शनि का मीन राशि में उदय: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं शनि का मीन राशि में उदय से संबंधित यह खास ब्लॉग।

29 मार्च, 2025 को शनि मीन राशि में अस्त अवस्था में प्रवेश करेंगे लेकिन 31 मार्च, 2025 को शनि का मीन राशि में उदय होगा।
शनि ग्रह अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक हैं और शनि की मीन राशि में उपस्थिति, इस ग्रह को मीन राशि की स्वप्निल, सहज ज्ञान और भावनात्मक विशेषताओं से जोड़ देती है। शनि का उदित होना जातकों और समाज को कई तरह से प्रभावित कर सकता है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे शनि और मीन राशि की ऊर्जा के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
शनि ग्रह का संबंध संरचना, नियमों और सीमाओं से होता है जबकि मीन राशि अध्यात्म, भावनाओं और सहज ज्ञान का प्रतीक है। शनि का मीन राशि में उदय होने पर व्यक्ति कम भौतिक मामलों जैसे कि सपनों, भावनाओं और आध्यात्मिक कार्यों को लेकर जिम्मेदार और अनुशासित महसूस कर सकता है।
ये जातक आध्यात्मिक या कलात्मक भावनाओं को व्यवहारिक तरीके से अपनाने के लिए बाध्य महसूस कर सकते हैं। मीन राशि का संबंध वास्तविकता से बचने या दुनिया को एक आदर्श नज़रिए से देखने से होता है। इस राशि में शनि का होना व्यक्ति को अपने भ्रम का सामना करने और उन्हें दूर करने के लिए प्रेरित कर सकता है। यह लोगों को उन चीज़ों से निपटने में मदद कर सकता है जिससे वे अब तक बचते आ रहे हैं जिसमें विशेष रूप से आध्यात्मिक या भावनात्मक चीज़ें शामिल हैं।
शनि का मीन राशि में उदय: समय
31 मार्च, 2025 को रात 12 बजकर 43 मिनट पर शनि मीन राशि में उदित होंगे। 13 जुलाई, 2025 को सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर शनि मीन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद शनि 28 नवंबर, 2025 को सुबह 07 बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
शनि का मीन राशि में उदय: विश्व पर प्रभाव
सरकारी और नीतियां
- भारत के अन्य देशों के साथ संबंध बेहतर होंगे और भू-राजनीतिक परिदृश्य अधिक स्थिर होगा एवं इसके कुछ पहलुओं में सुधार देखने को मिलेगा।
- सरकार मानवीय कार्यों पर अधिक ज़ोर देगी जिससे शांति के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक अशांति में कमी आएगी।
- सरकार पर्यावरण को साफ करने खासतौर पर जल प्रदूषण को लेकर कुछ कदम उठा सकती है। यमुना नदी जैसी महत्वूपर्ण नदियों और महासागरों की सफाई में तेजी आ सकती है या आम लोगों के बीच इसकी मांग बढ़ सकती है।
- कुछ राज्यों या भारत के विभिन्न हिस्सों और दुनियाभर के लीडरों में बदलाव आ सकता है, प्रमुख सत्ता में परिवर्तन आ सकता है और शासन-प्रशासन से संबंधित लोगों के दृष्टिकोण में बदलाव देखने को मिल सकता है। भले ही छोटा-सा बदलाव आए लेकिन बदलाव आएगा ज़रूर।
- सरकार को अचानक नई परियोजनाओं और योजनाओं पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है।
आध्यात्मिक और मानवीय गतिविधियां
- ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शनि का मीन राशि में उदय होने पर वैश्विक स्तर पर समाज में बदलाव आ सकता है जिससे आध्यात्मिक उत्थान और शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। लोग शुद्ध और संतुलित आहार में रुचि लेंगे।
- शनि का मीन राशि में उदय होने पर पशुओं के अधिकारों को लेकर समाज में अधिक जागरूकता आएगी और मनुष्य एवं जानवरों के बीच संतुलन और स्नेह बढ़ेगा।
- लोगों का रुझान उपचार के प्राकृतिक तरीकों की ओर अधिक बढ़ सकता है और भावनात्मक रूप से मज़बूत होने एवं जीवन में बदलाव को स्वीकार करने पर ध्यान देंगे।
प्राकृतिक आपदा और विपत्तियां
