Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Gangtok Top Tourist Destination: नेचर लवर्स के लिए जन्नत है गंगटोक, जानिए घूमने की टॉप लोकेशंस
    Tourism

    Gangtok Top Tourist Destination: नेचर लवर्स के लिए जन्नत है गंगटोक, जानिए घूमने की टॉप लोकेशंस

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 9, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Gangtok Mein Ghumane Ki Jagah

    Gangtok Mein Ghumane Ki Jagah

    Paradise for Nature Lovers Gangtok:  हिमालय की गोद में बसा गंगटोक, प्रकृति प्रेमियों और शांत वातावरण की तलाश में भटकते सैलानियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। सिक्किम की राजधानी और पूर्वोत्तर भारत का सबसे प्रमुख हिल स्टेशन होने के साथ-साथ, यह शहर आध्यात्मिकता, रोमांच, संस्कृति और शांति का एक अद्भुत संगम है। अगर आप गर्मी की छुट्टियों, मानसून की राहत या सर्दियों की बर्फबारी के बीच कोई यादगार ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो गंगटोक आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। आइए आपको गंगटोक की सबसे बेहतरीन 10 जगहों से जुड़ी जानकारी देते हैं, जिनके बिना आपकी गंगटोक यात्रा अधूरी मानी जाएगी।

    1.राजशाही का आध्यात्मिक प्रतीक, ‘त्सुक-ला-खंग मोनेस्ट्री’

    गंगटोक का ऐतिहासिक और धार्मिक केंद्र मानी जाने वाली त्सुक-ला-खंग मोनेस्ट्री, कभी सिक्किम के शाही परिवार का आध्यात्मिक निवास स्थान था। यह मोनेस्ट्री रॉयल पैलेस परिसर के भीतर स्थित है और पारंपरिक बौद्ध स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत करती है। इसे 9वें राजा थेथुटोब नामग्याल के शासनकाल में बनवाया गया था और आज भी यहां धार्मिक अनुष्ठान, बौद्ध महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

    यहां की लकड़ी की नक्काशी, रंगीन भित्तिचित्र और तिब्बती मूर्तियां पर्यटकों को मोहित कर देती हैं। खासतौर पर लोसर त्योहार के समय यह मठ पूरी रौनक में दिखाई देता है।

    2.  भारत-चीन सीमा की झलक- नाथुला पास

    समुद्र तल से 14,140 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाथुला पास, एक ऐतिहासिक व्यापार मार्ग था जो प्राचीन सिल्क रूट का हिस्सा रहा है। यह स्थान आज भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा का हिस्सा है, जिसे हर भारतीय एक बार ज़रूर देखना चाहता है। यहां तैनात भारतीय सैनिकों को देखना, राष्ट्रभक्ति से भर देता है। पर्यटकों को यहां जाने के लिए विशेष परमिट की आवश्यकता होती है जो गंगटोक से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

    इस पास की ओर जाते हुए रास्ते में त्सोंगमो झील भी पड़ती है जो अपने नीले पानी और बर्फीले वातावरण के लिए जानी जाती है।

    3. नीले स्वर्ग का एहसास – त्सोमो (चांगु) झील

    गंगटोक से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित त्सोमो झील एक ग्लेशियल झील है जो 12,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह झील अपने मौसम के अनुसार रंग बदलती है। कभी नीली, कभी हरी तो कभी बर्फ से ढकी सफेद। यह तिब्बती और सिक्किमी संस्कृति में अत्यंत पवित्र मानी जाती है।

    सर्दियों में झील पूरी तरह जम जाती है और ट्रैकिंग व स्नो राइडिंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट हो जाती है। याक की सवारी और पारंपरिक सिक्किमी कपड़ों में फोटो खिंचवाना यहां के खास अनुभव हैं।

    4. गंगटोक का दिल है एमजी रोड

    गंगटोक का सबसे जीवंत और आकर्षक स्थान है एमजी रोड। यह यहां की सबसे साफ और नो व्हीकल स्ट्रीट है। दिन में यह जगह शॉपिंग के लिए और रात में टहलने और फूड टेस्टिंग के लिए बेस्ट है। यहां आपको सिक्किमी हस्तशिल्प, ऊनी कपड़े, लोकल हर्बल उत्पाद, और पारंपरिक गहने आसानी से मिल जाते हैं।

    कई कैफे और रेस्टोरेंट्स में बैठकर आप सिक्किमी व्यंजन जैसे थुकपा, मोमोज और गुंड्रुक सूप का आनंद ले सकते हैं। संगीतमय माहौल और रंगीन लाइट्स एमजी रोड को हर शाम त्योहार सा बना देती हैं।

