
महिला मतदाताà¤à¤ पर फà¥à¤à¤¸ à¤à¤° रहॠसà¥à¤à¤® नà¥à¤¤à¥à¤¶ à¤à¥à¤®à¤¾à¤°
महिला मतदाताà¤à¤ पर फà¥à¤à¤¸ à¤à¤° रहॠसà¥à¤à¤® नà¥à¤¤à¥à¤¶ à¤à¥à¤®à¤¾à¤°
Bihar Politics 2025: बिहार में चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर पार्टियों की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। पार्टी नए-नए तरीके अपनाकर मतदाताओं को खुश करने में लगी है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला मतदाताओं पर फोकस कर रहे हैं। इसके लिए नीतीश कुमार ने आज बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम लिमिटेड (BSRTC) की गुलाबी बसों के एक बैच को हरी झंडी दिखाई है।
नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी सुविधाएं
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने BSRTC की 20 पिंक बस के बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें खासतौर पर महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी ताकि उन्हें सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके। इसके अलावा 166 डीलक्स बसें भी कई जिलों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रवाना की गई है।
बता दें कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नीतीश कुमार की इस पहल की हो रही सराहना
राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए पिंक बसों की सुविधा का कदम महिला सश्क्तिकरण की दिशा में उठाया गया है। इन बसों के शुरू होने से महिलाओं की यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। इनमें महिला कंडक्टर भी नियुक्त की गई हैं। नीतीश कुमार की यह योजना महिलाओं को न सिर्फ सुविधा देंगी, बल्कि उन्हें सार्वजनिक जगहों पर स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ यात्रा करने का अवसर देंगी। मुख्यमंत्री नीतीश के इस कदम की काफी सराहना हो रही है। महिला संगठनों ने भी नीतीश सरकार की तरफ से इस सुविधा की तारीफ की।