शनि अस्त 2025: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुंभ राशि में शनि अस्त से संबंधित यह खास ब्लॉग।

बता दें कि शनि देव 22 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कुंभ राशि में शनि अस्त होने पर किन राशियों को लाभ देंगे और किन राशियों को नकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह अनुशासन, संरचना, जिम्मेदारी और सीमा में रहने का प्रतिनिधित्व करते हैं। शनि ग्रह का संबंध कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से होता है। इसके साथ ही शनि देव हमें अपने जीवन के ऐसे सबक सिखाते हैं जो हमें आगे बढ़ने और समझदार बनने के लिए प्रेरित करते हैं। शनि का प्रभाव प्रतिबंध लगाने वाला या चुनौतीपूर्ण लग सकता है लेकिन यह एक मज़बूत नींव बनाने और जीवन की बाधाओं को सहनशीलता के साथ पार करने की शिक्षा देता है।
शनि की ऊर्जा अक्सर कठिन होती है, लेकिन ये उतनी ही फलदायी भी होती है। यह व्यक्ति को धैर्य, कड़ी मेहनत और अनुशासन में रहने का महत्व सिखाती है। यह भविष्य में सफलता पाने के लिए मज़बूत नींव बनाने में मदद करती है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
कुंभ राशि में शनि अस्त: समय
शनि जो कि अभी कुंभ राशि में ही विराजमान हैं, अब 22 फरवरी 2025 की सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर इसी राशि में अस्त होने जा रहे हैं।
कुंभ राशि में शनि अस्त: इन राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा एवं विदेश से धन कमाने को लेकर अधिक अवसर प्राप्त होंगे। कुंभ राशि में शनि अस्त होने पर आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। इससे आपको जीवन में कई तरह के लाभ मिलने की संभावना है। शनि आपके आठवें और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके नौवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं।
आपको अपने प्रयासों से करियर में सकारात्मक परिणाम और प्रगति मिलने के आसार हैं। शनि कुंभ राशि में शनि अस्त होने के दौरान उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा और सराहना कर सकते हैं। आपको ऑनसाइट नौकरी के नए अवसर मिलने के भी संकेत हैं। इससे आपको संतुष्टि तो मिलेगी ही लेकिन इसके साथ ही आपके आतमविश्वास और आत्म-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आप अपने काम को लेकर आतमविश्वास से भरपूर नज़र आएंगे। व्यापारियों को इस समयावधि में कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने के आसार हैं। अपने व्यापार को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण रखने और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की वजह से मुनाफा कमाने में आप अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ सकते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कर्क राशि
कर्क राशि के सातवें और आठवें भाव के स्वामी शनि देव हैं और अब वह इस राशि के आठवें भाव में ही अस्त होने जा रहे हैं। कुंभ राशि में शनि अस्त होने के दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है या आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा आप पैसों की बचत करने में भी सक्षम होंगे। आप तेज़ी से धन कमाएंगे।
पेशेवर जीवन में कोई बदलाव आने के संकेत हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर के क्षेत्र में स्थिरता आएगी। इस दौरान आप अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको इंसेंटिव या पदोन्नति आदि भी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। इससे आपको फायदा और अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। यदि आपका बिज़नेस शेयर मार्केट से जुड़ा है, तो यह समय आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी रहने वाला है। आप मोटा मुनाफा कमाएंगे और आपकी अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
शनि वृश्चिक राशि के तीसरे और चौथे भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके चौथे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। आपको पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपकी सुख-सुविधाओं में भी कमी आने की आशंका है। कुंभ राशि में शनि अस्त होने पर नौकरीपेशा जातक काम के दबाव की वजह से परेशान हो सकते हैं और नौकरी बदलने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
आपके उद्योग में चल रही घरेलू समस्याएं व्यवसाय में बाधाएं पैदा कर सकती हैं। इसकी वजह से आपके हाथ से अधिक धन कमाने के अवसर छूट सकते हैं। वित्तीय स्तर की बात करें, तो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध परिवार के ऊपर अधिक खर्चा करना पड़ सकता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मीन राशि
