Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • Best Eye Surgeons:ये हैं लखनऊ के बेस्ट आई सर्जन की लिस्ट, जानिए कौन हैं सबसे अनुभवी आँखों के डॉक्टर
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Kalpa Himachal Tourism: किन्नर कैलाश दर्शन के साथ प्राकृतिक खजानों को देखने की जगह
    Tourism

    Kalpa Himachal Tourism: किन्नर कैलाश दर्शन के साथ प्राकृतिक खजानों को देखने की जगह

    Janta YojanaBy Janta YojanaSeptember 12, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kalpa Himachal Tourism (Image Credit-Social Media)

    Kalpa Himachal Tourism

    Kalpa Himachal Tourism: भारत देश के हिमाचल प्रदेश राज्य में किन्नौर जिले में हिमालय की खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा कल्पा एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। सतलुज नदी की घाटी में स्थित यह स्थल हिन्दू और बौद्ध धर्म का धार्मिक स्थल भी है। यहां की शांति, प्राकृतिक सौंदर्य और मनमोहक दृश्य सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। कल्पा समुद्र तल से लगभग तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर किन्नर कैलाश के निकट स्थित है। यह जगह प्राकृतिक खजानों के साथ सैलानियों को सांस्कृतिक आध्यात्मिक एहसास से भी रूबरू कराता है। इस जगह ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी 19वीं शताब्दी में घूमने आए थे, उसके बाद इस स्थान ने एक पर्यटक स्थल का रूप ले लिया।

    पौराणिक कथाओं में इस जगह को शिव का सर्दियों का निवास स्थल बताया गया है। यहां के हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं पर जमी बर्फ पर जब सूरज की किरने पड़ती हैं तो वह मनमोहक दृश्य देखते ही बनता है। इसके अलावा पहाड़ों पर उतरते बादल और बर्फ की चादरें आपको इन्हें अपने कैमरे में कैद करने से नहीं रोक सकते। कल्पा के आसपास हरे-भरे जंगल, वनस्पति और जीवों की विविध प्रजातियां, सेब के बागान सैलानियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं।

    कल्पा में पर्यटक कई प्रकार के रोमांचक गतिविधियों जैसे ट्रेकिंग, प्रकृति की सैर और बर्ड वाचिंग जैसे आरामदायक आनंद भी उठा सकते हैं।

    कल्पा में घूमने लायक कई जगह हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

    नारायण-नागानी मंदिर :

    भगवान विष्णु और नागिनी (नाग देवी) को समर्पित यह नारायण- नागानी एक स्थानीय मंदिर है। किन्नौरी स्थापत्य शैली से बने इस मंदिर में लकड़ी के खंभों के साथ लकड़ी की बारीक नक्काशी, रंगीन चित्रों और मूर्तियों को देखने का अवसर मिलता है। इस मंदिर का शिल्प कौशल यहां के सांस्कृतिक विरासत का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है। मंदिर परिसर के आसपास हरी-भरी घाटियां, जंगल, घास के मैदान और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां सैलानियों को आकर्षित करती हैं।

    हू-बू-लान-कर मठ :

    कल्पा में कई बौद्ध मठ है , जिनमें हू -बू-लान-कर मठ जिसे गोम्पा भी कहा जाता है एक है। इसका निर्माण 10वीं शताब्दी में रिंचेसांग-पो ने कराया था। इसके भीति चित्र देखने लायक है।

    किन्नर कैलाश :

    कल्पा से सैलानी किन्नर कैलाश की चोटी के मनमोहक दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। ज्यादातर पर्यटक इस जगह की धार्मिक मान्यता के कारण तीर्थ यात्रा के उद्देश्य से यहां आते हैं।

    सुई मंदिर:

    रानी सुई के बलिदान के याद में बनाया गया यह प्राचीन मंदिर रानी के वीरता का प्रतीक है जिन्होंने हिमाचल के चंबा में पानी की कमी को पूरा करने के लिए अपना बलिदान दे दिया। यहां के परिसर में आपको शांत और ठंडी वातावरण का अनुभव होगा। हर साल यहां सुई माता महोत्सव का आयोजन होता है जिसमें गांव वाले भाग लेते हैं।

    चाका मीडोज:

    कल्पा गांव के ऊपर स्थित पहाड़ी पर यह घास का मैदान है, जो ट्रेकिंग करने वालों के लिए एक आसान रास्ता है। यहां के हरे भरे घास के मैदान और हिमालय पर्वत की श्रृंखला पर्यटकों को एक बेहद खूबसूरत एहसास दिलाते हैं। ज्यादातर लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। वसंत ऋतु में यह जगह जंगली हिमालयी फूलों से भरा मिलेगा जो देखने में मनमोहक लगते हैं।

    रोघी गांव:

    कल्पा से कुछ किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के आसपास हरे भरे खेत और पुराने मकान देखने लायक हैं। इस गांव के स्थानीय लोग ज्यादातर तिब्बती बौद्ध धर्म के मानने वाले हैं। ट्रेकिंग प्रेमी यहां के डरावने रोघी चट्टान की ट्रेक करना नहीं छोड़ते। इस जगह को लोग सुसाइड प्वाइंट के नाम से भी जानते हैं। पर्यटक यहां से भी प्राकृतिक दृश्यों और हिमालय पर्वत की श्रृंखलाएं देख कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

    सेब बागान :

    सेब की खेती के लिए मशहूर यह कल्पा गांव आपको ताजे सेब खाने का अनुभव भी दे सकता है। दरअसल यहां आसपास हर तरफ सेब के बागान दिखाई देंगे जिसमें आप घूमने के साथ बागान के मालिकों से अनुमति लेकर ताजे सेब खा भी सकते हैं।

    कैसे पहुंचें :

    हवाई मार्ग से कल्पा पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा शिमला हवाई अड्डा है जहां से कल्पा की दूरी करीब 267 किमी है। यह हवाई अड्डा देश के कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, चंडीगढ़ आदि से जुड़ा हुआ है। शिमला पहुंच कर कल्पा तक बस या टैक्सी लेकर जा सकते हैं।

    रेलमार्ग से कल्पा पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन शिमला है जहां से कल्पा की दूरी 260 किमी है। शिमला रेलवे स्टेशन से कल्पा तक बस या टैक्सी से पहुंचा जा सकता है।

    सड़क मार्ग द्वारा शिमला, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली जैसे पड़ोसी राज्यों से अपने निजी वाहन, टैक्सी या बस द्वारा कल्पा आसानी से पहुंचा जा सकता है। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय आप प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

    कल्पा घूमने का सबसे अच्छा समय :

    यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक रहता है इस दौरान वसंत और गर्मी का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान यहां फूलों का मौसम होता है और मौसम सुहावना रहता है।

    इसके अलावा एक और सबसे अच्छा मौसम मानसून के बाद सितंबर से अक्टूबर तक का रहता है। चारों तरफ हरे भरे घास के मैदान के साथ हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।

    अक्टूबर से फरवरी तक सर्दियों का मौसम रहता है और इस दौरान आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

    ( लेखिका वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजगदीप धनखड़ का बड़ा सरप्राइज! इस्तीफे के 53 दिन तक रहे गायब, अब अचानक आए सामने
    Next Article सीएम मोहन यादव बाल-बाल बचे, हॉट एयर बैलून में लगी आग, बड़ा हादसा टला
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य

    January 27, 2026

    कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें

    January 26, 2026

    Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी

    January 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.