Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Uttarakhand Trip Alert: उत्तराखंड में इन जगहों पर अभी जाना है खतरनाक, सावधानी जरूरी
    Tourism

    Uttarakhand Trip Alert: उत्तराखंड में इन जगहों पर अभी जाना है खतरनाक, सावधानी जरूरी

    Janta YojanaBy Janta YojanaSeptember 6, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Uttarakhand Trip Alert (Image Credit-Social Media)

    Uttarakhand Trip Alert

    Uttarakhand Trip Alert : उत्तराखंड की वादियां हमेशा से पर्यटकों के लिए रोमांच और सुकून का ठिकाना रही हैं। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, बहती नदियां, देवभूमि के धाम और प्राकृतिक नजारे हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन सच यह भी है कि यह धरती जितनी खूबसूरत है, उतनी ही संवेदनशील भी है। पहाड़ों पर कभी बादल फटते हैं, कभी अचानक बाढ़ आती है तो कभी भूस्खलन रास्ते रोक देता है। खासतौर से मानसून के मौसम में ये प्राकृतिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में पर्यटक इन जगहों पर छुट्टियों को यादगार बनाने के इरादे से घर निकलते हैं, लेकिन मुसीबत में फंस जाते है।

    हाल ही में उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने यह साफ कर दिया है कि पहाड़ों पर इस समय कदम रखना आसान नहीं है। देखते ही देखते कई घर और दुकानें मलबे में बदल गए, सड़कें टूट गईं और खीरगाड़ नदी का उफान चारों तरफ तबाही का मंजर ले आया। सिर्फ यही नहीं लगातार ऐसी घटनाओं का सिलसिला जारी है। ऐसे हालात बताते हैं कि इन दिनों यदि आप उत्तराखंड की यात्रा पर निकलने का प्लान बना रहें हैं तो पहले ये समझना बेहद जरूरी है कि कौन सी जगहों पर जाना सुरक्षित नहीं साबित होगा –

     उत्तरकाशी जहां आम हैं बादल फटने की घटनाएं

     उत्तरकाशी, गंगोत्री धाम का प्रवेश द्वार माना जाता है। यह स्थान हमेशा से बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाओं से चर्चा में रहा है। हाल ही में धराली गांव के पास जो तबाही हुई, उसने एक बार फिर यह जता दिया कि इस क्षेत्र में जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है और मलबा देखते ही देखते पूरे इलाके को डूबो देता है। अभी यहां यात्रा करना यात्रियों के लिए किसी खतरे को न्योता देने जैसा है।

     जोशीमठ जहां लगातार खिसक रही जमीन

    चमोली जिले का जोशीमठ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद अहम है। बद्रीनाथ धाम का शीतकालीन गद्दी स्थल होने के कारण यहां सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन बीते कुछ समय से यह शहर गंभीर संकट में है। 2023 की शुरुआत में यहां की धरती खिसकने लगी और देखते-ही-देखते ⁷⁷ घरों और सड़कों में दरारें पड़ गईं। अनियोजित निर्माण, जल निकासी की गड़बड़ी और सड़क चौड़ीकरण ने इस संकट को और बढ़ा दिया। आज भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। कई घर असुरक्षित हैं और जमीन का धंसना रुक-रुककर जारी है। खास कर बारिश के मौसम ने यात्रियों के लिए यहां आना जोखिम से खाली नहीं है।

     चमोली और रुद्रप्रयाग जहां हर बारिश के साथ गहराता जा रहा खतरा

    चार धाम यात्रा का अहम हिस्सा माने जाने वाले चमोली और रुद्रप्रयाग जिले प्राकृतिक आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसरो की रिपोर्ट बताती है कि रुद्रप्रयाग पूरे देश में भूस्खलन के लिहाज से सबसे संवेदनशील जिला है। चमोली भी खतरनाक जिलों की सूची में शामिल है। बारिश होते ही यहां की ढलानें कमजोर पड़ जाती हैं और सड़कें मलबे से भर जाती हैं। हाल ही में रुद्रप्रयाग जिले के मुनकटिया इलाके में हुए बड़े भूस्खलन ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच का रास्ता बंद कर दिया, जिससे केदारनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर रोकनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का उफान भी स्थिति को और खतरनाक बना देता है।

