Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अहमदाबाद में मोदी जी इस समय क्या सोच रहे होंगे?
    • बोइंग की कहानी में छिपी हादसे की हक़ीक़त?
    • निर्जला बकरीद!
    • सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर कंचन का खुलकर जीना रास नहीं आया कट्टरपंथियों को!
    • Adasa Mandir Ka Itihas: वह दिव्य स्थल जहाँ धरती पर स्वयं प्रकट हुए श्री गणेश, जाने आदासा मंदिर की गाथा
    • इसराइली हमले में ईरान के शीर्ष 3 अधिकारियों की मौत तेहरान के लिए कितना बड़ा झटका?
    • इसराइली हमलों के बीच ट्रंप ने चेताया- परमाणु समझौता करे या और घातक हमले झेले ईरान
    • नागा साधुओं की रहस्यमयी धरोहर! जहां से कोई लौटकर नहीं आया, क्या है पगारा की बावड़ी?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » बलूचिस्तान में 214 सैन्य बंधकों को मारने का दावा, क्या पाकिस्तान कुछ छिपा रहा
    भारत

    बलूचिस्तान में 214 सैन्य बंधकों को मारने का दावा, क्या पाकिस्तान कुछ छिपा रहा

    By March 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक सनसनीखेज दावा किया कि उसने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन से अगवा किए गए सभी 214 सैन्य बंधकों को मार डाला है। यह दावा बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच की ओर से जारी एक बयान में किया गया, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तानी सेना ने उनकी 48 घंटे की अल्टीमेटम को नजरअंदाज कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह कठोर कदम उठाया गया।

     - Satya Hindi

    बीएलए ने मंगलवार को बलूचिस्तान के बोलेन जिले में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया था, जिसमें रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया गया और ट्रेन पर गोलीबारी की गई। संगठन ने दावा किया था कि उसने ट्रेन से 214 सैन्य कर्मियों को बंधक बना लिया था और बदले में बलूच राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की थी। बीएलए ने कहा, “हमने पाकिस्तानी सेना को युद्धबंदियों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का समय दिया था, लेकिन उनकी हठधर्मिता और सैन्य अहंकार के कारण हमें यह कदम उठाना पड़ा।”

    बयान में बीएलए ने कहा कि लड़ाई अभी भी जारी है और उनके लड़ाके पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमले कर रहे हैं। संगठन ने दावा किया कि ऑपरेशन ‘दर्रा-ए-बोलन’ में उनके 12 लड़ाकों ने बलिदान दिया, जबकि पाकिस्तानी कमांडो को भारी नुकसान हुआ। बीएलए ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने स्थिति को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की और जो लोग “बचाए गए” कहे जा रहे हैं, उन्हें पहले दिन ही युद्ध नियमों के तहत रिहा किया गया था।

    نجم سیٹھی🚨🚨
    مسئلہ یہ ہے کہ یہ واضح نہیں ہو رہا کہ BLA نے کتنے افراد کو یرغمال بنا لیا ہے۔

    اور اصل پریشانی یہ ہے کہ اگر فوج یہ تسلیم کر لے کہ واقعی لوگ اغوا ہو چکے ہیں، تو پھر ان سے سوال ہوگا: اب کیا کریں گے؟ انہیں کیسے بازیاب کرائیں گے؟

    عوام کو صاف اور دوٹوک بتایا جائے کہ… pic.twitter.com/HexgAX7lhH

    — Wajahat Sami (@Wajahat_PTI_) March 15, 2025

    दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दावा किया था कि उसने सभी 33 हमलावरों को मार गिराया और 300 से अधिक यात्रियों को बचा लिया। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा था कि ऑपरेशन में 21 बंधकों और चार सैनिकों की मौत हुई। हालांकि, बीएलए ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अभी भी कई इलाकों में नियंत्रण है और पाकिस्तानी सेना अपने मृत सैनिकों के शवों को भी नहीं निकाल पा रही है।

    Here is the video of Pak Army Captain Rizwan, who was held hostage by BLA! pic.twitter.com/6Hf4CeKUlp

    — Raja Muneeb (@RajaMuneeb) March 15, 2025

    यह घटना बलूचिस्तान में बढ़ते विद्रोह का एक और उदाहरण है। जहां बीएलए जैसा संगठन उन आम बलूच लोगों के सशस्त्र आंदोलन की अगुआई कर रहा है जो लोग लंबे समय से आजादी की मांग कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि पाकिस्तान सरकार उनके प्राकृतिक संसाधनों का शोषण कर रही है, जबकि बलूचिस्तान को विकास से वंचित रखा जा रहा है। इस हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिसे राजनीतिक नेताओं ने 1971 के युद्ध से पहले की स्थिति से तुलना की है।

    The BLA has released a video of its chief Bashir Zeb stating We will escalate this war to such an extent that the people of Punjab will come out of their homes onto the streets, grab their army by the collar, and scream, Please leave Balochistan.
    سات لاکھ فوج سے ایک بلوچستان نہیں… pic.twitter.com/4Bizneul7H

    — Rodium-A (@RodiumInsights) March 15, 2025

    पाकिस्तानी अधिकारियों ने बीएलए के दावों को बढ़ाचढ़ा कर पेश किया जाने वाला बताया। उसने कहा कि कहा कि वे स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार ने भारत और अफगानिस्तान पर भी विद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप लगाया है, जिसे दोनों देशों ने खारिज कर दिया है।

     - Satya Hindi

    क्वेटा रेलवे स्टेशन

    इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। अमेरिका और चीन ने हमले की निंदा की है, जबकि संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र जांच की मांग उठ रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह संकट पाकिस्तान की आंतरिक स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।

    फिलहाल, बलूचिस्तान में तनाव चरम पर है और दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी है। बीएलए ने कहा कि वह ऑपरेशन के खत्म होने के बाद और जानकारी साझा करेगा, जबकि पाकिस्तानी सेना ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। यह देखना बाकी है कि यह संकट आगे कैसे बढ़ता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैसाखी के सहारे चलेगा पाकिस्तान? IMF से मिली 1 अरब डॉलर की ‘भीख’
    Next Article अंबानी के वनतारा चिड़ियाघर का जर्मन पत्रिका ने पर्दाफाश किया, कई सवाल उठाये

    Related Posts

    अहमदाबाद में मोदी जी इस समय क्या सोच रहे होंगे?

    June 13, 2025

    बोइंग की कहानी में छिपी हादसे की हक़ीक़त?

    June 13, 2025

    निर्जला बकरीद!

    June 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.