Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin । 19 जून, दिनभर की ख़बरें
    • इसराइली मिसाइलों पर सवार होकर ईरान लौटेंगे शाह?
    • ईरान पर हमले से क्या डर रहे हैं ट्रंप?
    • दूधसागर- जहां झरने की धार में बहता है दूध, जानिए इसका रहस्य और रोमांच
    • इसराइल अस्पताल पर ईरानी हमले से बौखलाया, ग़ज़ा में अस्पतालों पर 700 हमलों का क्या?
    • Satya Hindi News Bulletin। 19 जून, शाम तक की ख़बरें
    • तेजस्वी यादव होंगे बिहार के नये मुख्यमंत्री! राजद प्रमुख ने किया ऐलान, कांग्रेस ने साधी चुप्पी
    • बिहार चुनाव 2025ः क्या नीतीश का विकल्प बन पायेंगे चिराग
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » कितना ताकतवर है ब्रजभूषण शरण सिंहः कुश्ती महासंघ का दफ्तर उनके घर लौटा
    भारत

    कितना ताकतवर है ब्रजभूषण शरण सिंहः कुश्ती महासंघ का दफ्तर उनके घर लौटा

    By January 25, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आपको भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के दफ्तर में कुछ काम है तो भटकने की जरूरत नहीं है। 21, अशोक रोड पर चले आइए। यही कुश्ती महासंघ का दफ्तर है। वही पुरानी जगह, जहां पहले यह दफ्तर हुआ करता था। इस घर में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष, पांच बार के पूर्व बीजेपी सांसद और नेता बृजभूषण शरण सिंह रहते हैं। जांच पड़ताल करने पर दफ्तर इसी घर यानी अपने पुराने पते से चलता हुआ पाया गया। महिला पहलवानों ने अपने आरोपों में यह भी कहा था कि इसी घर में यानी 21 अशोक रोड में कम से कम दो बार उन लोगों का यौन उत्पीड़न बृजभूषण शरण सिंह ने किया था।

    बीजेपी नेता सिंह ने पिछले साल का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद बीजेपी ने उनके बेटे करण भूषण सिंह को यूपी के कैसरगंज सीट उतारा था। जिसे वे जीत भी गये। बृजभूषण करीब तीन दशक से इसी घर में रह रहे हैं। पांच बार तो वो खुद ही सांसद बने। 

    • हालांकि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दिल्ली की अदालत में चल रहा है। उनके खिलाफ आरोप भी तय किए जा चुके हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि भारतीय कुश्ती महासंघ का इस बीजेपी नेता से नाता टूटा नहीं है। अप्रत्यक्ष ढंग से बृजभूषण का आज भी भारतीय कुश्ती महासंघ पर कब्जा है।

    यह सब इसके बावजूद, हो रहा है कि  खेल मंत्रालय ने दिसंबर 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था। क्योंकि महासंघ को “पूर्व अधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसर” के भीतर से चलाना मंत्रालय के एक्शन के कारणों में से एक था। 

    • दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में दर्ज है कि दो महिला पहलवानों ने आरोप लगाया था कि 21, अशोक रोड पर बृजभूषण सिंह के आधिकारिक सांसद निवास पर स्थित कुश्ती महासंघ कार्यालय में उनसे छेड़छाड़ की गई, उन्हें गलत ढंग से छुआ गया था।

    केंद्रीय खेल मंत्रालय ने जब 2023 में कुश्ती महासंघ को सस्पेंड कर दिया तो कुछ हफ्तों के भीतर ही कुश्ती महासंघ का दफ्तर हरि नगर में एक कमरे में पहुंच गया था। और आज भी भारतीय कुश्ती महासंघ की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर, पता अभी भी 101, हरि नगर, आश्रम चौक, नई दिल्ली-110014 दर्ज है। जब इंडियन एक्सप्रेस ने पिछली जुलाई में इस पते पर दौरा किया, तो इमारत के प्रवेश द्वार पर नेमप्लेट और छोटे कमरे के दरवाजे पर डब्ल्यूएफआई लिखा हुआ था। हालाँकि, दरवाज़ा बंद था। कार्यालय स्थान के मालिक ने कहा कि डब्ल्यूएफआई ने जगह खाली कर दी है।

    इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल जारी रही। उसने बुधवार को फिर से 101, हरि नगर वाले दफ्तर का दौरा किया। वहां एक नया किरायेदार आ चुका था। जिसने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ का दफ्तर “कई महीने पहले” चला गया था। कुश्ती महासंघ के मौजूदा अध्यक्ष संजय सिंह से इस बारे में जब इंडियन एक्सप्रेस ने उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने न तो फोन का जवाब दिया और न ही वाट्सऐप पर भेजे गये मैसेज का ही कोई जवाब दिया। हालांकि कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल ने दावा किया कि “दफ्तर अभी भी 101, हरि नगर में है।”

