Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?
    • नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की
    • भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध
    • Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    • वेटिकन में नया नेतृत्व, लेकिन ट्रम्प और वेंस की नीतियों से असहमत हैं पोप लियो
    • US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’
    • पाकिस्तान के हमले शुरू, भारत कर रहा नाकाम
    • अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Braj Ki Holi 2025: कैसी होगी इस बार कान्हा की नगरी में होली की धूम, किस दिन खेली जाएगी कौन सी होली
    Tourism

    Braj Ki Holi 2025: कैसी होगी इस बार कान्हा की नगरी में होली की धूम, किस दिन खेली जाएगी कौन सी होली

    By March 6, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Braj Ki Holi 2025 Date and Time (Image Credit-Social Media)

    Braj Ki Holi 2025 Date and Time (Image Credit-Social Media)

    Braj Ki Holi 2025 Date and Time: कैसी होगी इस बार कान्हा की नगरी में होली की धूम, किस दिन खेली जाएगी कौन सी होलीब्रज की होली की शुरुआत जहाँ बसंत पंचमी से हो जाती है वहीँ यहाँ की होली हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहती है। इस साल ये त्योहार 14 मनाया जायेगा। वहीँ 13 मार्च को होलिका दहन होगा। जो फाल्गुन पूर्णिमा को होता है। इसके बाद रंग खेला जाता है जो प्रतिपदा तिथि पर होता है। वहीँ कान्हा की नगरी में होली को कई रूपों में मनाया जाता है। आइये जानते हैं किस दिन कौन सी होली होती है और क्या होता है इसमें।

    कान्हा की नगरी में होली के कई रूप

    ब्रज में होली महोत्सव कई दिन पहले से शुरू हो जाता है। ऐसे में किस दिन कौन सी और कैसे होली खेली जाएगी होली आइये इसपर एक नज़र डाल लेते हैं।

    • 7 मार्च 2025 नंदगांव व बरसाना में फाग आमंत्रण और लड्डू होली
    • 8 मार्च 2025 बरसाना में रंगीली गली में लट्ठमार होली
    • 9 मार्च 2025 नंदगांव में लट्ठमार होली
    • 10 मार्च 2025 बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली
    • 10 मार्च 2025 कृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा उत्सव
    • 11 मार्च 2025 गोकुल के रमणरेती और द्वारकाधीश मंदिर में होली
    • 12 मार्च 2025 वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव
    • 13 मार्च 2025 पूरे ब्रज में होलिका दहन
    • 14 मार्च 2025 रंगों वाली होली (धुलेंडी)
    Braj Ki Holi 2025 (Image Credit-Social Media)

    Braj Ki Holi 2025 (Image Credit-Social Media)

    वहीँ इसके बाद भी ये उत्सव 22 मार्च तक चलेगा। जिसमे 15 मार्च को बलदेव के दाऊजी मंदिर में हुरंगा खेला जाएगा, वहीँ 16 मार्च को नंदगांव में हुरंगा खेला जाएगा, 17 मार्च को जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा खेला जाएगा ,18 मार्च को मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा और 22 मार्च को वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा और जिसके बाद 40 दिन का ये होली महोत्सव समाप्त हो जायेगा।

    नंदगांव व बरसाना की लड्डू होली

    Braj Ki Holi 2025 (Image Credit-Social Media)

    Braj Ki Holi 2025 (Image Credit-Social Media)

    नंदगांव और बरसाना लड्डू होली बेहद प्रसिद्ध है जिसका आयोजन यहाँ स्थित लाडिली जी मंदिर में होता है। राधा रानी के गांव बरसाना में फाग आमंत्रण का उत्सव बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है। इसके बाद लठमार होली से एक दिन पूर्व लाडिली जी के महल से होली का निमंत्रण भगवान श्री कृष्ण के नंद गांव के नंद भवन भेजा जाता है। यह परंपरा कई सालों से ऐसे ही चली आ रही है। वहीँ इस बार भी राधा रानी की दासी फ़ाग का निमंत्रण लेकर नंदगांव जाएगी। प्रथा है कि इस निमंत्रण के साथ एक मटके में गुलाल,पान,बीड़ा, प्रसाद और इत्र फूल लेकर नंद भवन पहुंच जाता है। वहीँ इस गुलाल को नंदगांव के हर घर में बांटा जाता है। नंद भवन में राधा रानी की दासी का भव्य स्वागत सत्कार भी होता है। निमंत्रण देने के बाद दासी वापस बरसाना लौट आती है। फिर शाम को नंद भवन से होली आमंत्रण की स्वीकृति का संदेश लेकर एक पांडा बरसाना पहुंचता है। राधा रानी के महल में स्वीकृति का संदेश लाने वाले पांडा का स्वागत सत्कार भव्य तरीके से किया जाता है। पांडा को खाने के लिए बहुत सारे लड्डू दिए जाते हैं जिसे देखकर वह इतना खुश होता है कि नाचने लगता है ऐसे में लड्डू को बांटने की भी प्रथा है इसीलिये इसे नंदगांव व बरसाना की लड्डू होली कहते हैं।

