Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Is December Plan kare ek Long Trip: IRCTC के खास टूर पैकेज के साथ करें साल का परफेक्ट एंडिंग
    • Low Budget mei Kare 2026 Ki Start: साउथ इंडिया टेंपल सर्किट का शानदार आध्यात्मिक पैकेज
    • मां सती का गिरा था यहां अंग, इस पवित्र शक्तिपीठ का अद्भुत है इतिहास, जानें क्यो इतना खास और पहुंचने का रास्ता
    • Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा
    • Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में
    • Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप
    • Tree Woman Thimmakka: 114 साल की पर्यावरण संरक्षक ने छोड़ी 8,000 पेड़ों की विरासत
    • River Of Blood: बिहार में बहती है खूनी नदी, दिखने में बेहद डरावनी, क्या है आत्माओं का डेरा?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Delhi News: दिल्ली की हार के बाद कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार
    राजनीति

    Delhi News: दिल्ली की हार के बाद कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार

    By February 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Congress preparations for reshuffle After loss delhi election 2025 (Photo: Social Media)

    Delhi News: देश के विभिन्न राज्यों के चुनाव में लगातार मिल रही हार से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार मिल रही शिकस्त से सबक लेते हुए पार्टी में अब बड़े फेरबदल की तैयारी है। माना जा रहा है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस महीने के अंत तक पार्टी में कई बदलाव किए जाएंगे।

    जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के बाद ही संगठन स्तर पर बदलाव होने थे मगर राज्यों के चुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी का नेतृत्व इसमें अब विलंब करने के मूड में नहीं है। फेरबदल के जरिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। अब इस पर जल्द ही अमल करने की तैयारी है।

    राहुल गांधी और खड़गे की बातचीत में बनी रणनीति

    हाल में आए दिल्ली विधानसभा के चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए काफी निराशाजनक रहे हैं। लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना खाता खोलने में विफल साबित हुई है और पार्टी ने जीरो की हैट्रिक लगा दी है। ऐसे में संगठन में बड़ा बदलाव करने की कवायद शुरू कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि संगठन में बदलाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच कई दौर की बातचीत हुई है।

    दोनों नेताओं के बीच चर्चा में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल रहे हैं। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए अब संगठन में ढांचागत बदलाव भी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक संगठन महासचिव के काम को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है। तीनों हिस्सों के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वेणुगोपाल को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है मगर इस कदम से उनकी ताकत घटेगी।

    नए महासचिवों और प्रभारियों की होगी तैनाती

    संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में आधा दर्जन नए महासचिवों की नियुक्ति की जा सकती है। कुछ महासचिवों की छुट्टी के साथ ही कुछ के प्रभार वाले राज्यों में भी बदलाव किया जाएगा। राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना,बिहार, असम और पंजाब के प्रभारी बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही कम से कम आठ राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की भी तैयारी है। ओडिशा में बदलाव के साथ इसकी शुरुआत भी की जा चुकी है।

    कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रखी है। यहां पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है। असम में गौरव गोगोई को कमान सौंपी जा सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में नए प्रदेश अध्यक्षों की तैनाती की तैयारी है। गुलाम अहमद मीर से झारखंड का प्रभार वापस लिया जा सकता है।

    प्रियंका गांधी की भी बदलेगी भूमिका

    मौजूदा समय में प्रियंका गांधी पार्टी के महासचिव के रूप में कार्य कर रही हैं मगर उनके पास किसी राज्य की जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी को किसी बड़े राज्य का प्रभार सौंपा जा सकता है। श्रीनिवास बीवी, अजय कुमार लल्लू, परगट सिंह, जिग्नेश मेवानी, मीनाक्षी नटराजन, बीके हरिप्रसाद और गणेश गोदियाल जैसे नेताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    राहुल गांधी का करीबी होने के कारण वेणुगोपाल को काफी मजबूत माना जाता है मगर हाल ही में उन्हें संसद की लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बना दिया गया है। ऐसे में उन्हें भी बदले जाने की चर्चाएं सुनी जा रही हैं। उनकी जगह प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत,भूपेश बघेल और रणदीप सुरजेवाला में किसी एक को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वैसे इस बारे में आखिरी फैसला राहुल गांधी को ही करना है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली की हार के बाद पार्टी में गहराई से मंथन चल रहा है और जल्दी ही बड़े कदम उठाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में राष्ट्रपति शासन; बहुमत होते हुए बीजेपी क्यों नहीं बना पाई सरकार?
    Next Article बर्ड फ्लू से अंडों की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि, कीमतें आसमान छूने लगीं

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.