिक्षा: माता-पिता छात्रों की मदद करें। अगर बच्‍चे को कुछ याद करने में कठिनाई हो रही है, तो आप इसमें उसकी सहायता करें।

    पारिवारिक जीवन: कभी-कभी परिवार के किसी सदस्य के गलत बोलने या आपसी गलतफहमियों के कारण कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं लेकिन किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: यदि आप अपने प्रेम संबंध को वैवाहिक बंधन में बदलने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्‍य जीवन में भी सुख बना रहेगा।

    आर्थिक जीवन: आपके लिए इस महीने धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: स्‍वास्‍थ्‍य के लिए यह महीना ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहने वाला है। सिरदर्द बुखार या फिर श्वास इत्यादि से जुड़ी हुई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

    उपाय: काली गाय को गेहूं की रोटी खिलाएं।

    कन्या राशिफल 2025

    ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

    तुला राशि

    इस महीने तुला राशि के लोगों को औसत परिणाम मिलने के संकेत हैं। ज्यादातर ग्रह इस महीने या तो कमज़ोर हैं या औसत परिणाम दे रहे हैं।

    करियर: व्‍यापारियों को इस महीने सावधानी से काम लेना होगा। आप इस समय कोई निवेश न करें, तो बेहतर होगा। किसी को पैसे उधार भी न दें। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्‍नत‍ि मिलने की संभावना है।

    शिक्षा: खूब कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को ही इस महीने अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इस अवधि में अगर आपकी कोई परीक्षा है, तो उसमें कोई शॉर्टकट या कोई विशेष फार्मूला काम नहीं आएगा।

    पारिवारिक जीवन: आपके घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपके परिवार का कोई सदस्‍य धार्मिक यात्रा पर जा सकता है।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने प्रेम संबंधों में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है। आपके और आपके पार्टनर के बीच मनमुटाव आने की भी आशंका है।

    आर्थिक जीवन: वित्तीय स्‍तर पर आपको कोई बड़ी उपल‍ब्धि मिलने के आसार कम ही नज़र आ रहे हैं। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। इसके अलावा आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं।

    स्वास्थ्य: इस पूरे महीने आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए। आपको बुखार या फिर एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

    उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

    तुला राशिफल 2025

    वृश्चिक राशि

    इस महीने वृश्चिक राशि के लोगों को अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। मार्च 2025 का महीना आपको मिले-जुले से बेहतर परिणाम भी दे सकता है।

    करियर: नौकरीपेशा जातकों को इस पूरे महीने जागरूक होकर काम करने की ज़रूरत है। व्‍यापारी इस समय कोई भी बड़ा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को भी इस महीने अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

    शिक्षा: थोड़ी अधिक मेहनत करने वाले विद्यार्थी इस महीने अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। रोज़ पढ़ाई करने से ही छात्रों को फायदा होगा। आप एक दिन सारी पढ़ाई कर के परीक्षा में पास होने का सपना न देखें।

    पारिवारिक जीवन: अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्‍य के साथ कोई मनमुटाव रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए यह महीना बहुत अनुकूल रहने वाला है। भाई बंधुओं के साथ इस महीने आपके संबंध अनुकूल रहेंगे।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने पार्टनर के लिए समय निकालने का प्रयास करेंगे। हालांकि, बीच-बीच में किसी बात को लेकर संदेह या गलतफहमियां भी देखने को मिल सकती हैं।

    आर्थिक जीवन: आप जिस स्‍तर की मेहनत करेंगे, आपको लाभ भी उसी स्‍तर का मिलेगा। आप पैसों की बचत करने में सक्षम होंगे।

    स्वास्थ्य: आपको चोट-खरोंच लग सकती है या गुदा से संबंधित कोई रोग हो सकता है। आप बहुत ज्यादा तला भुना और मिर्च मसाले इत्यादि का सेवन करने से बचें।

    उपाय: संभव हो तो प्रतिदिन नहीं तो कम से कम बुधवार के दिन गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं।

    वृश्चिक राशिफल 2025

    कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

    धनु राशि

    चंद्रमा आपके आठवें भाव के स्वामी हैं और बृहस्पति से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। वहीं शनि आपके पक्ष में परिणाम देना चाहेंगे। यह महीना कुछ मामलों में अच्छे तो कुछ मामलों में कमज़ोर परिणाम दे सकता है।

    करियर: आप कुछ कठिनाईयों के बाद सफलता प्राप्‍त करने में सक्षम होंगे। आपको काम के मामले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतने की सलाह दी जाती है। व्‍यापारियों के लिए यह महीना औसत रहने वाला है।

    शिक्षा: मेहनत करने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

    पारिवारिक जीवन: यदि परिवार के सदस्‍य प्रयास करेंगे, तो उनके संबंध अनुकूल बने रह सकते हैं। घर गृहस्थी से जुड़े मामलों में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। आपको अपनी लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनने से रोकना होगा।

    आर्थिक जीवन: आप इस समय जैसा काम करेंगे, वैसा ही आपको परिणाम भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की ज़रूरत है। आपको चोट-खरोंच लगने की आशंका है। आप योग-व्यायाम करें।

