
à¤à¤¾à¤à¤ªà¤¾ à¤à¥ मà¤à¤¤à¥à¤°à¥ दà¥à¤µà¤¾à¤°à¤¾ à¤à¤°à¥à¤¨à¤² सà¥à¤«à¤¿à¤¯à¤¾ à¤à¥ à¤à¤¿à¤²à¤¾à¤« ठà¤à¤¦à¥à¤° à¤à¤¿à¤ªà¥à¤ªà¤£à¥ पर à¤à¤¡à¤¼à¤à¥ à¤à¤¾à¤à¤à¥à¤°à¥à¤¸à¥ (Photo- Social Media)
à¤à¤¾à¤à¤ªà¤¾ à¤à¥ मà¤à¤¤à¥à¤°à¥ दà¥à¤µà¤¾à¤°à¤¾ à¤à¤°à¥à¤¨à¤² सà¥à¤«à¤¿à¤¯à¤¾ à¤à¥ à¤à¤¿à¤²à¤¾à¤« ठà¤à¤¦à¥à¤° à¤à¤¿à¤ªà¥à¤ªà¤£à¥ पर à¤à¤¡à¤¼à¤à¥ à¤à¤¾à¤à¤à¥à¤°à¥à¤¸à¥ (Photo- Social Media)
Chandauli News: चंदौली जनपद के ज़िला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा नेता व मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वार कर्नल सोफ़िया के लिए दिये गये अमर्यादित बयान को लेकर केन्द्र सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया।कॉंग्रेस जनो ने जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना दीया व विजय शाह का पुतला फूंक कर उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग कीया।
आपको बता दें कि जिला मुख्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस के ने कर्नल सोफिया पर भाजपा नेता व मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा अमर्यादित बयान देने पर उनका पुतला फूंकते हुए धरना दिया।
कर्नल सोफ़िया भारत की शान हैं उनका अपमान, देश-सेना व नारी का अपमान- अरुण द्विवेदी
इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि “भाजपा के नेता नफ़रत की राजनीति करते करते अपनी मर्यादा भूल चूके हैं। कर्नल सोफ़िया भारतीय सेना की अफ़सर हैं, भारत की नारी हैं, भारत की शान हैं उनका अपमान, देश-सेना व नारी का अपमान है। भारत की जानता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री मोदी को उक्त मामले में दख़ल देकर तत्काल प्रभाव से विजय शह को पार्टी तथा मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए,अन्यथा देश यह समझाएगा कि इसके लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ज़िम्मेदार है।”
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुवे वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता विजय त्रिपाठी ने कहा की भाजपा के नेता जानबूझकर देश की बेटी कर्नल सोफ़िया के विरुद्ध बयान दिये हैं।भाजपा सरकार अपने मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करे व जेल भेजे। ऐसे बयान अपने नेताओं से दिलवाना भाजपा के नफ़रत व घृणा की राजनीति का हिस्सा है। देश इसको भलीभांति जान चुका है।
सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजयी तिवारी, नारायण मूर्ती ओझा, मधु राय, रजनीकांत पाण्डेय, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद, तरुण पाण्डेय, सतीश बिंद, राजेंद्र गौतम, संतोष तिवारी, शिव तपस्या तिवारी, गुलाब राम, नवीन पाण्डेय, शशिनाथ उपाध्याय,प्रदीप मिश्रा, मुनीर खान, राजेंद्र गौतम, राम मूरत गुप्ता, श्रीकांत पाठक राज किशोर सिंह, बाबा गोंड,पंकज तिवारी, राकेश पाठक, नरेंद्र तिवारी, निखिल सिंह, पवन कुमार, अविनाश विश्वकर्मा, इंद्रजीत मिश्रा, संतोष तिवारी असगर अली मिर्जा, सूरज प्रसाद, दीनदयाल शर्मा, प्रेम चंद गुप्ता रियाजउद्दीन खान, रोहित पांडे, मुसब्बिर खान, मुकेश कुमार नन्दन, मुरलीधर पाण्डेय, इफ्तिखार नाजिम पप्पू राजेश यादव, रियाजु अंसारी, बबलू गुप्ता, मुसबीर अंसारी प्रधान, मंगल सिंह, सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने तथा संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।