- वर्ष 2025 मंगल का साल है जिन्हें खासतौर पर पृथ्वी, जल और वायु के मामले में प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं का संकेतक माना जाता है। शनि का मीन राशि में उदय होने पर दुनियाभर में और भारत के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि सुनामी या समुद्र के अंदर ज्वालामुखी के विस्फोट होने की आशंका है।
- दुनियाभर में भूकंप आने का खतरा बढ़ सकता है।
- 2025 मंगल का वर्ष है और शनि देव वायु का प्रतिनिधित्व करते हैं जिससे वायु से संबंधित आपदाओं जैसे कि प्लेन के क्रैश होने आदि का खतरा बढ़ सकता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
शनि का मीन राशि में उदय: स्टॉक मार्केट पर प्रभाव
31 मार्च, 2025 के बाद से शनि का मीन राशि में उदय होना शेयर मार्केट को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इस दौरान शेयर मार्केट में निवेश करने को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
- शेयर मार्केट भविष्यवाणी 2025 के अनुसार अप्रैल महीने की शुरुआत मंगलवार के दिन से हो रही है जिसे अशुभ माना जाता है। महीने की शुरुआत में राहु, बुध, सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे जबकि बृहस्पति वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में और केतु कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग के कारण स्टॉक मार्केट में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
- रिलायंस इंडस्ट्री, परफ्यूम और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, आईटी और अन्य क्षेत्र शुरुआत में बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन महीने के आखिर में इनकी गति धीमी पड़ सकती है।
- इस समय ल्यूपिन, हैवल्स इंडिया, अजंता फार्मा, बलरामपुर चीनी, कजारिया सेरेमिक्स, दिविस लैब्स, गैलेंट मैटल, एचसीएल टेक्नोलॉजी, सोलर इंडस्ट्री, ब्लू स्टार, मुंद्रा पोर्ट, क्रिसिल, ज्योति लैब्स आदि में निवेश कर सकते हैं।
- वेब डिज़ाइनिंग कंपनियों और प्रकाशन फर्म में मंदी देखने को मिल सकती है। इससे इनके विकास में रुकावट आने के संकेत हैं।
- मार्च के पहले सप्ताह में कुछ नई विदेशी कंपनियां भारतीय बाज़ार में प्रवेश कर सकती हैं जिससे पेट्रोल, डीज़ल और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
शनि का मीन राशि में उदय: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में उदय बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है। शनि के आपके आय एवं लाभ के भाव में प्रवेश करने पर आपको आर्थिक स्तर पर सफल होने के कई अवसर मिल सकते हैं। आप कई स्रोतों से धन अर्जित करेंगे और आपको अपनी आमदनी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपको खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में भी इज़ाफा होगा। व्यापारी फिज़ूलखर्ची पर नियंत्रण रखेंगे और कई ऑफरों का लाभ उठा सकते हैं। इन्हें निवेश और कार्यक्षेत्र में नए अवसरों से लाभ होने की उम्मीद है। आप नया बिज़नेस भी शुरू कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के आठवें और नौवें भाव के स्वामी शनि देव हैं और अब वह करियर एवं पेशे के भाव यानी दसवें घर में उदित होने जा रहे हैं। शनि का मीन राशि में उदय जातकों को बेहतरीन प्रदर्शन करने और पहले से ज्यादा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित कर सकता है। शनि के आपके दसवें भाव में उदित होने से आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपको करियर में कई अवसर प्राप्त होंगे। चूंकि, शनि आठवें भाव के स्वामी होकर अपनी ही राशि से तीसरे भाव में स्थित होंगे इसलिए आपको अचानक पैतृक संपत्ति मिल सकती है, आपके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है या आपको पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। आप नौकरी छोड़कर बिज़नेस शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मकर राशि