     केदारनाथ मार्ग- मानसून में सबसे चुनौतीपूर्ण यात्रा

    असंख्य शिव भक्तों के बीच केदारनाथ धाम धार्मिक आस्था का प्रतीक है। लेकिन बरसात के दिनों में इस धार्मिक स्थल पर पहुंचने का रास्ता सबसे जोखिम भरा हो जाता है। गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक का ट्रैक अक्सर भूस्खलन की चपेट में आ जाता है। सरस्वती और मंदाकिनी नदियों का विकराल रूप यात्रियों को डराता है। 2013 की त्रासदी को कोई नहीं भूल पाया है, जब एक ही रात में बादल फटने और बाढ़ ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। तब से प्रशासन लगातार निगरानी में है। लेकिन यहां मौसम कब रौद्र रूप रख ले, कोई नहीं जानता।

     प्राकृतिक सौंदर्य से लदे पहाड़ क्यों हैं इतने असुरक्षित?

    हिमालय की पहाड़ियां भूगर्भ विज्ञान की दृष्टि से बेहद युवा मानी जाती हैं। यही कारण है कि यहां की जमीन कभी एक जैसी नहीं रहती है। यहां लगातार बदलाव होते रहना आम बात मानी जाती है। खास तौर से मानसून के दौरान भारी बारिश मिट्टी को कमजोर कर देती है और ढलानों पर बसे गांवों में भूस्खलन की घटनाएं आम हो जाती हैं। इसके अलावा पहाड़ों को काट कर बनाए जा रहे अनियोजित निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और पर्यावरण प्रदूषण के कारण जलवायु परिवर्तन ने यहां के हालात को और बद से बदतर बना दिया है। नदियों का उफान और ग्लेशियरों का पिघलना भी इस संवेदनशीलता को और बढ़ा रहे हैं।

     यात्रा पर निकलने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

    अगर आप उत्तराखंड की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। यात्रा के दौरान भी मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें। रास्तों की स्थिति को लेकर स्थानीय प्रशासन से जानकारी लें क्योंकि पहाड़ों में सड़कें कभी भी बंद हो सकती हैं। हालांकि अनावश्यक यात्रा से बचना ही समझदारी है। खासकर तब जब मौसम खराब हो। चार धाम यात्रा पर जाने वालों के लिए पंजीकरण कराना और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही हल्का सामान लेकर चलें और अपने पास एक आपातकालीन किट रखें जिसमें दवाइयां, टॉर्च, पावर बैंक, पानी और थोड़ा-बहुत सूखा भोजन जरूर हो। अगर आप पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं तो स्थानीय गाइड के साथ ही रास्ता तय करें।

      पर्यटकों से प्रशासन और स्थानीय लोगों की अपील

    उत्तराखंड सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग समय-समय पर यात्रियों को सतर्क रहने की अपील करते हैं। कई बार हालात बिगड़ने पर चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकनी पड़ती है। स्थानीय लोग भी पर्यटकों से यही आग्रह करते हैं कि वे मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करें। लापरवाही और जल्दबाजी न सिर्फ आपकी बल्कि दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल सकती है।

    उत्तराखंड अपनी खूबसूरती और आध्यात्मिक धरोहर के लिए जितना प्रसिद्ध है, उतना ही यह प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से नाजुक भी है। यहां यात्रा करना तभी सुरक्षित है जब आप पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ निकलें। फिलहाल उत्तरकाशी, जोशीमठ, चमोली, रुद्रप्रयाग और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हालात सामान्य नहीं हैं। इन जगहों पर फिलहाल यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअखिलेश यादव की गाड़ी पर 8 लाख का चालान! सपा सुप्रीमो बोले- ऐसी गाड़ी दी है, जिससे चला ही नहीं …
    Next Article बिहार में गरमाई सियासत! BJP-JDU ने तेजस्वी के 10 सवालों का दिया जवाब, RJD के ‘जंगलराज’ पर बड़ा पलटवार
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026

    वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.