Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    • Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » India’s First LEGO Store: क्रिएटिविटी, क्रिएशन और कल्चर का फ्यूजन- भारत के पहले LEGO स्टोर में मिलेगा ऐसा सब कुछ
    Tourism

    India’s First LEGO Store: क्रिएटिविटी, क्रिएशन और कल्चर का फ्यूजन- भारत के पहले LEGO स्टोर में मिलेगा ऐसा सब कुछ

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 31, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    India’s First LEGO Store (Image Credit-Social Media)

    India’s First LEGO Store (Image Credit-Social Media)

    India’s First LEGO Store: लेगो (LEGO) एक नाम जो दुनियाभर में कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और इंजीनियरिंग के शुरुआती स्पार्क का पर्याय बन चुका है। LEGO ने अब भारत में अपने कदम एक नए और बड़े स्तर पर रख दिए हैं। भारत का पहला यह आधिकारिक लेगो सर्टिफाइड स्टोर 23 मई, 2025 को गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में खोला गया। यह स्टोर डेनमार्क की प्रतिष्ठित खिलौना निर्माता कंपनी, द लेगो ग्रुप, और भारत की अम्पल ग्रुप के सहयोग से स्थापित किया गया है।

    गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में खोला गया यह लेगो स्टोर न केवल भारत का पहला लेगो सर्टिफाइड स्टोर है बल्कि दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा लेगो स्टोर भी है। 4,500 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर केवल एक दुकान नहीं, बल्कि एक अनुभव केंद्र है। एक ऐसी जगह जहां बच्चों की मां जिज्ञासा और बड़ों की पुरानी यादें मिलकर एक रंगीन दुनिया का निर्माण करती हैं। जैसे ही आप यहां कदम रखते हैं, आप ईंटों की उस दुनिया में प्रवेश करते हैं, जहां कुछ भी असंभव नहीं। इस स्टोर को खास बनाने के लिए इसमें कई इंटरएक्टिव एक्टिविटीज़, देसी टच और बच्चों व परिवारों के लिए अनगिनत अनुभव जोड़े गए हैं। यही वजह है कि यह स्टोर आज केवल एक शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक फैमिली आउटिंग स्पॉट बन गया है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में हैं या वहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह जरूर आपकी लिस्ट में शामिल होनी चाहिए। इस स्टोर से जुड़े आपको ऐसे ठोस और रोमांचक कारण बता रहे हैं जिनके कारण यह जगह आपके और आपके प्रियजनों के लिए एक अनोखी यात्रा बन सकती है।

    स्थान- पहुंच में आसान, अनुभव में खास

    इस स्टोर का भारत जैसे विशाल देश में स्थान का चुनाव ही इसकी पहली खासियत है। गुरुग्राम का एंबियंस मॉल, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सबसे प्रमुख और प्रीमियम शॉपिंग डेस्टिनेशन में गिना जाता है। जिसे लेगो ग्रुप ने अपने पहले स्टोर के लिए चुना।

    गुरुग्राम में ही क्यों एंबियंस मॉल

    इस प्रश्न पर भावना मंडन, कंट्री मैनेजर, लेगो इंडिया का कहना है कि, ‘हमने भारत भर के कई स्थानों पर विचार किया, लेकिन गुरुग्राम का दर्शकों के साथ जुड़ाव सबसे मजबूत था।’

    जिसके पीछे कई खास वजहें हैं –

    1.दिल्ली हवाई अड्डे से केवल 8.2 किलोमीटर की दूरी

    2.मॉल के एट्रियम-3 के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित, जिससे आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    3.विशाल पार्किंग, बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण और अन्य प्रीमियम ब्रांड्स की उपस्थिति।

    इस लोकेशन का चुनाव लेगो ग्रुप की उस सोच को दर्शाता है जिसमें केवल विक्रय नहीं बल्कि अनुभव को केंद्र में रखा गया है।

    2. तत्व- वैश्विक गुणवत्ता, स्थानीय आत्मा

    लेगो स्टोर गुरुग्राम में आप सिर्फ खिलौने नहीं बल्कि पूरी दुनिया को ईंट दर ईंट बुनने का अवसर प्राप्त करते हैं। यह स्टोर विश्व के अन्य प्रमुख लेगो स्टोर्स के समान डिज़ाइन और सुविधाओं से युक्त है।

    आपको यहां क्या मिलेगा

    प्ले टेबल्स

    यानी बच्चों को एक बेहद आकर्षक रंगबिरंगे और आधुनिक खिलौनों को खेलने की सुविधा मिलती है जिससे बच्चे बिना बाधा के अपनी कल्पना को ज़मीन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

