Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin । 02 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • फूलों की घाटी फिर से महकी: उत्तराखंड का यह अनमोल रत्न 2025 के पर्यटन सीजन के लिए खुला
    • क्या देशभक्त होना इतना बड़ा गुनाह …. सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस से इशारों में पूछे सवाले, देश में हो रहे बवाल पर जताया दुख
    • इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?
    • Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?
    • रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर
    • हेट स्पीच केस: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, राजभर बोले- अपील करेंगे
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » BJP: भाजपा अध्यक्ष की रेस में यह महिला नेत्री सबसे आगे, ले सकती हैं जेपी नड्डा की जगह, जानिए कौन हैं ये?
    राजनीति

    BJP: भाजपा अध्यक्ष की रेस में यह महिला नेत्री सबसे आगे, ले सकती हैं जेपी नड्डा की जगह, जानिए कौन हैं ये?

    By December 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Dr. Saroj Pandey (Pic:Social Media)

    BJP News:�नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर दिल्ली के भाजपा कार्यालय में एक के बाद एक बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों के बारे में लगातार पीएम मोदी और संघ को भी अवगत कराया जा रहा है। वर्तमान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें छह महीने और अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कहा गया था। अब भाजपा अपने नए अध्यक्ष की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि नए साल में भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

    अध्यक्ष पद की दौड़ में जो नाम सबसे आगे चल रहे हैं उसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ की कद्दावर नेता डाक्टर सरोज पांडेय और अनुराग ठाकुर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस बार पार्टी की बागडोर किसी महिला को सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि सरोज पांडे को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सरोज पांडेय को संगठन की भी अच्छी समझ है। वह संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। ऐसे में अगर वह दावा करती हैं तो उनका दावा काफी मजूबत रहेगा।

    भाजपा की नजर आधी आबादी पर

    भाजपा हमेशा महिलाओं के विकास, उनकी हर क्षेत्र में भागीदारी, राजनीति में उनकी भागीदारी को लेकर मुखर रही है। हर चुनाव में भाजपा महिलाओं का जिक्र करती है। भाजपा महिलाओं के लिए कई योजनाएं उन राज्यों में लाई है जहां पर उनकी सरकार है। पार्टी किसी महिला को अध्यक्ष बना कर इस तरह का बड़ा संदेश भी देना चाहती है कि वह महिलाओं को समाज में बराबर का दर्जा दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। भाजपा को मालूम है कि अगर महिला वोटर उनके साथ आती हैं तो उनके लिए कोई भी चुनाव मुश्किल नहीं होगा। इसको देखते हुए पार्टी इस बार किसी महिला को अध्यक्ष पद की कमान सौंप सकती है।

    कौन हैं डाक्टर सरोज पांडेय जिनके नाम की हो रही है चर्चा?

    भाजपा में डाक्टर सरोज पांडेय एक बड़ा नाम है। वह पार्टी के संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। वह लोकसभा और राज्यसभा की सांसद भी रह चुकी हैं। छत्तीसगढ़ से आने वाली सरोज पांडेय बड़ी नेता हैं। वह महापौर, विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। भिलाई में जन्मीं सरोज पांडेय ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा। युवा सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पैनी नज़र रही है। उन्होंने दुर्ग जिले से एक ही साल में महापौर, विधायक और सांसद का पदभार संभाला। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह छत्तीसगढ़ की एकमात्र नेता हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी वे राजनीति में काफी सक्रिय रहीं। इसी साल उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हुआ है।�

    2000 में बनीं महापौर

    सरोज पांडेय साल 2000 में दुर्ग की महापौर चुनी गई थीं। वे इस पद को संभालने वाली अपने गृहनगर में पहली महिला थीं। लगातार दो कार्यकाल तक महापौर रहीं। यही नहीं एक खास बात यह है कि उन्हें लगातार दस साल तक सर्वश्रेष्ठ महापौर का पुरस्कार भी मिला। महापौर के रूप में मिली सफलता ने उनके राजनीतिक जीवन को नई ऊंचाइयां दीं और उनका राजनीति कद भी बढ़ाने में सहायक रहीं।

    जब तीन बार के सांसद को हराया

    सरोज पांडेय ने 2008 में वैशाली नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत कर विधानसभा पहुंचीं। इसके बाद 2009 में उन्होंने दुर्ग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और तीन बार के सांसद को हराकर पहली बार संसद पहुंचीं। उनकी इस जीत से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

    2014 में लोकसभा हारीं तो 2018 में राज्यसभा पहुंच गईं

    सरोज पांडेय को 2014 के मोदी लहर में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वे दुर्ग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू से हार गईं। हालांकि, वह इस हार से अपना हिम्मत नहीं हारी और राजनीति में लगातार एक्टिव रहीं और इसी का नतीजा रहा कि वह 2018 में छत्तीसगढ़ से भाजपा की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMaharashtra: हो गया फाइनल भाजपा का ये नेता बनेगा मुख्यमंत्री!, 5 दिसंबर को लेगा शपथ
    Next Article Maharashtra Politics:…तो हो गया फाइनल ना मोदी ना अमित शाह, संघ की पसंद का ये नेता बनेगा मुख्यमंत्री! 5 दिसंबर को लेगा शपथ

    Related Posts

    क्या देशभक्त होना इतना बड़ा गुनाह …. सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस से इशारों में पूछे सवाले, देश में हो रहे बवाल पर जताया दुख

    June 2, 2025

    राजा भैया राजनीति से कर रहे किनारा! अब विरासत संभालेंगे नए ‘राजा’; यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव

    June 2, 2025

    Mahoba News: समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार, 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा

    June 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.