Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NDA को बड़ा झटका! रेणु कुशवाहा का ‘पाला बदल’ प्लान सफल, थामा तेजस्वी का दामन
    • Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग
    • मानसून में भीगी वादियां, चाय की महक और जंगल का रोमांच – वालपराई चाय बागानों और वनों के बीच प्रकृति का शांत स्वर्ग
    • ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!
    • Sonbhadra News: सुभासपा के अरविंद ने कहा- सरकारें बदलीं लेकिन नहीं बदला सिस्टम, बाहर से आए लोगों ने लूटा सोनभद्र के बाशिंदों का हक
    • ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है
    • Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें
    • पाक बना रहा अमेरिका तक मार करने वाली परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल: रिपोर्ट
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर
    भारत

    रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर

    Janta YojanaBy Janta YojanaJune 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूक्रेन के स्पाइडर वेब हमले में रूस को क़रीब 7 बिलियन डॉलर का नुक़सान हुआ है। माना जा रहा है कि रूस के एक तिहाई से ज़्यादा मिसाइल ढोने वाले जहाज़ बर्बाद हो गये हैं। इस हमले का प्रभाव इतना ज़्यादा है कि इसे दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हुए हमले के जैसा माना जा रहा है। इस हमले में ऐसा क्या हुआ है कि इस ऑपरेशन स्पाइडर वेब की तुलना पर्ल हार्बर से की जा रही है? आइए जानते हैं।
    ऑपरेशन स्पाइडर वेब यूक्रेन का एक बड़ा और बहुत सोचा-समझा सैन्य हमला था, जिसे 1 जून को अंजाम दिया गया। यूक्रेन ने रूस के पांच सैन्य हवाई अड्डों पर ड्रोन से हमला किया। बताया जा रहा है कि इन हमलों में रूस के 41 लड़ाकू विमान नष्ट हो गए, जिनमें बड़े-बड़े मिसाइल क्रूज विमान जैसे टीयू-95, टीयू-22 एम3 और ए-50 शामिल थे। इस हमले के बारे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की का कहना था कि यह काम यूक्रेन ने अकेले किया। इसमें किसी भी और देश की मदद नहीं ली गई है। दरअसल, इस ऑपरेशन की सबसे खास बात इसकी गोपनीयता थी। यूक्रेन पिछले डेढ़ साल से इसकी तैयारी कर रहा था। हमले में इस्तेमाल किये गये ड्रोन को चुपके से रूस ले जाया गया। इन्हें लकड़ी के डिब्बों में छिपाकर ट्रकों में रखा गया था। इन डिब्बों के पल्ले रिमोट से खुलने वाले थे, इनसे बाहर निकलकर ड्रोन ने रूसी हवाई अड्डों पर हमला किया। कमाल की बात यह थी कि रूस के डिफेन्स सिस्टम को इसके बारे में भनक तक नहीं मिल पाई।
    पर्ल हार्बर के हमले में भी ठीक ऐसी ही गोपनीयता बरती गई थी।  यह हमला 7 दिसंबर 1941 को हुआ था। जापान ने अमेरिका के हवाई द्वीप में पर्ल हार्बर नौसैनिक अड्डे पर अचानक हमला किया। इस हमले में जापान ने अमेरिका के कई युद्धपोत, विमान और सैन्य ठिकाने नष्ट कर दिए। यह हमला इतना गुप्त और तेज था कि अमेरिका को जवाब देने का मौका ही नहीं मिला। इस हमले ने अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध में पूरी तरह शामिल कर लिया था।
    ऑपरेशन स्पाइडर वेब और पर्ल हार्बर में कुछ और भी समानताएं हैं, मसलन दोनों ही हमले पूरी तरह गुप्त थे। रूस को ऑपरेशन स्पाइडर वेब की कोई जानकारी नहीं थी, जैसे अमेरिका को पर्ल हार्बर हमले की भनक नहीं थी। दोनों ही हमले अचानक हुए।
    माना जा रहा है कि जिस तरह पर्ल हार्बर ने अमेरिका को युद्ध में खींच लिया, वहाँ की नौसेना को कमज़ोर कर दिया था, ठीक उसी तरह स्पाइडर वेब ने यूक्रेन की स्थिति अचानक ही मज़बूत कर दी है।
    इन दोनों ही हमले में नये तरीके अपनाए गये थे। पर्ल हार्बर में जापान ने हवाई हमले की रणनीति अपनाई, और स्पाइडर वेब में यूक्रेन ने ड्रोन का इस्तेमाल किया।
    अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक़ ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने रूस की सैन्य ताकत को गहरी चोट पहुंचाई है। रूस के पास अब वैसे जहाज़ कम बचे हैं, जो मिसाइल दाग सकते हैं। इससे यूक्रेन को युद्ध में फायदा मिला है। साथ ही, इस हमले ने रूस की हवाई रक्षा प्रणाली की कमजोरी को भी उजागर कर दिया है। पूरी दुनिया इस बात पर भौचक्क है कि यूक्रेन जैसे छोटे देश ने रूस जैसे बड़े देश को इतना बड़ा झटका कैसे दिया।
    हालांकि इस हमले के बाद यह माना जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और तेज हो सकता है। ऑपरेशन स्पाइडर वेब से चिढ़कर रूस इस हमले का जवाब देना चाहेगा पर कई दिक्कतें सामने आ सकती हैं।
    खैर, आगे जो भी हो, एक बात साफ़ होती है, ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने दिखा दिया कि युद्ध में रणनीति और चालाकी कितनी अहम है। यूक्रेन ने अपनी हिम्मत और नई तकनीक से रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इसे रूस का पर्ल हार्बर इस लिहाज से भी कहा जा सकता है कि इसने रूस को वैसे ही हैरान किया, जैसे पर्ल हार्बर ने अमेरिका को किया था।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेट स्पीच केस: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, राजभर बोले- अपील करेंगे
    Next Article सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.