
Duniya Ke Sabse Khatarnak Pul Ka Itihas
Duniya Ke Sabse Khatarnak Pul�Ka Itihas: दुनिया भर में कई पुल ऐसे हैं जो अपने डरावने डिजाइन, खतरनाक स्थिति और कठिन मार्ग के लिए प्रसिद्ध हैं। ये पुल न केवल यात्रा को जोखिमभरा बनाते हैं, बल्कि इनमें से कई प्राकृतिक आपदाओं, खराब रखरखाव और चरम मौसम की स्थितियों के कारण बेहद खतरनाक भी माने जाते हैं। इस लेख में, हम दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और उनके इतिहास पर भी नजर डालेंगे।
1 – हुसेनी सस्पेंशन ब्रिज (पाकिस्तान)
हुसेनी सस्पेंशन ब्रिज पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित है। यह लकड़ी और रस्सियों से बना एक संकरा पुल है जो हुंजा नदी के ऊपर लटका हुआ है।

पुल की स्थिति इतनी कमजोर है कि चलते समय यह हिलता है और इसके कई तख्ते टूटे हुए हैं। इस पुल को पार करना किसी एडवेंचर से कम नहीं है।
2- कैरिक-ए-रीडे रोप ब्रिज (उत्तरी आयरलैंड)
यह पुल दो चट्टानों को जोड़ता है और इसे पार करना बहुत ही डरावना अनुभव होता है। जब तेज़ हवाएं चलती हैं तो पुल जोर से हिलने लगता है, जिससे इसे पार करने वाले लोगों की धड़कन तेज हो जाती है।कैरिक-ए-रेडे रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड में बना एक प्रसिद्ध रोप ब्रिज है। आपको बता दें कि ये ब्रिज 20 मीटर लंबा है और नीचे चट्टानों से 30 मीटर ऊपर है। ये ब्रिज दुनिया भर से लाखों संख्या में पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

इस ब्रिज का ध्यान नेशनल ट्रस्ट द्वारा रखा जाता है। शायद आपको ये बात पता न हो कि इस ब्रिज को 2009 में देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या 2 लाख 47 हजार थी, लेकिन 2016 में ये संख्या बढ़कर 4 लाख 44 हजार हो गई। इस ब्रिज को आप साल में किसी भी समय बिना किसी शुल्क के पार कर सकते हैं।
3 – ट्रिफ्ट ब्रिज (स्विट्जरलैंड)
2004 में इस पुल को बनाया गया था। स्विट्जरलैंड का यह पुल 170 मीटर लंबा और 100 मीटर ऊँचा है। इसे पार करना एक दिल दहलाने वाला अनुभव हो सकता है, विशेष रूप से जब मौसम खराब होता है।

इसे ग्लेशियर तक पहुंचने के लिए बनाया गया था।समुद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित इस ब्रिज से आप ग्लेशियर को करीब से देख सकते हैं। ये दुनिया के सबसे लंबे केबल सस्पेंशन ब्रिज में से एक है। कई पर्यटक हर साल पुल पार करने और साहसिक खेलों में शामिल होने के लिए इस पहाड़ी दर्रे पर जाते हैं।
4 – क्विंगशुई नदी पुल (चीन)
2000 के दशक में चीन में यह पल बनया गया था । यह पुल चीन के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और यहां से गुजरने वाले ड्राइवरों को सतर्क रहना पड़ता है। पुल के किनारे कोई मजबूत रेलिंग नहीं है और इसकी स्थिति खतरनाक है।इस ब्रिज के स्टील निर्माण ने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का खिताब अर्जित किया हुआ है। ये ब्रिज शंघाई को चोंगकिंग से जोड़ता है।

आपको ये जानकार शायद हैरानी होगी लेकिन ये ब्रिज 43 मिलियन टन से अधिक वजन को उठा सकता है। निर्माण में सस्पेंशन केबल बनाने के लिए श्रमिकों को एक रॉकेट का उपयोग करना पड़ा। इस पुल को 100 मिलियन डॉलर के बजट में बनाया गया था और यह दुनिया भर के सभी पुलों में सबसे मजबूत है।
5 – इप्सिटो क्लिफ रोड ब्रिज (फ्रांस)
1901 में बना यह पल फ्रांस मे स्थित है । यह पुल अत्यंत संकीर्ण है और इसके चारों ओर गहरी खाई है।

