Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin। 09 मई, दिनभर की ख़बरें
    • जम्मू में फिर ब्लैकआउट, सायरन की गूंज, भारत ने ड्रोन मार गिराए
    • पाकिस्तान में खलबली, भारत की सैन्य कार्रवाई से अपने F-16 लड़ाकू विमानों की जगह बदली
    • भारतीय सेना की एल-70 तोप छुड़ा रही दुश्मन के छक्के, पाकिस्तान के लिए फिर काल बनी बोफोर्स
    • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन से भारतीय शहरों को निशाना बनाया, सब नाकाम: केंद्र
    • भारत-पाक तनाव के बीच फ़र्ज़ी ख़बरों से उन्मादी माहौल क्यों बना रहे एंकर?
    • जम्मू पर मिसाइल हमला नाकाम, ब्लैकआउट हुआ
    • भारत-पाक के बीच ड्रोन हमले की गूंज; आख़िर ये ड्रोन चीज क्या है?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » UP Politics : ‘मैं विधायक योगेश वर्मा नहीं हूं, जो …’, आरोपों के जवाब में बोले मंत्री आशीष पटेल
    राजनीति

    UP Politics : ‘मैं विधायक योगेश वर्मा नहीं हूं, जो …’, आरोपों के जवाब में बोले मंत्री आशीष पटेल

    By December 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UP News : प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल ने भ्रष्टाचार के लगे आरोपों का ढीकरा सरकार और सूचना विभाग पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वह साजिशों से डरने वाले नहीं हैं। चाहें कोई कितना भी कंकड़ फेंके, हम उसका जवाब पत्थर से ही देंगे। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक न्याय के लिए लड़ते रहेंगे, फिर चाहें 69 हजार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला हो या कोई और मामला। बता दें कि उनकी यह प्रतिक्रिया अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल द्वारा कथित अनियमितताओं के खिलाफ जांच की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में धरने पर बैठने के दो दिन बाद आई है। मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि उन्हें विधानसभा में इस मामले को उठाने की अनुमति नहीं दी गई।

    साजिशों के जाल बुनते रहिए, मैं डरने वालों में नहीं हूं।
    1- धरनारत विधायक के साथ धरने पर बैठे और किसी बाहरी व्यक्ति से लगातार निर्देश प्राप्त कर रहे दो व्यक्ति कौन थे, जो उस समय देर रात राज्य के सबसे सुरक्षित परिसर विधानसभा में मौजूद थे, जहां सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद… pic.twitter.com/bkGDh76UY3

    — Ashish Patel (@ErAshishSPatel)
    December 18, 2024

    योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, साजिशों के जाल बुनते रहिए, मैं डरने वालों में नहीं हूं। धरनारत विधायक के साथ धरने पर बैठे और किसी बाहरी व्यक्ति से लगातार निर्देश प्राप्त कर रहे दो व्यक्ति कौन थे, जो उस समय देर रात राज्य के सबसे सुरक्षित परिसर विधानसभा में मौजूद थे, जहां सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद परिंदा भी पर नहीं मार सकता? किस पुलिस अधिकारी ने सारे नियमों को ताक पर रख कर इन्हें विधानसभा परिसर में आने की अनुमति दी?

    अपनी ही सरकार का कर रहे चरित्र हनन

    उन्होंने आगे लिखा, 1700 करोड़ के बजट वाले राज्य के सूचना विभाग का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की अगुवाई वाली सरकारों की नीतियों, कार्यक्रमों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने की है। हालांकि विभाग के छोटे अधिकारी इसका उपयोग कर अपनी ही सरकार के मंत्रियों के मान मर्दन और चरित्र हनन में जुटे हैं। क्या इनका काम मंत्रियों पर झूठे आरोपों को रोकने के बजाय शह देना और अधूरे तथ्यों को उपलब्ध कराकर भ्रम पैदा कर खिलाफ में खबरें छपवाना है?

    उन्होंने लखीमपुर खीरी के विधायक योगेश वर्मा की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि साजिश रचने वाले समझ लें, मैं विधायक योगेश वर्मा नहीं हूं, जो थप्पड़ खाने और अपमानित होने के बावजूद किसी मजबूरी में चुप रह गए। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। डरना नहीं, मुकाबला करना मेरी फितरत में है। कोई कंकड़ फेंकेगा तो जवाब पत्थर से मिलेगा।

    आशीष पटेल ने कहा कि एक बात और, कितनी भी साजिश रचें, चरित्रहनन की कोशिश करें, अपना दल (एस) सामाजिक न्याय से जुड़े मामले उठाते रहेगा। चाहें जो भी कीमत चुकानी पड़े, सामाजिक न्याय की आवाज बंद नहीं होगी। चाहे 69 हजार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला हो या ऐसे ही अन्य मामले। हमारी पार्टी ने पूरी ताकत से अपनी बात रखी है और आगे भी उसी मजबूती से अपनी बात रखेंगे। अंत में – कुछ लोग जो खामोश हैं ये सोच रहे हैं, सच बोलेंगे जब सच के जरा दाम बढ़ेंगे।

    पल्लवी पटेल ने लगाए आरोप

    बता दें कि सोमवार को देर रात तक विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठीं पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्षों की सीधी भर्ती के बजाय कॉलेजों में कार्यरत प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर विभागाध्यक्ष बना दिया गया है। आरोप यह भी लगाया गया है कि अगर सीधी भर्ती के जरिए पद भरे जाते तो पिछड़े और दलित वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलता। वहीं,� इससे पहले बीजेपी विधायक मीनाक्षी सिंह ने भी आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगगन गिल को उनके कविता संग्रह पर साहित्य अकादमी सम्मान
    Next Article Politics : यदि अंबेडकर का सम्मान करते हैं, …बर्खास्त कर देना चाहिए : मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को दी चेतावनी

    Related Posts

    Gorakhpur News: भाजपा की नई टीम पर 2027 के मिशन की जिम्मेदारी, बोले प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल

    May 8, 2025

    Raj Kumar Chabbewal: राज कुमार चब्बेवाल: पंजाब की दलित राजनीति का उभरता सितारा

    May 8, 2025

    Mukeshkumar Chandrakant Dalal: मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल: सूरत से निर्विरोध सांसद बनने वाले भाजपा नेता और एक लोकप्रिय जनसेवक

    May 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में खलबली, भारत की सैन्य कार्रवाई से अपने F-16 लड़ाकू विमानों की जगह बदली

    May 9, 2025

    भारतीय सेना की एल-70 तोप छुड़ा रही दुश्मन के छक्के, पाकिस्तान के लिए फिर काल बनी बोफोर्स

    May 9, 2025

    पाक सांसद ने कहा- हमारा PM मोदी का नाम लेने से डरता है, हमारा PM ही बुजदिल है

    May 9, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.