
Holi Special Trains 2026 (Image Credit-Social Media)
Holi Special Trains 2026
Holi Special Trains 2026: भारतीय रेलवे द्वारा होली के विशेष त्योहार के मौके पर लोगों की सुविधा और भीड़ भाड़ से बचने के लिए 18 नई ट्रेनों का टाइम शेड्यूल जारी किया है। इनमे से ज़्यादातर ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग रुट पर चलेगी। आइये विस्तार से जानते हैं कौन कौन से होंगे ये रुट और क्या होगा इनका समय।
भारतीय रेलवे में अक्सर त्योहारों के समय भीड़-भाड़ की वजह से यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भारतीय रेलवे कई नई ट्रेन चलाती है। जिसमें चर्लपल्ली-रक्सौल, पुरी-पटना, मालदा टाउन-आनंद विहार, गांधीधाम-भागलपुर, उधना-हसनपुर रोड,दानकुनी-आनंद विहार,सियालदह-गोरखपुर,आसनसोल-गोरखपुर जैसे मार्ग शामिल हैं।
जहाँ एक तरफ होली का त्योहार नज़दीक है ऐसे में लोग भी अपने घरों का रुख करते नज़र आते हैं लेकिन ट्रेनों में भीड़ की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन भारतीय रेलवे सभी यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई ट्रेन चला रहा है।
ट्रेन की लिस्ट और रुट
08439/08440 पुरी–पटना स्पेशल
विस्तृत रूट: पुरी – खड़गपुर – आसनसोल – झाझा – किउल – पटना
08439: 28 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार
08440: 1 से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार
09031/09032 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल
विस्तृत रूट: उधना – डीडीयू (पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) – पाटलिपुत्र – हाजीपुर – मुजफ्फरपुर – समस्तीपुर – हसनपुर रोड
09031: 22 फरवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार
09032: 23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार
07005/07006 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल
विस्तृत रूट: चर्लपल्ली – रांची – बोकारो – धनबाद – झाझा – बरौनी – समस्तीपुर – दरभंगा – सीतामढ़ी – रक्सौल
07005: 23, 28 फरवरी और 1 मार्च
07006: 26 फरवरी, 3 और 4 मार्च
09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल
विस्तृत रूट: गांधीधाम – गोरखपुर – नरकटियागंज – बापूधाम मोतीहारी – मुजफ्फरपुर – बरौनी – भागलपुर
09451: 6 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार
09452: 9 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार
03009/03010 दानकुनी–आनंद विहार स्पेशल
विस्तृत रूट: दानकुनी – झाझा – किउल – नवादा – गया – डीडीयू – आनंद विहार
03009: 28 फरवरी और 7 मार्च
03010: 1 और 8 मार्च
03435/03436 मालदा टाउन–आनंद विहार स्पेशल
विस्तृत रूट: मालदा टाउन – भागलपुर – किउल – नवादा – गया – डीडीयू – आनंद विहार
03435: 2, 9 और 16 मार्च
03436: 3, 10 और 17 मार्च
03131/03132 सियालदह–गोरखपुर स्पेशल
विस्तृत रूट: सियालदह – किउल – बरौनी – शाहपुर पटोरी – हाजीपुर – छपरा – गोरखपुर
03131: 26 फरवरी, 2 और 5 मार्च
03132: 27 फरवरी, 3 और 6 मार्च
03525/03526 आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल
विस्तृत रूट: आसनसोल – किउल – बरौनी – शाहपुर पटोरी – हाजीपुर – छपरा – गोरखपुर
03525: 28 फरवरी और 2 मार्च
03526: 1 और 3 मार्च
03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल
विस्तृत रूट: आसनसोल – किउल – बरौनी – शाहपुर पटोरी – हाजीपुर – छपरा – गोरखपुर
03527: 1 मार्च
03528: 2 मार्च


