Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरबीआई ने सरकार को दिए रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये
    • ट्रंप की फिर बड़ी चेतावनी, आईफ़ोन भारत या कहीं और बने तो 25% टैरिफ़
    • मोदी बनाम राहुल: ‘खून गर्म’ और भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर तीखी तकरार!
    • Barabanki News: इंदिरा-मोदी तुलना पर सियासी घमासान, तनुज पुनिया की सफाई के बाद बीजेपी ने किया पलटवार
    • पूर्व जज आदर्श गोयल ने जस्टिस सूर्यकांत के ख़िलाफ़ कड़ी आपत्ति क्यों की थी?
    • बिहार चुनाव में NDA मार लेगी बाजी! नीतीश कुमार और पीएम मोदी ‘बिग प्लान’ को देने जा रही अंजाम
    • India Top 10 Unique Festivals: देश के 10 सबसे अनोखे मेले और त्योहार जिनसे अधिकतर लोग हैं अंजान!
    • नेशनल हेराल्ड को जिन नेताओं ने 20-20 लाख डोनेशन दिया, वो तक ईडी जांच के दायरे में!
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Punjab : CM मान और राज्यपाल ने वाइस चांसलर्स की कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर
    शिक्षा

    Punjab : CM मान और राज्यपाल ने वाइस चांसलर्स की कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर

    By October 11, 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



    Conference with Vice chancellors : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षाविदों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आम आदमी को अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

    ‘आप अपने जैसे और भी हीरे तराशें’

    पंजाब राज्य भवन में वाइस चांसलरों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां उपस्थित सभी शिक्षाविद अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रयासों से अपने क्षेत्र में सफल हुए हैं, लेकिन अब आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने जैसे और भी हीरे तराशें।

    ‘ पंजाब सरकार उच्च शिक्षा में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 40 विश्वविद्यालय हैं और यह गर्व और संतोष की बात है कि इन विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर यहां इस कॉन्फ्रेंस के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की सराहना करते हुए कहा कि इससे पंजाब में उच्च शिक्षा में और सुधार लाने में मदद मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार उच्च शिक्षा में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

    ‘विदेश जाने के रुझान में कमी आई ‘

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में दो प्रमुख विश्वविद्यालय हैं, जिनमें 40,000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की खराब नीतियों के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का रुझान विश्वविद्यालयों से हट गया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से विदेश जाने के रुझान में कमी आई है और अब पंजाब की विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिलों की बाढ़ आ गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के विश्वविद्याल विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे से सुसज्जित हैं. पंजाब के 43 कॉलेज नैक से मान्यता प्राप्त हैं, जिनमें से तीन कॉलेजों को ए ग्रेड मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही स्कूल प्रणाली में करियर मार्गदर्शन पर जोर दे रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के स्कूलों में बिज़नेस ब्लास्टर्स योजना पहले से ही चल रही है ताकि भविष्य के उद्यमी तैयार किए जा सकें।

    ‘विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा को प्रोत्साहित करना है’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गांवों में पुस्तकालय खोले हैं, जिन्हें ए.सी. और इंटरनेट जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। इन पुस्तकालयों में पाठ्यक्रम के साथ-साथ विश्व स्तर की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। विश्व भर में टिशू कल्चर के क्षेत्र में प्रसिद्ध पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब विश्वविद्यालयों के प्रमुख के रूप में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को नियुक्त किया जा रहा है, जो पहले राजनीतिक बाधाओं के कारण नहीं हो पाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा को प्रोत्साहित करना है ताकि छात्रों को बड़े पैमाने पर लाभ हो।

    AI के बारे में चर्चा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर परिणामों के लिए चार विभागों कृषि, शिक्षा, वित्त और पुलिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शुरू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले ही मरम्मत के लिए सड़कों के माप के लिए  ए.आई. लागू कर चुकी है, जिसके परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ए.आई. के माध्यम से यह पता चला है कि लगभग चार हज़ार किलोमीटर सड़क का नेटवर्क केवल कागजों तक ही सीमित था।

    ‘ए.आई. आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर तकनीक के फायदे और नुकसान होते हैं, लेकिन विश्वविद्यालयों को ए.आई. आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य जोर छात्रों की ग्रेडिंग के बजाय उनकी योग्यता पर होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व भर में पंजाब ही एकमात्र ऐसा राज्य है जिसके निवासियों ने पूरी दुनिया में अपने व्यवसाय स्थापित किए हैं और हर देश में पंजाबियों का प्रभाव है।

