Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Barsana Lathmar Holi : ब्रज में छाया होली का रंग, बरसाना में दिखी राधा-कृष्ण की झलक
    • Braj Holi: बरसाना से वृंदावन तक: जानिए कहां होगी सबसे खास ब्रज की होली
    • बरसाना रंगोत्सव 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई लठामार होली
    • Barsana Lathmar Holi: बरसाना की लट्ठमार होली: राधा-कृष्ण की प्रेम-लीला से जुड़ा अनोखा ब्रज उत्सव
    • कोविड के बाद से इस देश में लगातार बढ़ रही है कुल प्रजनन दर, वजह सुन हैरान रह जायेंगे आप
    • Holi 2026: होली पर यूपी सरकार की सौगात: 10 दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें
    • Bhagalpur Herbal Gulal : भागलपुर में महकेगी होली: महिलाओं ने बनाया अरोमाथेरेपी हर्बल गुलाल
    • NDMC Tulip Festival 2026:दिल्ली के चाणक्यपुरी में ट्यूलिप वॉक के साथ शुरू हुआ वार्षिक फूलों का उत्सव
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Barsana Lathmar Holi : ब्रज में छाया होली का रंग, बरसाना में दिखी राधा-कृष्ण की झलक
    Tourism

    Barsana Lathmar Holi : ब्रज में छाया होली का रंग, बरसाना में दिखी राधा-कृष्ण की झलक

    Janta YojanaBy Janta YojanaFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Barsana Lathmar Holi (Image Credit-Social Media)

    Barsana Lathmar Holi

    मथुरा । होली का त्योहार नजदीक है, लेकिन ब्रज में यह पर्व एक दिन का नहीं, बल्कि आस्था और परंपराओं से भरा एक भव्य उत्सव है, जो बसंत पंचमी से शुरू होकर लगभग 40 दिनों तक विभिन्न पारंपरिक तरीकों से मनाया जाता है।

    ब्रज की उन्हीं पारंपरिक होली में से एक लट्ठमार होली को मथुरा के बरसाना में गुरुवार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बरसाना की हुरियारिनों ने राधा रानी की सखियों का स्वरूप धारण कर फगुआ (उपहार) लेने के लिए नंदगांव में प्रवेश किया। वहीं, नंदगांव के हुरियारे ने बरसाना से आईं हुरियारिनों के साथ लट्ठमार होली खेली।

    परंपरा के अनुसार, जैसे ही बरसाना की हुरियारिनों ने नंदगांव में प्रवेश किया, पूरा क्षेत्र राधा-कृष्ण की रंगीली लीलाओं के रंग में सराबोर हो उठता है। चारों ओर भक्ति और प्रेम का रस फैल जाता है।

    नंदगांव के हुरियारे कृष्ण स्वरूप में उनका स्वागत करते हैं और इसके बाद नंदगांव के ऐतिहासिक नंद चौक व रंगीली चौक पर जमकर होली खेली जाती है। ढोल, नगाड़ों और रसिया गायन के बीच गुलाल उड़ता है, लट्ठमार की प्रतीकात्मक छेड़छाड़ होती है और पूरा वातावरण ‘राधे-राधे’ व ‘श्याम’ के जयकारों से गूंज उठता है।

    यह अनोखी परंपरा ब्रज की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है, जहां प्रेम, हास्य और भक्ति का संगम देखने को मिलता है।

    वहीं, नंदगांव के हुरियारे और बरसाना की हुरियारिनों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “नंदगांव के हुरियारे बरसाना की हुरियारिनों के साथ लठ्ठमार होली खेलने के लिए आए। यह अनुभव बहुत ही सुंदर है। ऐसा लगता है कि देवी-देवता होली खेलने के लिए यहां बरसाना में आए हुए हैं। लग रहा है यहीं ठाकुर जी और श्री जी सब एक साथ मिलकर होली खेल रहे हैं।”

    विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के उत्सव में शामिल होने के लिए अधिकांश हुरियारे और हुरियारिनों द्वारा पारंपरिक पोशाक धारण किया जाता है। महिलाएं और लड़कियां राधा रानी की तरह रंगीन घाघरा-चोली और ओढ़नी से सिर ढके नजर आईं, जहां उन्होंने हाथों में लठ पकड़े हुए थे। वहीं, हुरियारे सिर पर मुरेठा और हाथ में ढाल के साथ कुर्ता में नजर आए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBraj Holi: बरसाना से वृंदावन तक: जानिए कहां होगी सबसे खास ब्रज की होली
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Braj Holi: बरसाना से वृंदावन तक: जानिए कहां होगी सबसे खास ब्रज की होली

    February 26, 2026

    बरसाना रंगोत्सव 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई लठामार होली

    February 26, 2026

    Barsana Lathmar Holi: बरसाना की लट्ठमार होली: राधा-कृष्ण की प्रेम-लीला से जुड़ा अनोखा ब्रज उत्सव

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.