मकर राशि के लिए शनि का मीन राशि में उदय होना लाभकारी सिद्ध होगा। मार्च 2025 में शनि के मीन राशि में उदित होने से मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को शानदार सफलता मिलने के योग हैं और इन्हें कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
इसके अलावा करियर बदलने के लिए यह अच्छा समय है और आपको रियल एस्टेट से खूब पैसा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि के लोगों को स्टॉक मार्केट और व्यापार से मुनाफा होने के आसार हैं। आपके धन एवं सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापारियों के लिए पैसा कमाने के लिए अनुकूल समय है। वे अपने कार्यों को अच्छी तरह से व्यवस्थित करने और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे।
शनि का मीन राशि में उदय: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
कन्या राशि
कन्या राशि के पांचवे और छठे भाव के स्वामी शनि देव हैं और अब वह आकस्मिक घटनाओं एवं गूढ़ विज्ञान से संबंधित भाव यानी आठवें घर में उदित होंगे। शनि की यह स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए योग कारक नहीं है। शनि की दसवें भाव से आठवें भाव पर दृष्टि पड़ने की वजह से आपको अपने करियर में अचानक देरी या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आपका अचानक स्थानांतरण हो जाए या आपको नौकरी से निकाला भी जा सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपके व्यवसाय में अचानक मंदी आ सकती है जो आपके लिए अत्यधिक नुकसानदायक साबित होगी।
यदि आप किसी कानूनी मसले में फंसे हैं, तो उसका फैसला आपके विरुद्ध आ सकता है। कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो या उस पर किसी अशुभ ग्रह का प्रभाव पड़ रहा हो, तो उपरोक्त प्रभाव और भी ज्यादा बदतर हो सकते हैं।
तुला राशि
शनि तुला राशि के चौथे और पांचवे भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके छठे भाव में उदित होने जा रहे हैं। चौथे भाव के स्वामी शनि के आपके छठे भाव में होने के कारण आपकी मां की सेहत खराब हो सकती है। आपको इस समयावधि में अपनी मां की सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
यदि छठे भाव के स्वामी बृहस्पति जातक की कुंडली में अशुभ स्थान में बैठे हों, तब पांचवे भाव के स्वामी के छठे भाव में होने से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं या विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना मुश्किल हो सकता है।
शनि का मीन राशि में उदय होना आपको बीमार कर सकता है। चूंकि, शनि शारीरिक अंगों के स्वामी हैं इसलिए इस दौरान आपको पैर में चोट लगने की आशंका है।। ध्यान रखें और ज़रूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें। डॉक्टर, बैंकर आदि को इस समयावधि में पेशेवर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वकीलों और न्यायाधीशों को भी सावधान रहने की ज़रूरत है। आपकी अपने वरिष्ठों से बहस हो सकती है जिससे आपको कार्यस्थल पर समस्याएं होने की आशंका है।
शनि का मीन राशि में उदय: ज्योतिषीय उपाय
शनि के मीन राशि में उदित होने के दौरान आप निम्न ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं:
- शनिवार के दिन व्रत रखें।
- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन यज्ञ करें।
- घास पर नंगे पैर चलें और अपनी संस्कृति से जुड़ें। अपनी गलतियों से सीखें और परिवार से संबंधित अपनी लंबित जिम्मेदारियों को पूरा करें।
- आप कालभैरव की पूजा एवं मंत्रों का जाप करें।
- यदि संभव हो, तो रोज़ सुबह और शाम को पीपल के वृक्ष की पूजा करें एवं अर्घ्य दें।
- शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. मेष राशि।
उत्तर. 20 डिग्री पर।
उत्तर. पुष्या नक्षत्र।
The post शनि का मीन राशि में उदय: दुनिया में आ सकता है भूचाल, जानें राशियों का क्या होगा हाल appeared first on AstroSage Blog.