Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम: रहीमा बेगम को ‘बांग्लादेश में धकेला’, ग़लती पता चली तो वापस लाया
    • विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे
    • Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • बड़े मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं बॉलीवुड सितारे?
    • धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर
    • ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों में सन्नाटा क्यों है?
    • ‘लव जिहाद’ के झूठे जाल में फंसा साक़िब, 5 साल बाद मिला इन्साफ़
    • लव जिहाद का पहला मामला यूपी कोर्ट में धराशायी, योगी सरकार लाई थी कानून
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मोदी को नेहरू से कौन बचाएगा!
    भारत

    मोदी को नेहरू से कौन बचाएगा!

    By December 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गणतंत्र की स्थापना यानी संविधान लागू किये जाने की हीरक जयंती का जश्न शुरू हुआ। दुनिया की नज़रें भारत पर टिक गईं। दुनिया ने ये देखकर ताली बजाई कि सबसे बड़े लोकतंत्र और स्वयंभू विश्वगुरू ने संसद में अपना पूरा वक्त उस नेता को गालियां देने में खर्च कर दिया जिसने इस देश में संसदीय लोकतंत्र की नींव रखी थी।

    चालीस और पचास के दशक में एशिया से लेकर लैटिन अमेरिका और अफ्रीका तक जितने भी देश आज़ाद हुए, उनमें देखते-देखते लोकतंत्र का नामो-निशान मिट गया। सिर्फ भारत में प्रजातांत्रिक व्यवस्था बची रही। आखिर क्या फर्क था सबसे बड़ा फर्क सत्ता के शीर्ष पर जवाहर लाल नेहरू जैसे किसी व्यक्ति के होने और ना होने का था।

    ब्रिटिश राज से पहले जो भारत ग्लोबल जीडीपी में लगभग बीस फीसदी का योगदान करता था, वह आजादी के समय ठन-ठन गोपाल था। एक सुई तक बनाने तक की क्षमता नहीं थी। सत्तर प्रतिशत आबादी अनपढ़ थी। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल ये था कि 1947 में एक भारतीय की औसत आयु 32 साल थी। आजादी से ठीक एक दशक पहले पड़े अकाल में लाखों भारतीय मर चुके थे और अन्न के लिए हमें दुनिया की तरफ देखना पड़ता था। 

    ऐसे में नेहरू ने भारत की बागडोर संभाली। दिल, लिवर, गुर्दा और मष्तिष्क जैसे अंग बनकर जिन संस्थाओं ने भारत को जीवित रखा, वो सब नेहरू अपने प्रधानमंत्रित्व के शुरुआती 11 सालों में बना चुके थे। सारे बड़े डैम, बड़े कारखाने या तो बन चुके थे या बनने की प्रक्रिया में थे। 

    चुनाव आयोग समेत संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तमाम संस्थाओं की नींव पड़ चुकी थी। पहले आम चुनाव हो चुके थे। विरोधी दलों के नेताओं को सरकार में शामिल करने की स्वस्थ परिपाटी शुरू की जा चुकी थी। राज्यों का पुनर्गठन हो चुका था जो भारत के राजनीतिक एकीकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम था। 

    आईटीटी, आईआईएम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एम्स और इसरो, जिन संस्थाओं पर आज भारत नाज करता है, वो सब नेहरू के कार्यकाल में बनाये गये। संस्थाओं के साथ-साथ नेहरू ने भारत को साइंटिफिक टेंपरामेंट दिया।

    नेहरू ने भारत को जो राजनीतिक संस्कार दिये, उसे खुरच-खुरचकर मिटाने में बरसों लगे लेकिन अवशेष अब भी बाकी हैं।

    संसद में चीन के मुद्दे पर जिन महावीर त्यागी ने नेहरू की सबसे तीखी आलोचना की थी, वो विपक्ष के नहीं बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य थे। ऐसा सिर्फ नेहरू युग में ही संभव था। ये नेहरू के राजनीतिक संस्कारों का ही असर था कि वही महावीर त्यागी उनके निधन के बाद भी सरकार में शामिल किये गये।

    ये नेहरू के राजनीतिक संस्कारों का ही असर था कि उनके निधन के 30 साल बाद नरसिंह राव की सरकार ने कश्मीर मामले में भारत का पक्ष रखने के लिए जो डेलिगेशन जेनेवा भेजा उसका नेता किसी सत्तारूढ़ नहीं बल्कि विरोधी दल के अटल बिहारी वाजपेयी को बनाया। 

    ब्रह्मांड के सबसे बड़े नेता नरेंद्र दामोदार दास मोदी अपने प्रधानमंत्रित्व के 11 साल पूरे कर चुके हैं। उन्हें देश की संसद को ये बताना चाहिए था कि उन्होंने 11 साल में कौन सी ऐसी एक संस्था बनाई है, जिसकी तुलना नेहरू काल में हुए असंख्य कामों से की जा सके। कायदा यही था कि मोदी अपने शुरुआती 11 साल की तुलना नेहरू के 11 बरसों से कर लेते। लेकिन मोदी ने ऐसा नहीं किया। 

    आखिर मोदी संसद में अपनी 11 साल की उपलब्धियों के बारे में कुछ कहते तो क्या कहते क्या वो यह बताते कि नेहरू ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो संस्थाएं बनाई थीं, उनका अपहरण करने के लिए मैंने नई तरकीबों का आविष्कार किया है क्या मोदी ये बताते कि मैंने इस देश में संगठित अपराध तंत्र की नींव रखी है और हरेक संस्था को इसमें अपना सहभागी बनाया है क्या मोदी ये बताते कि नेहरू ने जो कंपनियां बनाई थीं, उन्हें मैं एक-एक करके बेच रहा हूं लेकिन लिस्ट इतनी लंबी है कि अगले बीस साल तक खत्म नहीं होगी।

    कालचक्र अपनी गति से घूमता है और इतिहास बेहद निर्मम होता है। जैसे-जैसे वक्त बीतता जाएगा नरेंद्र मोदी नेहरू के सामने खुद को और ज्यादा निहत्था और असहाय पाएंगे और कुंठा के कीचड़ में आपादमस्तक धंसते चले जाएंगे। करोड़ों रुपये का बजट, किराये के स्वयंभू बुद्धिजीवी और विशाल ट्रोल आर्मी ये सब मिलकर मोदी को इस गर्त से नहीं निकाल पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMaharashtra Politics: सीएम बनेंगे अजित पवार? देवेंद्र फडणवीस ने क्या बोला कि खिलखिला उठे डिप्टी सीएम पवार
    Next Article आंबेडकर विवाद: ऐसा करके BJP बच जाएगी?

    Related Posts

    असम: रहीमा बेगम को ‘बांग्लादेश में धकेला’, ग़लती पता चली तो वापस लाया

    June 1, 2025

    विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे

    May 31, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें

    May 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.