
Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)
Ayodhya Ram Mandir
World’s Largest Religious Center: अयोध्या का राम मंदिर विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बन गया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि बीते बुधवार को अयोध्या में भगवान् श्री राम के मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ यानी प्रतिष्ठा द्वादशी थी। वहीं राम मंदिर बनने के बाद से ही यहाँ भक्तों का तांता लगा रहता है ऐसे में इसे दुनिया में सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र भी घोषित कर दिया गया है। जो राम भक्तों के लिए बेहद गर्व की बात है।
अयोध्या का राम मंदिर बना विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र
अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक ऐसा ऐसी खबर आई है जिसने न सिर्फ योगी सरकार को बल्कि राम भक्तों को भी खुशी से भर दिया है। दरअसल विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र अयोध्या बन गया है।
बीते बुधवार को जहाँ करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या में स्थित राम मंदिर में भगवान की आराधना कर संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करते भी नजर आये वहीं अयोध्या ने इस बार धार्मिक पर्यटन में एक इतिहास रच दिया है। साल भर में अब तक 22 करोड़ श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। जो पिछले साल के 16 करोड़ की तुलना में करीब 6 करोड़ अधिक है। इस तरह अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित हुई है।
अयोध्या में राम मंदिर भगवान राम की जन्मस्थली है और हिंदुओं के लिए यह एक प्रमुख आस्था का केंद्र है। जिसने करोड़ों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया है। यह मंदिर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थलों में से एक बन गया है। जिसने पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ाया है। आपको बता दे अयोध्या में स्थित राम मंदिर नागर शैली पर बना हुआ है और यह लगभग 70 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें प्रमुख मंदिर संरचना 2.7 एकड़ में बनी है इसकी लंबाई 380 फीट चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फिट है।
इसके अलावा मंदिर के निर्माण में लोहे या स्टील का प्रयोग नहीं किया गया है। बल्कि इसे पूरी तरह से पत्थरों से बनाया गया है जिससे यह हजारों वर्षों तक भी सुरक्षित रहे।