मीन राशि के ग्यारहवें और बारहवें भाव पर शनि ग्रह का आधिपत्य है और अब कुंभ राशि में शनि अस्त होने पर शनि देव आपके बारहवें भाव में रहेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने को लेकर आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम मिलने के संकेत हैं। पेशेवर जीवन में मुमकिन है कि आप अपने काम से संतुष्ट न हों और इसके कारण आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं।
व्यापारियों को इस समयावधि में अपने प्रतिद्वंदियों से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण आपके मुनाफे में भारी कमी आने की आशंका है। वित्तीय जीवन में अगर आप चीज़ों को ठीक तरह से नहीं संभालते हैं और उन पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आपको धन की हानि हो सकती है।
कुंभ राशि में शनि अस्त: इन राशियों को होगा नुकसान
वृषभ राशि
वृषभ राशि के नौवें और दसवें भाव पर शनि ग्रह का स्वामित्व है और अब कुंभ राशि में शनि अस्त होने पर आपके दसवें भाव में रहेंगे। इस दौरान आपको निजी और आर्थिक जीवन दोनों में ही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस समय आपको अप्रत्याशित लाभ या अवसर मिलने के भी आसार हैं।
करियर की बात करें, तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है। आपके प्रयासों को अनदेखा किया जा सकता है। व्यापारियों को अपनी उम्मीद के अनुसार आमदनी न होने के संकेत हैं। वित्तीय स्तर पर योजना की कमी और अनावश्यक खर्चों के कारण आपको धन हानि होने की आशंका है। इसके अलावा आपके हाथ से अतिरिक्त धन कमाने का अवसर भी छूट सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के छठे और सातवें भाव के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। कुंभ राशि में शनि अस्त होने पर इस राशि के सातवें भाव में रहेंगे। इस दौरान आपको अपने दोस्तों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप उनका विश्वास जीतना चाहते हैं, तो आपको भी उन पर भरोसा करना होगा।
करियर की बात करें, तो इस समयावधि में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक अड़चनें देखनी पड़ सकती हैं। इसमें सफल होने के लिए आपको योजना बनाकर चलने की ज़रूरत है। इस समय व्यापारियों पर अपने प्रतिद्वंदियों की ओर से बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है इसलिए यह अधिक पैसा कमाने के लिए अनुकूल समय नहीं है। अपनी लापरवाही की वजह से आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। इसके कारण आपको आर्थिक नुकसान या समस्याएं देखनी पड़ सकती हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
तुला राशि
तुला राशि के चौथे और पांचवे भाव पर शनि ग्रह का आधिपत्य है और अब वह संतान, शिक्षा और पूर्व के कर्मों के कारक पांचवे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस दौरान आपको अपने भविष्य खासतौर पर करियर को लेकर चिंता हो सकती है। कुंभ राशि में शनि अस्त होने पर काम के मामले में आपकी बुद्धिमानी को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। इसके कारण आपको ऐसा लग सकता है जैसे कि आपके कौशल और कड़ी मेहनत को सही तरह से आंका नहीं जा रहा है।
जो जातक ट्रेड और शेयर मार्केट में व्यवसाय करते हैं, वे इस समय औसत धन कमा सकते हैं। इस समयावधि में आपको न तो मुनाफा होगा और न ही कोई नुकसान होने की आशंका है। वित्तीय स्तर पर आपको मुनाफे के साथ-साथ खर्चों का सामना भी करना पड़ सकता है। यह स्थिति आपके लिए परेशानी भरी हो सकती है या फिर आप पर्याप्त मात्रा में धन कमा सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
कुंभ राशि में शनि अस्त होने पर करें ये उपाय
- शनिवार के दिन शनि देव के लिए हवन करवाएं।
- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन दान-पुण्य करें।
- शनि मंदिर में शनि देव पर तेल चढ़ाएं। इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है।
- ज़रूरतमंद एवं गरीब लोगों को खासतौर पर काले रंग के कपड़े, कंबल और दाल दान में देने से शनि के नकारात्मक प्रभाव में कमी आती है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. शनि तुला राशि में उच्च के होते हैं।
उत्तर. शनि की शुक्र और बुध के साथ मित्रता है।
उत्तर. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है।
The post शनि के कुंभ राशि में अस्त होने पर इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, इन्हें होगी परेशानी appeared first on AstroSage Blog.