Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    • Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Azamgarh News: सपा सांसद अफजाल अंसारी का तीखा हमला, भाजपा चालाक है
    राजनीति

    Azamgarh News: सपा सांसद अफजाल अंसारी का तीखा हमला, भाजपा चालाक है

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Azamgarh News (image from Social Media))

    Azamgarh News (image from Social Media))

    Azamgarh News: गाजीपुर के सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अफजाल अंसारी ने आज आजमगढ़ जनपद में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सांसद अंसारी नेहरू हाल सभागार में सपा द्वारा आयोजित ‘आरक्षण दिवस’ और ‘संविधान मान स्तंभ’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

    उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में केवल 163 विधानसभा सीटों पर ही सिमट गई। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 403 में से 204 सीटों की आवश्यकता होती है, जबकि समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान 271 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल हुई थी।

    अफजाल अंसारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस बढ़त को बरकरार रखना है। उन्होंने जोर दिया कि हमें अपनी सीटें खोनी नहीं हैं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ना होगा। इसके लिए उन्होंने पिछड़े और दलित समाज के लोगों से लगातार मिलते रहने और उनसे संवाद स्थापित करने की सलाह दी।

    उन्होंने कहा कि बहुत से लोग समाजवादी पार्टी के साथ आना चाहते हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा को मैनेज करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बसपा बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम के रास्ते से भटक गई है। अंसारी ने बताया कि 22 फीसदी दलित वोट होने के बावजूद बसपा को पिछले चुनाव में मात्र 11 फीसदी वोट ही मिले।

    अफजाल अंसारी ने भाजपा को “बहुत चालाक” बताते हुए कहा कि वह लोगों से मिलकर यह अफवाह फैलाती है कि सपा के जीतने पर “यादव राज” आ जाएगा। ऐसे में उन्होंने कार्यकर्ताओं को अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों को यह बात समझाने की आवश्यकता पर बल दिया कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के साथ थी, इसके बावजूद सपा ने जीत हासिल की।

    सांसद अफजाल अंसारी ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि आने वाले ग्राम प्रधान और पंचायत चुनावों में भी उन्हें सावधानीपूर्वक काम करना पड़ेगा। उन्होंने आरक्षण को लेकर कांशीराम के नारे “जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी” का जिक्र किया और कहा कि समाजवादी पार्टी इसी सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू के लाल ने फूंका बगावती बिगुल! तेज प्रताप यादव महुआ से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
    Next Article ‘उपराष्ट्रपति’ बना बीजेपी की नई टेंशन! धनखड़ के इस्तीफे से लटक गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, UP भी लपेटे में
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.