    बिल्ड-ए-मिनीफिगर स्टेशन

    ये वो जगह है जहां आप खुद का मिनीफिगर बना सकते हैं। बाल, चेहरे के भाव, कपड़े और एक्सेसरीज़ के साथ।

    पिक-ए-ब्रिक वॉल

    एक विशाल दीवार जिसमें रंग-बिरंगे लेगो ब्रिक्स रखे हैं। जहां आप अपनी मनपसंद ईंटें चुनकर खरीद सकते हैं।जो कि बेहद रोचक खरीदारी साबित होती है।

    मिनीफिगर फैक्ट्री

    दुनिया भर में कुछ गिने-चुने स्टोर्स में ही मौजूद यह सुविधा अब भारत में भी है। यहां आप अपने नाम या चेहरे वाले कस्टम मिनीफिगर्स बना सकते हैं!

    लेगो ने स्थानीय संस्कृति का भी सम्मान किया है और स्टोर के कई हिस्सों में भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

    भारतीय ट्रक बना विशेष आकर्षण

    भारत का पारंपरिक ट्रक जो कि 74,000 ईंटों से बना है। जिसमें बैठकर लोग तस्वीरें खिंचवा सकते हैं। यह ट्रक भारतीय सड़कों पर ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैकों की तरह ही हुबहु नजर आता है।

    क्रिकेटर का 3डी मॉडल

    भारतीय टीम की जर्सी में खड़ा एक लेगो क्रिकेटर यहां भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास उत्साह बढ़ाता हुआ देखा जा सकता है।

    इंडिया गेट की प्रतिकृति: दिल्ली की पहचान, अब ईंटों की कला में चार लेगो मूर्तियां जो भारत की विविधता और पारंपरिक वेशभूषा को दर्शाती हैं।

    इन सबका निर्माण प्रसिद्ध लेगो कलाकार रीतम भटनागर ने किया है। उन्होंने इंडिया गेट के मोज़ेक के लिए 67,000 से अधिक ईंटों का उपयोग किया है।

    बच्चों के लिए जादुई अनुभव, बड़ों के लिए नॉस्टैल्जिया

    यह स्टोर केवल बच्चों के लिए नहीं है। यह एक ऐसी जगह है जहां वयस्क फिर से बच्चे बन सकते हैं। पेरेंट्स और बच्चों के लिए संयुक्त बिल्डिंग ज़ोन परिवार साथ बैठकर बिल्ड कर सकते हैं।

    इंटरएक्टिव गेम्स और चैलेंजेस

    इन गेम्स में रोचक प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया जा सकता है जैसे कौन सबसे तेज़ी से मिनीफिगर बना सकता है!

    लेगो इतिहास से जुड़े डाइस्प्ले

    यहां पुराने सेट्स, रेट्रो पैकेजिंग और डिज़ाइन कहानियों को दिखाने वाले सेक्शन में यदि आपने 90s या 2000s में लेगो से खेला है तो यहां आप अपने बच्चों को वह दुनिया दिखा सकते हैं जिसमें आपने भी समय बिताया था।

    अनोखी खरीदारी और सीमित संस्करण

    लेगो स्टोर गुरुग्राम में केवल सामान्य सेट ही नहीं मिलते, बल्कि यहां कुछ एक्सक्लूसिव और कलेक्टिबल आइटम्स भी उपलब्ध हैं।

    क्या खास खरीद सकते हैं

    लेगो स्टोर गुरुग्राम में आप स्टार वॉर्स, हैरी पॉटर और मार्वल सीरीज़ के विशेष पॉपुलर सेट को खरीद सकते हैं।

    आर्किटेक्चर सीरीज़

    जिसमें दुनिया की प्रसिद्ध इमारतें हैं जैसे ताज महल, एफिल टावर, बुर्ज खलीफा जैसी कई अन्य।

    टेक्निक सेट्स

    जिनमें मैकेनिकल मॉडल, रिमोट कंट्रोल्ड कारें, और कार्यशील गियर शामिल हैं। इंडिया एक्सक्लूसिव गिफ्ट पैक जो सिर्फ भारत में उपलब्ध हैं। बच्चों के जन्मदिन, त्योहारों और उपहारों के लिए यह एक परफेक्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन है।

