Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों के वर्क वीजा पर अस्थायी रोक लगाई
    • खौफनाक डॉल्स आइलैंड: जहां सैकड़ों गुड़ियों के बीच आज भी गूंज रही एक आत्मा की चीखें, क्या आप जाना चाहेंगे यहाँ?
    • महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे की शिवसेना किसी भी दल से गठबंधन को तैयार, लेकिन शर्त क्या है
    • सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रोका चर्चित जज शेखर यादव के खिलाफ जांच का प्रस्ताव
    • गठबंधन की सरकार लेकिन फिर भी ये बड़े फैसले! तीसरे कार्यकाल के एक साल में कितना कुछ बदला; BJP ने खुद को बनाया ‘पावरफुल’
    • लॉस एंजिल्स में हालात बिगड़े, कारें जलाईं, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें
    • ग़ज़ा को मदद ले जा रही ग्रेटा थनबर्ग के जहाज़ को इज़रायल ने कब्जे में लिया
    • तमिलनाडु में अमित शाह का जलवा! स्टालिन सरकार पर बोला जबरदस्त हमला, दे डाली सीधी चुनौती
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » विवादित गुर्जर नेता रमेश बिधूड़ी को बीजेपी कालकाजी से हटा सकती है
    भारत

    विवादित गुर्जर नेता रमेश बिधूड़ी को बीजेपी कालकाजी से हटा सकती है

    By January 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी फिर विवादों में हैं। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा से बतौर प्रत्याशी हटाने पर पार्टी विचार कर रही है।

    सूत्रों ने बताया कि रविवार से लेकर अब तक कम से कम दो संगठनात्मक बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें पार्टी के विवादित गुर्जर नेता का टिकट रद्द करने या कहीं और से उतारने पर विचार किया गया। बिधूड़ी दो बार के लोकसभा सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं।  

    एक बीजेपी नेता ने बताया- “उन्हें कालकाजी से मैदान में उतारने के फैसले को लेकर पहले से ही भौंहें चढ़ी हुई थीं, जहां तुगलकाबाद जैसे निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में अपेक्षाकृत मामूली ग्रामीण आबादी है। उनका अपना गांव तुगलकाबाद में आता है और गूर्जर समुदाय की भरमार है। जबकि कालकाजी में उच्च मध्यम वर्ग और पंजाबी मतदाता अधिक हैं। उनके एक के बाद एक बयानों को यह वर्ग अच्छी नजर से नहीं देख रहा है। पार्टी को फील्ड से यही फीडबैक मिला है।” पार्टी कालकाजी से किसी महिला को खड़ा कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने सीएम आतिशी सिंह और कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा है।

    सूत्रों ने कहा कि इस बात को आगे बढ़ाने के लिए कई “संभावित महिला उम्मीदवारों” पर चर्चा हुई लेकिन ये बातचीत फिलहाल “सिर्फ शुरुआती स्तर पर” है। एक अन्य नेता ने कहा, ”आप ने न केवल कालकाजी में बल्कि पूरे शहर में अपने फायदे के लिए नैरेटिव को बदल दिया है। आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताते हुए रो पड़ीं कि उनके बुजुर्ग पिता को भी इस विवाद में घसीटा जा रहा है जो ठीक से चल भी नहीं पाते। कालकाजी के मतदाताओं में इसका व्यापक असर बीजेपी महसूस कर रही है।” हालाँकि, मात्र इसी आधार पर टिकट बदला जाएगा, यह कहना मुश्किल भी है।

    • बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पार्टी कालकाजी से नई दिल्ली की पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी, राज्य इकाई की उपाध्यक्ष योगिता सिंह या मनप्रीत कौर को उतार सकती है।

    रमेश बिधूड़ी करीब दो साल से विवादों में चल रहे हैं। पिछली लोकसभा में एक सत्र के दौरान उन्होंने पूर्व बसपा सांसद और अब कांग्रेस नेता दानिश अली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। दानिश अली को संसद में धमकी देने और उनके समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा बोलने पर पूरे देश में कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी।

    सितंबर 2023 में नए संसद भवन के विशेष सत्र के समापन के दौरान चंद्रयान -3 पर एक बहस के दौरान बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी आई थी। समझा जाता है कि बीजेपी ने इसी वजह से उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दी और उनके मंत्री बनने का भी चांस चला गया।

    अब दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कालकाजी से टिकट देने का जोखिम लिया। लेकिन बिधूड़ी अपने पुराने ढर्रे पर वापस आ गये। 5 फरवरी को उनके टिकट का ऐलान हुआ और एक दिन बाद, आतिशी और कांग्रेस की वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में उनकी अभद्र टिप्पणियां सामने आईं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें हटाने या बदलने पर विचार शुरू किया।

    सबसे पहले कालकाजी में सड़कों की हालत पर बात करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि ‘जिस तरह हमने ओखला और संगम विहार में सड़कें सुधारीं, उसी तरह कालकाजी में भी हम सभी सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जितनी चिकनी बना देंगे।’

    इसके बाद उन्होंने आतिशी पर अपना सरनेम मार्लेना हटाकर उसकी जगह सिंह लगाने को लेकर निशाना साधा। बिधूड़ी ने कहा- “मार्लेना सिंह बन गई है… उन्होंने अपने पिता को बदल दिया है। वह पहले मार्लेना थीं, लेकिन अब सिंह बन गई हैं।” बता दें कि आतिशी ने 2018 में अपना उपनाम हटा दिया था। उनके पिता दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक विजय सिंह हैं।

    इन दोनों बयानों की पूरे विपक्ष ने निन्दा की। आप ने न सिर्फ आतिशी वाले बयान बल्कि प्रियंका गांधी के खिलाफ बोले गये बिधूड़ी के शब्दों पर भी आपत्ति जताई। बीजेपी बचाव में आ गई। उसने इधर-उधर की बात कर बिधूड़ी के विवादित बयानों से ध्यान हटाना चाहा लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बिधूड़ी ने भी एक्स पर खेद जता दिया। उन्होंने कहा कि उनके बयानों का गलत मतलब निकाला गया और लोग राजनीति कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी को मालूम है कि बिधूड़ी के बयानों पर कालकाजी के मतदाताओं का ध्यान गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRajkumari Bai Kothi History: राजकुमारी बाई की कोठी का इतिहास, जानें सिंधिया परिवार की इस ऐतिहासिक धरोहर के बारे में
    Next Article History Of Nawab Siraj-ud-Daulah: भारत के आखरी आज़ाद नवाब सिराजुद्दौला का इतिहास

    Related Posts

    सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों के वर्क वीजा पर अस्थायी रोक लगाई

    June 9, 2025

    महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे की शिवसेना किसी भी दल से गठबंधन को तैयार, लेकिन शर्त क्या है

    June 9, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रोका चर्चित जज शेखर यादव के खिलाफ जांच का प्रस्ताव

    June 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.