Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • LoC भारत-पाकिस्तान के बीच विवादित क्यों?
    • हम UN से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य की आजादी को मान्यता देने सदस्यों की बैठक बुलाने का गुजारिश करते है – मीर यार बलूच
    • पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवाला
    • भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?
    • नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की
    • भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध
    • Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    • वेटिकन में नया नेतृत्व, लेकिन ट्रम्प और वेंस की नीतियों से असहमत हैं पोप लियो
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Delhi Election Result 2024: आप का पतन, दिल्ली के मिडिल क्लास ने फेर लिया मुंह
    राजनीति

    Delhi Election Result 2024: आप का पतन, दिल्ली के मिडिल क्लास ने फेर लिया मुंह

    By February 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Delhi Election Result 2024 middle class turns its back on AAP party (Photo: Social Media)

    Delhi Election Result 2024: मिडिल क्लास कभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मजबूत समर्थन बेस माना जाता था लेकिन इस चुनाव में ये आधार खिसक गया है। कई सालों से भ्रष्टाचार विरोधी उपायों और कल्याणकारी स्कीमों के “आप” के वादे दिल्ली के मिडिल क्लास के साथ मजबूती से जुड़े रहे हैं। लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों, गंदगी, ट्रैफिक और वायु प्रदूषण की बुरी हालत और “आप” में नए और आकर्षक विचारों की कमी सहित हाल के घटनाक्रमों ने इस महत्वपूर्ण मतदाता वर्ग के बीच पार्टी के प्रभाव को बहुत घटा दिया है।

    मिडिल क्लास की रहनुमा

    बरसों से भारतीय मिडिल क्लास खुद को मजबूर, दबा कुचला और बोझिल महसूस करता रहा है। उसकी आय का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में चला जाता है जबकि बदले में उसे न्यूनतम सरकारी सहायता मिलती है। 2012 में अपनी स्थापना के बाद से ही “आप” ने खुद को एक ऐसी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित किया है जो मिडिल क्लास के संघर्षों को अच्छी तरह से पहचानती है, उसकी रहनुमा है।

    2023 में “आप” ने अपना “मिडिल क्लास घोषणापत्र” लॉन्च किया, जिसमें बेहतर टैक्स राहत की बात कही गई और बढ़ती जीवन लागत, प्रदूषण और बुनियादी ढांचे के विकास जैसी समस्याओं को संबोधित किया गया। लेकिन आप का घोषणापत्र भाजपा के प्रतिस्पर्धी वादों के सामने आप के मिडिल क्लास सपोर्ट को फिर से मजबूत करने में विफल रहा।

    वेतन आयोग, टैक्स राहत

    • आप ने जहां मुफ़्त बिजली और मुफ़्त बस यात्रा जैसी वेलफेयर योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया, वहीं भाजपा ने मिडिल क्लास को लुभाने के लिए एक अलग तरीका अपनाया। पिछले केंद्रीय बजट में टैक्स राहत के वादे विशेष रूप से, 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री बनाने के वादे – ने मिडिल क्लास के मतदाताओं को प्रभावित किया है।
    • भाजपा ने चुनावों से पहले 8वें वेतन आयोग की घोषणा करके सरकारी कर्मचारियों को साधा। इससे भाजपा के मतदाता बेस को और प्रोत्साहन मिला।
    • सबसे महत्वपूर्ण बदलाव भाजपा द्वारा आप की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के वादे के साथ आया। साथ ही महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने और आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवरेज का विस्तार करने जैसी अपनी खुद की योजनाएं भी शुरू कीं।
    • इससे आप के कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए मतदाताओं में ये मैसेज गया कि उन्हें जो मिल रहा है वो तो बना रहेगा साथ में एक्स्ट्रा बेनिफिट और मिलेंगे। सो भाजपा की पेशकश को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल हो गया।
    • आप ने स्वच्छ शासन और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसी सेवाओं पर प्रमुखता से ध्यान दिया लेकिन वायु प्रदूषण, जल आपूर्ति और बुनियादी ढाँचे जैसे प्रमुख मुद्दों पर इसका पिछला रिकॉर्ड विवाद का विषय बन गया है। दिल्ली का मिडिल क्लास जो लंबे समय से प्रदूषण और सार्वजनिक सेवाओं की बेहाल स्थिति से पीड़ित है, उसकी चिंताओं को दूर करने में आप की विफलता रही और ये सब मिडिल क्लास के मोहभंग का एक महत्वपूर्ण कारण बन गई।

    इस बढ़ते असंतोष ने भाजपा के लिए आप के पारंपरिक मतदाता आधार में सेंध लगाने का रास्ता खोल दिया, खासकर पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली जैसे मध्यम वर्ग के वर्चस्व वाले निर्वाचन क्षेत्रों में। ये क्षेत्र लंबे समय से आप के गढ़ रहे हैं, लेकिन इनमें भाजपा की ओर उल्लेखनीय झुकाव देखा गया।

    अपने मिडिल क्लास के आधार को फिर से हासिल करने के प्रयास में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं ने अपना “मिडिल क्लास घोषणापत्र” पेश किया, जिसमें ज्यादा कर छूट की मांग की गई और शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    हालांकि, यह कदम बहुत देर से उठाया गया। मध्यम वर्ग के मतदाता – जो दिल्ली के मतदाताओं का लगभग 40% हिस्सा हैं – प्रमुख मुद्दों पर आप के काम से असंतुष्ट लग रहे थे। कुल मिला कर मिडिल क्लास ने मैसेज दे दिया है कि उसे काम और रिजल्ट चाहिए। ये सभी पार्टियों के लिए एक चेतावनी भी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रियंका पर विवादित टिप्पणी करने वाले रमेश बिधूड़ी कालकाजी से हार गए
    Next Article हमास ने तीन और बंधकों के नाम बताए , इजरायल 183 फिलिस्तीनी कैदियों को करेगा रिहा

    Related Posts

    Gorakhpur News: भाजपा की नई टीम पर 2027 के मिशन की जिम्मेदारी, बोले प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल

    May 8, 2025

    Raj Kumar Chabbewal: राज कुमार चब्बेवाल: पंजाब की दलित राजनीति का उभरता सितारा

    May 8, 2025

    Mukeshkumar Chandrakant Dalal: मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल: सूरत से निर्विरोध सांसद बनने वाले भाजपा नेता और एक लोकप्रिय जनसेवक

    May 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    हम UN से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य की आजादी को मान्यता देने सदस्यों की बैठक बुलाने का गुजारिश करते है – मीर यार बलूच

    May 9, 2025

    पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवाला

    May 9, 2025

    नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की

    May 9, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.