    यह केवल एक स्टोर नहीं, एक मनोरंजक यात्रा है

    गुरुग्राम का लेगो सर्टिफाइड स्टोर अपने भव्य आकार, अनोखे अनुभव, भारतीय तत्वों और वैश्विक गुणवत्ता के कारण भारत में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। यहां जाकर आप केवल खिलौने नहीं खरीदते बल्कि आप अपने बच्चों को कल्पनाओं की उड़ान का एक खूबसूरत तोहफा उन्हें देते हैं।

    क्या आप तैयार हैं अपने भीतर के बच्चे से मिलने के लिए

    यदि आप NCR में रहते हैं या वहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो एंबियंस मॉल का यह नया स्टोर जरूर देखें। अगर आप बैंगलोर में हैं, तो जून में ओरियन मॉल में खुलने वाला दूसरा स्टोर भी आपके इंतज़ार में होगा। इन स्टोर्स में जाते समय अपना कैमरा ज़रूर साथ ले जाइए। यहां क्लिक करने लायक हर कोना Instagram पर एक नई कहानी बन सकता है। लेगो सर्टिफाइड स्टोर्स (Lego Certified Stores या LCS) दुनिया भर के कई देशों में मौजूद हैं, और ये स्टोर खास तौर पर लेगो ग्रुप द्वारा लाइसेंस प्राप्त होते हैं यानी ये आधिकारिक स्टोर होते हैं। जिन्हें कंपनी के तय मानकों के अनुसार डिज़ाइन और संचालित किया जाता है।

    यहां प्रमुख देशों की एक सूची दी जा रही है जहां लेगो सर्टिफाइड स्टोर्स (और कुछ जगहों पर फ्लैगशिप या एक्सक्लूसिव स्टोर्स) मौजूद हैं-

    विश्व भर में प्रमुख लेगो सर्टिफाइड स्टोर्स की सूची

    1. अमेरिका (USA):

    न्यूयॉर्क (Rockefeller Center में फ्लैगशिप स्टोर)

    शिकागो, मियामी, लॉस एंजेलिस, लास वेगास

    ओरलैंडो (डिज्नी स्प्रिंग्स में प्रसिद्ध स्टोर)

    2. यूनाइटेड किंगडम (UK):

    लंदन (Leicester Square में यूरोप का सबसे बड़ा लेगो स्टोर)

    मैनचेस्टर, बर्मिंघम

    3. जर्मनी:

    म्यूनिख, बर्लिन, कोलोन

    (यहां लेगो का एक बड़ा फैन बेस है)

    4. ऑस्ट्रेलिया:

    सिडनी, मेलबर्न, ब्रिसबेन

    (यहां कई शॉपिंग मॉल्स में सर्टिफाइड स्टोर्स हैं)

    5. चीन:

    बीजिंग, शंघाई (फ्लैगशिप स्टोर)

    हांगकांग, शेनझेन

    6. जापान:

    टोक्यो, ओसाका, नागोया

    (टोक्यो में ‘लेगो डिस्कवरी सेंटर’ भी है)

    7. सिंगापुर:

    वीवोसिटी मॉल, नॉर्थप्वाइंट सिटी

    कई एक्सक्लूसिव स्टोर

    8. दक्षिण कोरिया:

    सियोल में प्रमुख स्टोर

    साथ ही लेगो डिस्कवरी सेंटर भी

    9. मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड:

    इन देशों में कई शॉपिंग मॉल्स में सर्टिफाइड स्टोर्स और डिस्ट्रिब्यूशन आउटलेट हैं

    10. यूएई (दुबई):

    दुबई मॉल, लेगो स्टोर

    लेगो-थीम्ड “Legoland Dubai” और “Legoland Water Park”

    लेगो फ्लैगशिप स्टोर्स खास बात

    लेगो फ्लैगशिप स्टोर्स आमतौर पर बड़े शहरों के प्रीमियम लोकेशन्स पर होते हैं और ये सबसे अधिक इंटरएक्टिव फीचर्स जैसे बिल्डिंग ज़ोन, मिनीफिगर फैक्ट्री, पिक-ए-ब्रिक वॉल आदि से लैस होते हैं।

    वहीं, सर्टिफाइड स्टोर्स ब्रांड के आधिकारिक पार्टनर्स द्वारा चलाए जाते हैं और इनका डिज़ाइन, लेआउट और सेवा स्तर लेगो के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार होता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVishnu Varaha Temple History: इस मंदिर के रहस्य हैं गहरे, मध्यप्रदेश में वराह अवतार का पहला और आखिरी मंदिर
    Next Article भारत ने पहली बार माना- पाकिस्तान से संघर्ष में कुछ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती

    November 5, 2025

    Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री

    November 5, 2025

    Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में

    November 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.