Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा
    • Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में
    • Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप
    • Tree Woman Thimmakka: 114 साल की पर्यावरण संरक्षक ने छोड़ी 8,000 पेड़ों की विरासत
    • River Of Blood: बिहार में बहती है खूनी नदी, दिखने में बेहद डरावनी, क्या है आत्माओं का डेरा?
    • जहां जाते ही थरथराने लगते हैं कदम, थम जाती हैं सांसे… क्या है किसी मायावी शक्ति का चमत्कार या छुपा है कोई गहरा काला रहस्य?
    • Dil Dehla dene vale ye 7 Trek: जानिए यह 7 ट्रेक जहां एडवेंचर के साथ हर कदम पर मंडराता है मौत का खतरा
    • Drongiri Village Ka Rahasya : क्यों नहीं पूजते इस गांव के लोग भगवान हनुमान को
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Famous Islands in Japan: यहां सौभाग्य के प्रतीक मानकर मंदिर में पूजी जाती हैं बिल्लियां
    Tourism

    Famous Islands in Japan: यहां सौभाग्य के प्रतीक मानकर मंदिर में पूजी जाती हैं बिल्लियां

    By December 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Japan Cat Island Tashirojima History

    Japan Cat Island Tashirojima: पूरी दुनिया में बिल्लियों से जुड़ी अलग अलग तरह की मान्यताएं देखने और सुनने को मिलती हैं। कहीं इन्हें नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक माना जाता है, तो कहीं इन्हें सौभाग्य का प्रतीक समझा जाता है। बिल्लियों से जुड़ी कई तरह की अनोखी बातों को लेकर एक जगह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। असल में जापान

    में बिल्लियों का एक द्वीप है ताशिरोजिमा। जापान के इस द्वीप ताशिरोजिमा को कैट आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यहां बिल्लियों की संख्या इंसानों की कुल संख्या से कहीं अधिक है। ताशिरोजिमा द्वीप पर्यटन के तौर पर भी काफी प्रसिद्ध है यहां का सी बीच बहुत ही खूबसूरत है। जहां आप सैर कर सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां आकर आपको समुद्र किनारे चलते हुए कई खूबसूरत फ़री बिल्लियों से मुलाकात होगी। इन बिल्लियों की खूबी है कि ये इंसानों को देखकर डरने की बजाए उनके साथ खेलना पसंद करती हैं।

    इस समुद्र के किनारे चांदी सी चमकती रेत के बीच तलछटी तक साफ नजर आता पानी इस जगह को स्वर्ग सा नजारा देता है। यहां से सूर्यास्त का दृश्य भी देखने लायक होता है। यह द्वीप मियागी प्रांत में स्थित है और यहां का शांतिपूर्ण वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां सबसे रोचक देखने वाला स्थल बिल्ली मंदिर है। जहां लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बिल्ली की प्रतिमा का दर्शन करने आते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में बिस्तर से….

    ये है बिल्ली मंदिर से जुड़ी मान्यता

    जापान में सौभाग्य का प्रतीक मानी जाने वाली बिल्लियों से जुड़ी कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। जापान के ताशिरोजिमा द्वीप पर तो बिल्ली मंदिर ही मौजूद है। जो कि यहां घूमने आए लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण स्थल है। जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर सुदूर ताशिरोजिमा द्वीप पर स्थित ‘नेको जिंजा’ के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर विशेष रूप से बिल्लियों को समर्पित किया गया है। यहां आपको कई बिल्ली मूर्तियां देखने को मिलेंगी।

    इस मंदिर में स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही पूजा-अर्चना करने आते हैं, ताकि उनकी इच्छाएं पूरी हो सकें। मंदिर का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण है, जहां आप ध्यान लगा सकते हैं और अपने मन को शांति प्रदान कर सकते हैं।

    अगर आप ताशिरोजिमा जा रहे हैं तो इस अनोखे मंदिर की यात्रा जरूर करें।स्थानीय किंवदंती के अनुसार, ताशिरोजिमा एक समय रेशम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था और किसान रेशमकीट के कोकून को चूहों से बचाने के लिए बिल्लियाँ रखते थे। ये बिल्लियाँ सौभाग्य के प्रतीक के रूप में पूजनीय हो गईं, खासकर द्वीप के मछुआरों के बीच। ये मछुआरे मछलियों के अनुमान से भी ज्यादा जाल में पकड़े जाने का श्रेय बिल्लियों की रहस्यमयी उपस्थिति को देते थे।

    मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि, मछुआरे भी मछली पकड़ने के लिए पाल पर चढ़ने से पहले बिल्लियों के व्यवहार को मौसम की स्थिति का पूर्वानुमान लगाने के लिए देखते थे। हालाँकि, द्वीप की लोककथाओं में एक मार्मिक कहानी भी शामिल है। जिसके अनुसार जब एक मछुआरे ने गलती से एक बिल्ली को घायल कर दिया, तो इस पीड़ा से परेशान होकर द्वीपवासियों ने मिलकर अपने द्वीप के इन सौभाग्यशाली जीवों के सम्मान में एक मंदिर का निर्माण करवाया था।

    बिल्लियों से सजा है यहां का आकर्षक पार्क

    बिल्लियों का जहां पर अपना पूरा साम्राज्य स्थापित हो ऐसी जगह उनके मनोरंजन के लिए पार्क न हो ऐसा कतई मुमकिन नहीं है।

    ताशिरोजिमा पर एक छोटा सा बिल्ली थीम पार्क भी मौजूद है, जहां आप असली बिल्लियों की धमा चौकड़ी के बीच ही यहां विभिन्न प्रकार की बिल्ली की मूर्तियां भी मौजूद हैं। यह पार्क बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बहुत ही मनोरंजक स्थान है।

    सी फूड के लिए फेमस है यह जगह

    ताशिरोजिमा द्वीप पर्यटन के साथ पारंपरिक स्वाद के लिए भी जाना जाता है। यहां कई रेस्टोरेंट पर सी फूड की अनेक वैरायटी मौजूद रहती हैं, जहां आप वेज और नॉनवेज स्थानीय जापानी व्यंजनों की अनगिनत वैरायटी को एंजॉय कर सकते हैं।

    यहां आने वाले पर्यटक अक्सर इन रेस्तरांओं में बैठकर खाने-पीने का आनंद लेना नहीं भूलते। ताशिरोजिमा पर रहने वाले लोग बहुत ही मिलनसार होते हैं, जो अपनी संस्कृति को साझा करने में गर्व महसूस करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNaye Saal Me Ghumne Kaha Jaye: क्रिसमस के साथ न्यू एयर पार्टियों के लिए जाने जाते हैं ये खास विंटर डेस्टिनेशन प्लेस
    Next Article Salasar Balaji Mandir History: सालासर बालाजी, हनुमान जी के एक अलग रूप का अनोखा दर्शन

    Related Posts

    Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा

    November 15, 2025

    Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में

    November 15, 2025

    Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप

    November 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.