    उन्हें बताया गया कि उस पते पर तो एक नई फर्म अपना दफ्तर चला रही है और कुश्ती महासंघ का स्टाफ 21, अशोक रोड पर काम कर रहा है। इस पर देशवाल ने कहा, “फेडरेशन का काम वहीं से हो सकता है जहां इसके लोग हैं। जहां से काम करना आसान है। दफ्तर का काम दो स्थानों से हो सकता है, लेकिन आधिकारिक पता हरि नगर है। कोषाध्यक्ष के रूप में, मैं सिर्फ खाताबही (एकाउंट बुक) देखता हूँ।

    हालांकि 21, अशोक रोड वाले दफ्तर की एंट्री पर कुश्ती महासंघ वगैरह नहीं लिखा हुआ है। लेकिन 22 जनवरी को यहां पर कुश्ती महासंघ का काम यथावत चल रहा था। लंबे समय से इस दफ्तर का वही स्टाफ था, जिसे बृजभूषण शरण सिंह ने रखा था। उन्हें वहां फरवरी के पहले हफ्ते में होने वाली कुश्ती रैंकिंग कार्यक्रम, ज़ाग्रेब ओपन से संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करते हुए पाया गया। पुराना स्टाफ कंप्यूटर पर डेटा अपडेट कर रहा था, प्रमाणपत्रों की जांच कर रहा था, फाइलों में कुश्ती से संबंधित दस्तावेजों का प्रिंटआउट निकाल रहा था।

    21, अशोक रोड पर काम कर रहे स्टाफ से जब इस बारे में बात की गई तो उसने कहा- “हमने कुछ महीनों तक हरि नगर से काम किया लेकिन उसके बाद वापस यहां आ गए।” अंदर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह विराजमान थे।

    इस दफ्तर का एक दरवाज़ा एक हॉल में खुलता है। वहां पर एक कमरे में बृजभूषण शरण सिंह बैठते हैं। वहीं पर लोग उनसे आकर मिलते हैं। 22 जनवरी को भी एक बड़ी कुर्सी पर बैठे “नेताजी” से मिलने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी। इनमें स्थानीय भाजपा नेता, एक पूर्व मंत्री का पोता, गोंडा और बहराइच के लोकल नेता और कारोबारी शामिल थे। लगभग हर आने वाला बृजभूषण शरण सिंह के पैर छू रहा था और फोटो खिंचवा रहा था। जब बृजभूषण से सवाल किया गया कि कुश्ती महासंघ का दफ्तर उनके पते पर वापस क्यों आ गया, उन्होंने कहा कि वह “कुश्ती पर चर्चा नहीं करना चाहते।” उन्होंने कहा कि वह सिर्फ राजनीति, आगामी दिल्ली चुनाव और उत्तर प्रदेश की स्थिति के बारे में बात करना चाहते हैं। हालांकि बृजभूषण सिंह अब बीजेपी सांसद नहीं हैं, फिर भी यहीं पर रह रहे हैं।

    • बृजभूषण शरण सिंह का दावा है कि वो भारतीय कुश्ती महासंघ के कामों में दखल नहीं देते हैं। फिर भी कुश्ती महासंघ का दफ्तर उनके घर से चल रहा है।

    कुश्ती महासंघ का जो पिछला चुनाव हुआ, उसमें साफ दिखा कि बीजेपी नेता सिंह का नए पदाधिकारियों पर प्रभाव बना हुआ है। चुनाव जीतने के कुछ ही मिनटों बाद संजय सिंह अशोक रोड आए थे। उन्होंने सिंह को माला पहनाई और तस्वीरें खिंचवाईं। हवा में नारे गूंज रहे थे- “दबदबा था, दबदबा रहेगा।” और वही नारे आज भी 21, अशोक रोड पर न सिर्फ गूंज रहे हैं, बल्कि दिख भी रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के मौजूदा अध्यक्ष संजय सिंह उनके पुराने शिष्य हैं। अब इसके आगे आप जो अंदाजा लगाना चाहते हैं। लगाएं। बीजेपी के लिए आज भी यौन शोषण का आरोपी बृजभूषण शरण सिंह महत्वपूर्ण है। बीजेपी का संरक्षण आज भी उन्हें मिला हुआ है।  

    (इस रिपोर्ट का संपादन यूसुफ किरमानी ने किया)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपातालकोट: भारिया जनजाति के पारंपरिक घरों की जगह ले रहे हैं जनमन आवास
    Next Article तजाकिस्‍तान और ईरान के बीच में चाबहार पोर्ट से सामानों की आवाजाही को लेकर बातचीत, ISI के मंसूबे होंगे फेल

    Related Posts

    Satya Hindi News Bulletin । 19 जून, दिनभर की ख़बरें

    June 19, 2025

    इसराइली मिसाइलों पर सवार होकर ईरान लौटेंगे शाह?

    June 19, 2025

    ईरान पर हमले से क्या डर रहे हैं ट्रंप?

    June 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.