Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    • Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » भारत ने पहली बार माना- पाकिस्तान से संघर्ष में कुछ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे
    भारत

    भारत ने पहली बार माना- पाकिस्तान से संघर्ष में कुछ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय सेना ने पहली बार पुष्टि की है कि मई में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में उसके कुछ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे, हालांकि उसने यह भी कहा कि चार दिन तक चला यह संघर्ष कभी भी परमाणु युद्ध के मुहाने तक नहीं पहुंचा। यह बात भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के जरिए सामने आई है। सीडीएस चौहान ने शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने विमान नष्ट हुए, बल्कि यह है कि वे क्यों नष्ट हुए।” चौहान सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने गए हैं। वहीं पर उन्होंने यह बयान दिया। सीडीएस का बयान ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही भोपाल में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इतिहास का सबसे सफल सैन्य ऑपरेशन है।

    भारतीय विमानों के गिरने की चर्चा बहुत होती रही। लेकिन सरकार के स्तर पर कभी इसकी पुष्टि नहीं की गई। पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत के राफेल लड़ाकू विमान उसने गिराए हैं। ब्लूमबर्ग में सीएसडी के इंटरव्यू को पाकिस्तानी मीडिया जबरदस्त ढंग से उछाल रहा है।

    सीडीएस ने पाकिस्तान के इस दावे को “बिल्कुल गलत” बताया कि उसने छह भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट करने से इनकार कर दिया कि भारत ने कितने विमान खोए। जनरल चौहान ने लड़ाकू विमानों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “महत्वपूर्ण यह है कि वे क्यों नष्ट हुए, क्या गलतियां हुईं। संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।”

    जनरल चौहान ने कहा, “अच्छी बात यह है कि हम अपनी रणनीतिक गलतियों को समझकर उन्हें सुधार सके, और दो दिन बाद फिर से सभी विमानों को उड़ाते हुए लंबी दूरी के लक्ष्यों पर हमला किया।” यहां यह बताना जरूरी है कि ये टिप्पणियां भारत सरकार या सेना की ओर से 7 मई को पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान लड़ाकू विमानों की स्थिति पर अब तक की सबसे सीधी प्रतिक्रिया है। हालांकि विमान गिरने के बारे में जब विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में सवाल हुआ था तो सेना की ओर से बताया गया कि हमारे पायलट सुरक्षित लौट आए। नुकसान महत्वपूर्ण नहीं है।

    इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि उनके देश ने छह भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भारत सरकार ने इससे पहले यह टिप्पणी करने से परहेज किया था कि क्या उसने संघर्ष में कोई विमान खोया है।

    यह संघर्ष परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच आधी सदी में सबसे खराब था, जिसमें दोनों पक्षों ने हवाई हमले, ड्रोन और मिसाइल हमले किए, साथ ही साझा सीमा पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसकी शुरुआत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में एक भीषण हमले से हुई थी, जिसमें आतंकवादियों ने 26 भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी थी। भारत ने इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमला बताया, जबकि पाकिस्तान ने इसका खंडन किया था।

    जनरल चौहान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस दावे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि अमेरिका ने परमाणु युद्ध को टालने में मदद की, लेकिन उन्होंने कहा कि यह सुझाव देना “अतिशयोक्तिपूर्ण” है कि दोनों में से कोई भी पक्ष परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के करीब था। जनरल चौहान ने कहा, “मेरी निजी राय है कि पारंपरिक सैन्य कार्रवाई और परमाणु सीमा के बीच बहुत अधिक अंतर होता है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ कम्युनिकेशन के चैनल “हमेशा खुले थे” ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। बिना परमाणु हथियारों का सहारा लिए मामले सुलझाए जा सकते हैं।

    जनरल चौहान ने पाकिस्तान के उन दावों को भी खारिज किया जिनमें चीन और अन्य देशों से प्राप्त हथियारों की प्रभावशीलता के दावे किए गए थे, और कहा कि वे “काम नहीं आए।” भारत के रक्षा मंत्रालय के तहत एक रिसर्च समूह ने इस महीने कहा था कि चीन ने पाकिस्तान को भारत के साथ संघर्ष के दौरान एयर डिफेंस और उपग्रह समर्थन प्रदान किया था।

    भारत की ओर से विपक्ष लगातार यह मांग कर रहा है कि जब ऑपरेशन सिंदूर चरम पर था और पाकिस्तान में आतंकी अड्डे तबाह हो रहे थे तो ऐसे समय किसके कहने पर युद्ध रोका गया। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को 9वीं बार दावा किया था कि भारत पाकिस्तान युद्ध उन्होंने रुकवा दिया। भारत सरकार बार-बार इसका खंडन कर रही है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन पर बात की और उसके बाद सीजफायर हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIndia’s First LEGO Store: क्रिएटिविटी, क्रिएशन और कल्चर का फ्यूजन- भारत के पहले LEGO स्टोर में मिलेगा ऐसा सब कुछ
    Next Article थरूर के बाद अब इस कांग्रेस नेता पर BJP ने डाले डोरो, बोले- विपक्ष में कुछ अच्छे लोग इन्हें भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिये।
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.