यह पुल पहाड़ों के बीच स्थित होने के कारण हमेशा धुंध और फिसलन भरी स्थिति में रहता है।
6 – वाइन ब्रिज (इंडोनेशिया)
इंडोनेशिया का यह पुल अनोखा है क्योंकि इसे किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया, बल्कि यह प्राकृतिक बेलों के बढ़ने से खुद ही तैयार हुआ।

यह पुल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मुख्य मार्ग के रूप में काम करता है।
7 – कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज (कनाडा)
1889 में बनाया गया यह ब्रिज कनाडा में है । यह 70 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक झूला पुल है जो घने जंगलों के बीच लटका हुआ है।

जब तेज़ हवा चलती है तो यह काफी हिलता है और इसे पार करना एक चुनौती बन जाता है।
8 – एशिमा ओहाशी ब्रिज (जापान)
यह पल 2004 में बनाया गया था ।यह पुल इतना ऊँचा और खड़ा है कि देखने में ऐसा लगता है जैसे सड़क अचानक खत्म हो जाएगी।

इस पुल से गुजरना बेहद रोमांचक होता है, खासकर ड्राइवरों के लिए।
9 – गुआलींग टनल रोड ब्रिज (चीन)
यह पल स्थनीय लोगों द्वरा बनाया गया है । यह पुल पहाड़ों के भीतर से होकर गुजरता है और कई स्थानों पर यह अत्यंत संकरा हो जाता है।

इसकी दीवारें प्राकृतिक चट्टानों की बनी हैं और यह एक संकरी सुरंग से होकर गुजरता है।
10 – लंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया
2004 में पूरा हुआ, लैंगकॉवी स्काई ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा घुमावदार पुल है। लैंगकॉवी स्काई ब्रिज मलेशिया में 125 मीटर का घुमावदार केबल स्टे ब्रिज है, जो 660 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

इस ब्रिज तक जाने के लिए आपको केबल कार लेनी पड़ेगी, जहां स्काईग्लाइड नाम की एक लिफ्ट पर्यटकों को पुल तक ले जाती है। हालांकि यह पुल पूर्व में कई बार रखरखाव के कारण बंद कर दिया गया था, अब यह पूरी तरह कार्यात्मक है और स्थानीय जनता के लिए खुला हुआ है।
11 – ग्लास बॉटम ब्रिज
चीन में इस ब्रिज को खतरनाक ब्रिज की लिस्ट में शामिल किया जाता है. इसकी खास बात ये है कि यह पूरा पुल कांच का बना हुआ है.

आप जब इसके ऊपर चलेंगे तो आपको अपने नीचे की गहाराई साफ दिखाई देगी. जो इसे और भी खतरनाक बना देती है. 1230 फुट ऊंचा और 984 फुट लंबे इस ब्रिज को दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज भी कहा जाता है.
12 – कोंगडोला ब्रिज (नेपाल)
यह पुल नेपाल के पहाड़ी इलाकों में स्थित है और इसे पार करने वाले यात्रियों को तेज़ हवाओं और खराब मौसम का सामना करना पड़ता है।

इसका कमजोर ढांचा इसे अत्यंत खतरनाक बनाता है।
13 – लिविंग रूट ब्रिज, भारत
लिविंग रूट ब्रिज मेघालय में स्थित हैं और यह भारत के सबसे खतरनाक पुलों में से एक हैं। इन पुलों को पेड़ों की जड़ों से बनाया गया है और यह देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन इन पर चलना बेहद खतरनाक है।

दुनिया भर में कई पुल ऐसे हैं जो अपनी संरचना, स्थान और रखरखाव की कमी के कारण अत्यंत खतरनाक हैं। कुछ पुल ऐतिहासिक महत्व रखते हैं तो कुछ केवल रोमांचक यात्रा का अनुभव देते हैं। चाहे ये लकड़ी और रस्सियों से बने हों या ऊंचे और खड़ी ढलान वाले, इन पुलों को पार करना हर किसी के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव होता है।