
New Year Party 2026: अगर आप पार्टी लवर हैं और म्यूजिक, डांस, ड्रिंक्स और दोस्तों के साथ इंजॉय करने का मन बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए ही है। भारत के टॉप-10 बार्स में मस्ती, माहौल और मॉडर्निटी का जबरदस्त संगम है। चाहे आप मुंबई की नाइटलाइफ़ में खोना चाहते हों या गोवा की ठंडी हवा में कॉकटेल का मजा लेना इन जगहों पर पार्टी कभी खत्म नहीं होती। खासतौर से नए साल की शाम के दौरान इन बार्स में धमाल देखते ही बनता है। चलिए जानते हैं कि देश के कौन-कौन से बार्स पार्टी डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं-
1. Bandra Born, मुंबई – रेट्रो नाइट्स और नियॉन वाइब्स से भरपूर
मुंबई का Bandra Born आपको पुराने बैंड्रा की गलियों की याद दिलाता है। रेट्रो पोस्टर्स, नियॉन लाइट्स और लाइव म्यूजिक से सजा यह बार वीकेंड पर किसी फेस्टिव मूड से कम नहीं होता। यहां आने वाले लोग 80s और 90s के हिट सॉन्ग्स के साथ झूमते नजर आते हैं। अगर आप ओल्ड-स्कूल पार्टी वाइब चाहते हैं, तो यह जगह एकदम परफेक्ट है। नए साल की शाम यहां बिताना एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है।
2. Bombay Daak, मुंबई में अनुभव करिए पुराने बंबई की झलक
बाइकुला में स्थित Bombay Daak बार पुराने ‘बंबई’ की यादों को फिर से जिंदा कर देता है। यहां का विंटेज इंटीरियर, दीवारों पर लगी क्लासिक फिल्म पोस्टर्स और ड्रिंक मेन्यू में Byculla Breeze जैसे क्रिएटिव कॉकटेल्स सब कुछ इसे मुंबई का सबसे पारंपरिक बार बना देता है। यहां की लाइटिंग और फूड पेयरिंग इसे कपल्स और फ्रेंड ग्रुप्स दोनों के लिए आइडियल हैं।
3. Americano, काला घोड़ा (मुंबई) में मिलती है न्यूयॉर्क की झलक
काला घोड़ा में स्थित Americano उन लोगों के लिए है जो एलिगेंस और एनर्जी का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। यहां का न्यूयॉर्क-स्टाइल इंटीरियर और स्मोकी पलोमा (Smoky Paloma) कॉकटेल बेहद फेमस है। वीकेंड पर यह बार मुंबई के फूड और पार्टी लवर्स से भरा रहता है। यहां खाना और ड्रिंक दोनों ही इतने क्लास होते हैं कि हर विजिट यादगार बन जाती है।
4. AER, फोर सीजन्स होटल (मुंबई) खुले आसमान के नीचे शानदार पार्टी का लुत्फ
अगर आप चाहते हैं कि आपकी पार्टी खुले आसमान के बीच हो, तो AER से बेहतर जगह शायद ही कोई हो। फोर सीजन्स होटल की छत पर स्थित यह बार अरब सागर के शानदार नज़ारे के साथ कॉकटेल्स का परफेक्ट अनुभव देता है। सनसेट के बाद यहां का माहौल जादुई हो जाता है और म्यूजिक के साथ इसकी वाइब किसी ड्रीम पार्टी जैसी लगती है।
5. AMPM, कोलकाता जहां दिन में कैफे, रात में हाई एनर्जी बार की मस्ती
2023 में खुला AMPM कोलकाता का नया सोशल हॉटस्पॉट बन चुका है। दिन में यह जगह एक आरामदायक कैफे की तरह लगती है, लेकिन रात में लाइट्स और म्यूजिक के साथ इसका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। Calcutta Collins जैसे कॉकटेल्स और लाइव म्यूजिक पर थिरकते लोग इसे खास बनाते हैं।
6. Bar Kin-Rü, हैदराबाद जहां मिलता है एशियन ट्विस्ट वाला एक्सपीरियंस
हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित Bar Kin-Rü मॉडर्न और मिनिमलिस्ट इंटीरियर के लिए जाना जाता है। यहां के कॉकटेल्स में एशियन फ्लेवर की झलक मिलती है। Umami Highball यहां का हिट ड्रिंक है, जिसे ट्राय करना हर बार विज़िटर के लिए जरूरी है। हैदराबाद की नाइटलाइफ में यह बार तेजी से अपनी जगह बना चुका है।
7. Boilermaker, पणजी (गोवा) में मिलता है एनर्जी और बीयर का परफेक्ट कॉम्बो
गोवा की पार्टी स्पिरिट का असली मजा Boilermaker में है। यहां का एनर्जेटिक माहौल, शॉट्स-बियर कॉम्बो और डीजे नाइट्स रात को एक अलग ही रंग दे देते हैं। डांस फ्लोर हमेशा भरा रहता है और यहां का म्यूजिक आपको रुकने नहीं देता। दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप पर यहां जाना एक मस्ट-डू एक्टिविटी है।
8. Bar Spirit Forward, बेंगलुरु में कॉकटेल आर्टिस्ट्री का कमाल
इंदिरानगर में स्थित Bar Spirit Forward बेंगलुरु के सबसे इनोवेटिव बार्स में से एक है। यहां का खास आकर्षण है ‘Reverse Martini’ और स्मूद जैज़ म्यूजिक। हर ड्रिंक को एक आर्ट के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। पार्टी के बीच भी यहां का क्लासी माहौल इसे बाकी बार्स से अलग बनाता है।
9. Bar Cold Drinks, असगांव (गोवा) का जापानी ट्विस्ट और लोकल फ्लेवर
गोवा, असगांव की शांत गलियों में छुपा Bar Cold Drinks छोटा जरूर है, लेकिन अपने कॉकटेल्स और माहौल के लिए बड़ा नाम रखता है। यहां के जापानी स्टाइल ड्रिंक्स और लोकल फ्लेवर का यूनिक कॉम्बिनेशन इसे फूडीज़ और पार्टी लवर्स दोनों का फेवरेट बना देता है। Cold Fashioned यहां का सिग्नेचर ड्रिंक है।
10. The House of Nomad, मुंबई का इंटरनेशनल चार्म
मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में स्थित The House of Nomad अपने इंटरनेशनल चार्म और इनोवेटिव कॉकटेल्स के लिए जाना जाता है। दुनिया भर से प्रेरित ड्रिंक मेन्यू और स्टाइलिश माहौल इसे सेलेब्रिटीज़ की भी फेवरेट पार्टी स्पॉट बनाता है। यहां की Nomad Negroni आपको एक अलग ही फीलिंग देती है।
पार्टी सीजन की हुई शुरुआत – अब कहां जाएंगे आप?
नए साल के काउंटडाउन की शुरुआत हो चुकी है और इन टॉप-10 बार्स में सेलिब्रेशन का माहौल पहले से ही बन गया है। अगर आप दोस्तों के साथ 2025 को अलविदा और 2026 का स्वागत धमाके के साथ करना चाहते हैं, तो इन जगहों में से किसी एक को अपनी पार्टी लिस्ट में जरूर शामिल करें। चाहे मुंबई का स्काईलाइन व्यू हो या गोवा की बीच वाइब हर जगह मस्ती, म्यूजिक और मैजिक आपका इंतजार कर रहे हैं।