    उपाय: ज़रूरतमंद और भूखे लोगों को अपने सामर्थ्‍य के अनुसार भोजन करवाएं।

     धनु राशिफल 2025

    मकर राशि

    बुध का गोचर इस महीने थोड़ा सा कमज़ोर प्रतीत हो रहा है। वहीं बृहस्पति का गोचर पंचम भाव में होने के कारण अनुकूल परिणाम देगा। इस महीने गुरु के नक्षत्र में होने के कारण कुछ मामले में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

    करियर: आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने कार्यों में अच्‍छी सफलता प्राप्‍त होगी। व्‍यापारियों को छोटी-मोटी कठिनाईयां देखने को मिल सकती हैं।

    शिक्षा: छात्रों को इस महीने अनुकूल परिणाम मिलने की उम्‍मीद है। जो लोग किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, उनका प्रदर्शन इस महीने काफी अच्छा रह सकता है।

    पारिवारिक जीवन: आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिजनों के बीच में यदि पहले से कोई मनमुटाव रहा है, तो इस महीने उसे दूर करने के मौके मिल सकते हैं।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको इस दौरान अपने प्रेमी या पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंध और दांपत्य संबंधी मामलों में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

    आर्थिक जीवन: इस महीने आप पैसों की अधिक बचत कर पाएंगे। आमदनी अच्‍छी रहने से आप पैसों की बचत कर पाने में सक्षम होंगे।

    स्वास्थ्य: मंगल आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करके, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करके आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। आप संतुलित आहार लें।

    उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

     मकर राशिफल 2025

    कुंभ राशि

    इस महीने आपके लिए बृहस्पति और शनि दोनों की स्थिति अच्छी नहीं है। वहीं, सूर्य अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं। राहु और केतु दोनों से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

    करियर: यदि व्‍यापारी संयम रखते हैं, तो उनके लिए सफलता पाने का काम आसान हो सकता है। वहीं जोश, आक्रोश या क्रोध में आकर लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। आप कोई नया फैसला इस समय न लें।

    शिक्षा: कला और साहित्य के विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। लगातार मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को देर-सवेर अच्छे परिणाम मिल ही जाएंगे।

    पारिवारिक जीवन: इस महीने पारिवारिक माहौल थोड़ा सा बिगड़ सकता है। परिवार के सदस्‍यों के बीच कहासुनी बढ़ सकती है।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस होने की आशंका है। इस दौरान आपको अपने पार्टनर से बात करते समय अपशब्‍दों का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है।

    आर्थिक जीवन: कठिन मेहनत के दम पर आप आर्थिक जीवन में संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सिरदर्द, आंखों में जलन या कभी-कभी बुखार जैसे लक्षण नज़र आ सकते हैं।

    उपाय: नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करें।

    कुंभ राशिफल 2025

    मीन राशि

    इस महीने शुक्र ग्रह मीन राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम देने का प्रयास करेंगे। वहीं शनि ग्रह से अनुकूलता की अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इस महीने ज्यादातर ग्रह कमज़ोर स्थिति में हैं।

    करियर: आपको करियर के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    शिक्षा: इस महीने छात्रों की सीखने या फिर याद करने की क्षमता थोड़ी सी बाधित रह सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

    पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों के बीच सामंजस्‍य में कमी देखने को मिल सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातें बड़ी बन सकती हैं।

    प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने लव पार्टनर से मिलकर आराम से बातें कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां आने के संकेत हैं।

    आर्थिक जीवन: आमदनी के मार्ग कमज़ोर हो सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी मेहनत के परिणाम मिलते रहेंगे।

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्याएं तो देखने को मिल सकती हैं लेकिन बड़ी समस्याएं नहीं आएंगी। वाहन इत्यादि चलाते समय चोट लगने का डर है।

    उपाय: बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं और वहां की गीली मिट्टी अपनी नाभि में लगाएं।

    मीन राशिफल 2025

    सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

    हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    प्रश्‍न 1. मार्च में होली का त्‍योहार कब है?

    उत्तर. 14 मार्च, 2025 को होली मनाई जाएगी।

    प्रश्‍न 2. मार्च 2025 में गुड़ी पड़वा कब है?

    उत्तर. 30 मार्च 2025, रविवार को है।

    प्रश्‍न 3. क्‍या मार्च 2025 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं?

    उत्तर. हां, मार्च में विवाह के शुभ मुहर्तू हैं।

    The post मार्च 2025 में है होली जैसा बड़ा त्‍योहार, इस महीने में लग रहे हैं दो ग्रहण! appeared first on AstroSage Blog.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM रेखा गुप्ता को वित्त, परवेश वर्मा PWD, कपिल मिश्रा को कानून विभाग मिला
    Next Article एक देश एक चुनाव के लिए बीजेपी किस तरह जाल बिछा रही, जानिये

    Related Posts

    मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्‍टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!

    April 1, 2025

    रामनवमी और हनुमान जयंती से सजा अप्रैल का महीना, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में करेगा वृद्धि

    April 1, 2025

    बुध का मीन राशि में उदय होने से, सोने की तरह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य!

    March 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.