Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?
    • कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?
    • हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!
    • ईरान के मिसाइल हमलों से इसराइल में मचा हड़कंप!
    • इसराइल को क्यों चुभते हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
    • हाइफा में 14-15-16 जून को क्या हुआ, इसराइल की मुख्य रिफाइनरी तबाह
    • मायावती की गद्दी हिलाने या अंत करने आया रावण! यूपी की सियासत में नई बगावत, दलित वोटर्स का नया वारिस कौन?
    • ईरान परमाणु अप्रसार संधि छोड़ने की तैयारी में; हथियार बनाने या दबाव बनाने की रणनीति?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » सॉवरेन गोल्ड बॉंड स्कीम क्यों बंद हो गई, सरकार को घाटा था?
    भारत

    सॉवरेन गोल्ड बॉंड स्कीम क्यों बंद हो गई, सरकार को घाटा था?

    By February 21, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोना सदियों से हर किसी को ललचाता रहा है। क्या राजा, क्या रंक सभी इसके मोहपाश में बंधे हुए रहे। भारत में तो सोना हमेशा समृद्धि का प्रतीक रहा और इसे खरीदने के लिए लोग खासकर महिलाएं उत्सुक रहती हैं। गहने ही तो महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं और इसलिए तरह-तरह के गहने ज्वेलरी शो रूम में दिखते हैं। सोने के प्रति इसी दीवानगी के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक देश बन गया।

     दुनिया में सबसे ज्यादा सोना भारतीय खऱीदते हैं और गहने बनवाते हैं। भारत में सोने का आयात हर सरकार के लिए समस्या रही क्योंकि इससे हमारा व्यापार घाटा बढ़ता है। पिछले बजट में सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी में 6 फीसदी कटौती कर दी थी जिसके कारण सोने का आयात लगातार बढ़ रहा है। नवंबर 2024 में इसमें सर्वाधिक बढोतरी हुई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में नवंबर में भारत में सोने का रिकॉर्ड आयात हुआ और यह बढ़कर 14.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो अक्टूबर के कुल आयात 7.13 अरब डॉलर से दो गुना ज्यादा है। यानी सोने का आयात हमेशा से कहीं ज्यादा होने लगा है।

    जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो उसने भी इस समस्या का हल ढूंढना शुरू किया। वित्त मंत्रालय ने इस सिलसिले में कई प्रस्ताव रखे जिनमें सबसे चर्चित था-सॉवरेन गोल्ड बॉंड स्कीम जिसे एसजीबी कहा जाता है। 2015 में जारी इस स्कीम के तहत भारतीय नागरिकों को यह सुविधा दी गई कि वे सोने की बजाय उसके बॉंड खरीदें। यानी शो रूम वगैरह में जाने की बजाय वे ऐसे सरकारी बॉंड में पैसा लगायें जो उन्हें ब्याज भी दे और उनके खरीदे हुए सोने की गांरटी दे। 

    यह डिजिटल गोल्ड का एक बेहतरीन उदाहरण था जिसमें ग्राहकों को इसमें यह फायदा था कि उन्हें 2.75 फीसदी ब्याज (बाद में इसे घचाकर 2.5 फीसदी कर दिया गया था) का वायदा किया गया जबकि बॉंड के परिपक्व हो जाने के बाद जितना सोना उन्होंने खरीदा था उतना वापस होगा लेकिन रुपये में। सरकार को इससे फायदा यह था कि इस तरह की स्कीम से सोने का आयात घटेगा और देश का व्यापार घाटा भी घटेगा।

    • यह सोचकर कि आने वाले समय में सोने की कीमतें बढ़ेंगी लाखों लोगों ने इस स्कीम में निवेश किया। पांच साल के बाद इसकी मैच्युरिटी होनी थी। बाद में सरकार को इस स्कीम में भारी घाटा भी उठाना पड़ा और इस साल इसे बंद कर दिया गया। फायदा हुआ उन लाखों निवेशकों को जिन्होंने इस स्कीम में पैसा लगाया था।