    बरसाना में रंगीली गली में लट्ठमार होली

    Braj Ki Holi 2025 (Image Credit-Social Media)

    Braj Ki Holi 2025 (Image Credit-Social Media)

    जहां ब्रज के लोगों को लठमार होली का इंतजार रहता है वहीं पूरे विश्व में भी इस होली को देखने का लोगों में उत्साह रहता है। बरसाना में फाग आमंत्रण स्वीकार करने के बाद नंद गांव से भगवान श्री कृष्णा अपनी सखाओं के साथ ढोल लिए बरसाना पहुंचते हैं। इसे हुरियारे कहा जाता है और इन हुरियारों का स्वागत बरसाना की हुरियारिनें लठ लेकर करती हैं। इसके बाद अगले दिन नंद गांव में भगवान कृष्ण अपने ग्वालो और सखाओं के साथ बरसाना पहुंचते हैं। वहीँ आज के समय में नंद गांव के हुरियारे अपने साथ झंडी लेकर आते हैं जिसे राधा कृष्ण का प्रतीक चिन्ह भी माना जाता है। जैसे ही हुरियारे झंडी के साथ बरसाना पहुंचते हैं बरसानावासियों को यह संकेत मिलता है कि नंद गांव से हुरियारे होली खेलने आ गए हैं। इसके बाद हुरियारे बरसाना मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं इसी के साथ ही साथ मंदिर में जमकर रंग गुलाल उड़ाया जाता है और सभी का स्वागत भी या जाता है। इसके बाद हुरियारे बरसाना की गलियों में लठमार होली खेलने निकल पड़ते हैं।

    बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली

    Braj Ki Holi 2025 (Image Credit-Social Media)

    Braj Ki Holi 2025 (Image Credit-Social Media)

    बांके बिहारी मंदिर की होली की बात करें तो यहां पर फूलों की होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसमें टेसू के फूलों का प्रयोग किया जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि यह कृष्ण काल से ऐसे ही मनाई जाती रही है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रंगों की होली 10 मार्च से शुरू होगी लेकिन उसके पहले देश के फूलों को सुखाकर रंग बनाने के लिए लोग अभी से जुट गए हैं और 10 मार्च को होली ब्रज में फूलों के साथ होली खेली जाएगी। होली के पर्व में प्राकृतिक रंगों के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार पूरे विश्व में प्रसिद्ध है ऐसा भी कहा जाता है कि यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है जिसे आज भी मंदिरों में वैसे ही विधि के साथ मनाया जाता है। टेसू के फूलों की मदमस्त करने वाली सुगंध पूरे वातावरण को महका देती है और इस होली को मर्यादा के साथ मनाने और होली के त्योहार को मर्यादा के साथ रिश्तों को मजबूत करते हुए मनाया जाता है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूएस अब अवैध प्रवासियों को सैन्य विमान से क्यों नहीं भेजेगा?
    Next Article एक लाख भारतीय बच्चों की क्या अमेरिका से होगी ‘घर-वापसी?’

    Related Posts

    Jharkhand Ajab Gajab Village: झारखंड का वह गांव जहां संविधान भी ठहर जाता है, बेहद रोचक है पथलगड़ी की धरती की अद्भुत कहानी

    May 7, 2025

    Karnatka Melukote History: सबसे पावन भूमि पर बना है ये तीर्थस्थल, आइये जाने दक्षिण भारत के मेलकोट के बारे में?

    May 6, 2025

    Bahubali Statue History: कौन थे भगवान बाहुबली, कैसे बना श्रवणबेलगोला का विशाल स्तंभ?

    May 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की

    May 9, 2025

    US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’

    May 8, 2025

    अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक

    May 8, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.