    ‘बोइंग में 5 प्रतिशत इंजीनियर गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना से’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों में कड़ी मेहनत और अद्वितीय कार्य करने की भावना है, जिसके कारण उन्होंने दुनिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि बोइंग में 5 प्रतिशत इंजीनियर गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना से हैं, जबकि फ्लिपकार्ट, ओला, मास्टरकार्ड और अन्य कंपनियों के सी.ई.ओ. भी पंजाबी हैं। भगवंत सिंह मान ने कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान के बीच संपूर्ण संतुलन बनाए रखना चाहिए।

    ‘युवा देश के लिए नई सफलताओं के झंडे गाड़ेंगे’

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन छात्रों को महान क्षमताएं और योग्यताएं प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनकी अपार ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने और उन्हें देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है और वह दिन दूर नहीं जब ये युवा देश के लिए नई सफलताओं के झंडे गाड़ेंगे।

    ‘युवा हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में सक्षम ‘

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये युवा हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि ये छात्र विमान की तरह हैं और राज्य सरकार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए रनवे उपलब्ध कराएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि पंजाब के छात्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेते।

    राज्यपाल ने कॉन्फ्रेंस की सफलता पर खुशी व्यक्त की

    इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने संबोधन में पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के सपने के साथ एन.ई.पी. कॉन्फ्रेंस का समापन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कॉन्फ्रेंस की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री की सक्रिय भागीदारी और व्यावहारिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की और शिक्षा मंत्री की उनके अनुभव के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। पंजाब के मजबूत शैक्षिक ढांचे पर प्रकाश डालते हुए, राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के पास शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने की असीम क्षमता है।

    ‘सामूहिक प्रयासों से हम पंजाब की शिक्षा प्रणाली को और ऊँचा उठा सकते हैं ‘

    राज्यपाल ने राज्य सरकार से शैक्षणिक संस्थानों को समर्थन देने की अपील की ताकि ये संस्थान अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में और आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हम पंजाब की शिक्षा प्रणाली को और ऊँचा उठा सकते हैं और इसे राष्ट्रीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। राज्यपाल ने उच्च शिक्षा के लिए पंजाब को एक आकर्षक स्थान बनाने के राज्य द्वारा किए जा रहे उत्साहवर्धक प्रयासों की भी प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों से केंद्र सरकार की योजनाओं और निधियों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि इन संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाकर ये संस्थान अपने बुनियादी ढांचे का विस्तार कर सकते हैं, शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और छात्रों को लाभ पहुंचा सकते हैं।

    निवेश की आवश्यकता पर जोर

    अपने संबोधन में राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निवेश की आवश्यकता पर जोर देते हुए इस क्षेत्र के लिए जी.डी.पी. का कम से कम 6 प्रतिशत आरक्षित रखने की वकालत की। उन्होंने आगे कहा कि चीन जैसे देश शिक्षा क्रांति के माध्यम से विश्व शक्तियों के रूप में उभरे हैं। हमारे देश के पास असीम संभावनाएं हैं और हमें अपने युवाओं के कौशल को निखारने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

    ग्रेडिंग प्रणाली में किए जाने वाले सुधारों पर भी चर्चा

    उन्होंने एन.ए.ए.सी. ग्रेडिंग प्रणाली में किए जाने वाले सुधारों पर भी चर्चा की, जिसके तहत छात्र अपनी संस्थाओं के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस बदलाव से छात्रों को सशक्त बनाया जाएगा और हमारी शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।

    मिलकर काम करने की अपील

    शिक्षा में सहयोग की वकालत करते हुए राज्यपाल ने अंतर-संस्था आदान-प्रदान कार्यक्रमों का प्रस्ताव रखा और विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्रणाली की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने स्वदेशी पहल के तहत रोजगार योग्यता, कौशल विकास और स्वदेशी संसाधनों के उपयोग सहित समग्र विकास के महत्व पर भी जोर दिया।

    पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी सभा को संबोधित किया

    अपने समापन संबोधन में, राज्यपाल ने इस कॉन्फ्रेंस को वर्ष में दो बार आयोजित करने का सुझाव दिया ताकि शिक्षा के क्षेत्र के विकास के लिए विचारों का आदान-प्रदान हो सके, प्रगति की समीक्षा की जा सके और बेहतर रणनीतियों को अपनाया जा सके। इस कॉन्फ्रेंस का समापन पंजाब की शिक्षा प्रणाली को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ, जो शिक्षा के मानक और समावेश में राष्ट्रीय मापदंड स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी सभा को संबोधित किया।

    रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

    यह भी पढ़ें : Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को दशहरे और दुर्गा पूजा की बधाई दी

    Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखरमोर के संरक्षण में कहां रह गई कमी, मध्य प्रदेश में विलुप्त!
    Next Article अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2024

    Related Posts

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.