    2015 में जब स्कीम की पहली किस्त जारी हुई तो सोने का दाम रखा गया 2684 रुपये प्रति ग्राम था। निवेशकों ने कुल 245 करोड़ रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदा था। लेकिन जिस रफ्तार से सोने के दाम बढ़े उसकी सरकारी तंत्र ने कल्पना भी नहीं की थी। मैच्युरिटी पर सरकार को कुल 610 करोड़ रुपये का खर्च हुआ जो कुल खरीद का 229 फीसदी था। 

    • इतना ही नहीं सरकार ने निवेशकों को 2.5 फीसदी की दर से ब्याज भी दिया। यानी यह स्कीम सरकार के लिए कोई फायदे का सौदा नहीं हुई। यहां पर सरकार से चूक हुई कि उसने सिर्फ 6-7 फीसदी की दर से साधारण ब्याज देने का वायदा किया होता तो उसे इस तरह का झटका नहीं लगता।

    2023 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फरवरी महीने में आखिरी बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किया था जो 8008 करोड़ रुपये मूल्य का था। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में 18,500 करोड़ रुपये का आवंटन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए किया गया था। लेकिन अंतरिम बजट में यह आवंटन 26,852 करोड़ रुपये था। यानी सरकार की देनदारी काफी बढ़ गई क्योंकि सोने के दाम भी काफी बढ़ गये थे।

    इसके बाद से यह स्कीम बंद कर दी गई। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के बारे में आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने जानकारी दी कि उधारी लागत को देखते हुए इस स्कीम को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार को इस बात पर भी ध्यान देना होता है कि इस एसेट क्लास को सपोर्ट देना है या नहीं। यह विकल्प केंद्र सरकार के लिए ज्यादा महंगा साबित हो रहा था, इसलिए इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। यानी सरकार को देर से ही समझ में आ गया कि यह स्कीम घाटे का सौदा है और इससे उसके खजाने से पैसे जा रहे हैं।

    इस स्कीम को बनाने वालों ने यह कभी भी नहीं सोचा था कि सोने के दाम इस स्तर पर चले जायेंगे कि सरकार को स्कीम की मैच्युरिटी पर इतनी बड़ी रकम देनी होगी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कुछ सालों में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। अकेले 2024 में सोने की कीमतों में 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई जबकि योजनाकारों ने इस बात पर विचार ही नहीं किया कि सोना इतना बढ़ जायेगा। 2019 में सोने के दाम  35,000 रुपये प्रति दस ग्राम थे जो 2024 में बढ़कर 75,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गये। यानी दुगने से भी ज्यादा। हाल में सोने की कीमतें बढ़कर 84,900 प्रति ग्राम पर जा पहुंची थी। इस कारण से सरकार को काफी घाटा हुआ और निवेशकों की चांदी हो गई। एक कारण और भी था कि वित्त मंत्री ने पिछले बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी में 6 फीसदी की कटौती कर दी थी जिससे यह आकर्षक हो गया और लोगों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की जिससे स्कीम को धक्का पहुंचा। दरअसल सोने की कीमतें इतनी बढ़ेंगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। अंतर्राष्ट्रीय कारणों से खासकर विपरीत परिस्थितियों जैसे युद्ध या महामारी के कारण सोने के दाम हमेशा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव के कारण भी सोने के दाम बढ़ जाते हैं।

    इस स्कीम की एक बड़ी खामी यह थी कि सरकार ने इसके लिए सोने की खरीदारी नहीं की यानी कोई बैक अप नहीं किया जिससे उसके दाम जब आसमान छूने लगे तो उसे घाटा उठाना पड़ा। बाबुओं की अदूरदर्शिता से यह सब हुआ क्योंकि उन्होंने सोने की संभावित कीमतों के बारे में कभी ध्यान नहीं दिया और सिर्फ एक औसत कीमतों पर स्कीम बनाई। लेकिन जिन लोगों ने इस स्कीम में पैसा लगाया उन्हें बढ़िया लाभ मिला। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों को टॉयलेट का इस्तेमाल करने का नियम बनाया, बार-बार जाने पर लगेगा जुर्माना
    Next Article DOGE की बचत का 400 बिलियन डॉलर अमेरिका की जनता में बटेगी ट्रंप सरकार!

    Related Posts

    हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?

    June 16, 2025

    कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?

    June 16, 2025

    हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!

    June 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.