Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » स्कूल मर्जर पर AAP का हल्ला बोल ! संजय सिंह बोले-मधुशाला नहीं.. पाठशाला चाहिए, सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान
    राजनीति

    स्कूल मर्जर पर AAP का हल्ला बोल ! संजय सिंह बोले-मधुशाला नहीं.. पाठशाला चाहिए, सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sanjay Singh AAP Party

    Sanjay Singh AAP Party

    Sanjay Singh AAP Party: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को एक तीखा बयान जारी करते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर शिक्षा विरोधी मानसिकता रखने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जिस प्रदेश में लाखों बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, वहां हजारों स्कूल या तो बंद कर दिए गए हैं या बदहाल हालत में चल रहे हैं, जबकि सरकार शराब की दुकानों की बाढ़ ला रही है।

    2 लाख शिक्षक पद खाली, लेकिन भर्ती की कोई योजना नहीं

    आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्राथमिक स्तर पर 1.93 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि माध्यमिक स्तर पर 3,872 और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर 8,714 शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने कहा मतलब साफ है कि सरकार खुद मानती है कि लगभग दो लाख शिक्षक नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी भर्ती के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई।

    उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां एक ही शिक्षक पूरे स्कूल को चला रहा है। प्रयागराज जिले का हवाला देते हुए संजय सिंह ने बताया कि 633 स्कूलों को खतरनाक घोषित किया जा चुका है, जिनकी इमारतें गिरने की कगार पर हैं।

    27 हजार स्कूल बंद, अब 5 हजार और की तैयारी

    आम आदमी पार्टी यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने अब तक 27,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद कर दिए हैं और अब 5,000 और स्कूलों को बंद करने की तैयारी कर रही है। सरकार का तर्क है कि इन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है, संजय सिंह का कहना है कि बच्चों की संख्या इसलिए कम हुई क्योंकि सरकार ने शिक्षक नहीं दिए, बुनियादी सुविधाएं नहीं दीं और स्कूलों को खुद ही बर्बाद किया गया।

    शराब की दुकानों की बाढ़, शिक्षा पर खर्च नाकाफी

    संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ स्कूल बंद हो रहे हैं, दूसरी ओर सरकार प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खजाना खाली था, तब शराब के ठेके खोलने के लिए पैसा कहां से आया संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रति छात्र सालाना शिक्षा पर 9,167 खर्च हो रहा है, जबकि राष्ट्रीय औसत 12,768 है। उन्होंने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि इस सरकार को शिक्षा की नहीं, सिर्फ शराब के ठेकों की चिंता है।

    गरीब, दलित, पिछड़ा और किसान के बच्चों से छीना जा रहा है भविष्य

    आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार नहीं चाहती कि गरीब, दलित, पिछड़ा और किसान का बच्चा पढ़-लिखकर आगे बढ़े। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है या उन्हें खस्ताहाल छोड़ दिया गया है।उन्होंने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में ‘स्कूल बचाओ आंदोलन’ शुरू कर दिया है।

    पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बताएंगे कि योगी सरकार बच्चों से किताबें छीनकर शराब की बोतल थमा रही है। संजय सिंह ने कहा कि हम ‘मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए’ के नारे के साथ यह आंदोलन तब तक चलाएंगे, जब तक हर बच्चे को शिक्षक, स्कूल और शिक्षा का अधिकार नहीं मिल जाता।

    सड़क से सदन तक लड़ाई का ऐलान

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चेतावनी दी कि अगर योगी सरकार ने तुरंत शिक्षक भर्ती, स्कूलों की मरम्मत और बंद स्कूलों को दोबारा शुरू करने के ठोस कदम नहीं उठाए, तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक जोरशोर से उठाएगी और हर मोर्चे पर सरकार को बेनकाब करेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में बड़ा फेरबदल! हरियाणा के नए राज्यपाल बने असीम घोष, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का सौंपा गया पदभार
    Next Article Ujjain Mahakal Mandir Story: क्यों इतना फेमस है उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, क्या है इसकी पूरी कहानी?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.