    5. सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल- प्रकृति का अद्भुत उपहार

    यह झरना गंगटोक से लगभग 32 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और अपने सात धाराओं में बहती जलधारा के कारण ‘सेवन सिस्टर्स’ नाम से प्रसिद्ध है। खासकर मानसून के मौसम में इसका दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है। हर धारा इस झरने को अलग आयाम देती है।

    झरने के पास स्थित व्यू पॉइंट से फोटो खींचना और प्रकृति की गोद में समय बिताना एक अविस्मरणीय अनुभव बन जाता है।

    6.  ताशी व्यू पॉइंट: कंचनजंघा के दर्शन

    अगर आप सूर्योदय के वक्त गंगटोक में हैं, तो ताशी व्यू पॉइंट जाना न भूलें। यहां से साफ मौसम में कंचनजंघा और सिनिओलचू चोटियों का बेहद शानदार दृश्य देखने को मिलता है। यह गंगटोक से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां दूरबीन की सुविधा भी उपलब्ध है। जिससे आप आस-पास के गांवों और मठों की खूबसूरत झलक देख सकते हैं। यह खासकर फोटोग्राफर्स और नेचर लवर्स के लिए एक ड्रीम स्पॉट है।

    7.  रहस्यमय लोककथाओं के बीच जलधारा

    बन झाकरी फॉल्स गंगटोक से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक मनोरम वाटरफॉल है, जिसे सिक्किम की लोककथाओं में शक्तिशाली तांत्रिकों यानी ‘झाकरी’ से जोड़ा गया है। झरने के पास एक खूबसूरत गार्डन, रॉक गार्डन, स्विंग ब्रिज और लोक नृत्य की मूर्तियां इस स्थल को परिवार के साथ समय बिताने के लिए आदर्श बनाते हैं।

    8. शांसेति और साधना का स्थल-एनचे मोनेस्ट्री

    एनचे मोनेस्ट्री गंगटोक के ऊपरी भाग में स्थित एक बेहद शांत और सुरम्य स्थल है। यह 200 साल पुराना बौद्ध मठ नियिंगमा परंपरा का अनुसरण करता है। यहां से पूरे गंगटोक शहर का दृश्य नजर आता है और यह ध्यान-साधना करने वालों के लिए अत्यंत लाभकारी स्थल माना जाता है।

    9. हिमालयी जीव-जंतुओं का घर- हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

    अगर आप वन्यजीवन में रुचि रखते हैं। तो गंगटोक का हिमालयन जूलॉजिकल पार्क ज़रूर जाएं। यहां आप लाल पांडा, हिम तेंदुआ, तिब्बती भेड़िए और कई दुर्लभ पक्षियों को प्राकृतिक वातावरण में देख सकते हैं। यह बच्चों और फैमिली के साथ घूमने के लिए एक शिक्षाप्रद और मज़ेदार स्थल है।

    10.  वास्तुकला का प्रतीक- रुमटेक मोनेस्ट्री तिब्बती

    रुमटेक मोनेस्ट्री सिक्किम की सबसे भव्य और विशाल बौद्ध मठों में से एक है। यह तिब्बती बौद्ध धर्म की काग्युपा शाखा का प्रमुख केंद्र है और दलाई लामा द्वारा मान्यता प्राप्त मठों में से एक है। यहां की दीवारों पर बने भित्तिचित्र, विशाल प्रार्थना चक्र और शांत वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

     यात्रा से पहले जानने योग्य कुछ बातें-

    परमिट- नाथुला पास और त्सोमो झील जाने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है। स्थानीय ट्रैवल एजेंट या होटल के जरिए इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

    मौसम- गंगटोक वर्षभर यात्रा के लिए उपयुक्त है, लेकिन अप्रैल से जून और अक्टूबर से दिसंबर तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

    परिवहन- गंगटोक तक पहुंचने के लिए आप बागडोगरा एयरपोर्ट से टैक्सी या साझा कैब ले सकते हैं, जो लगभग 125 किलोमीटर दूर है। निकटतम रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी है।

    गंगटोक सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव है। जहां पहाड़ों की शांति, बौद्ध संस्कृति की गहराई, और प्राकृतिक सौंदर्य की अपार विविधता एक साथ मिलती है। अगर आप इस बार की छुट्टियों में एक शांत, रोमांचकारी और आध्यात्मिक यात्रा की तलाश में हैं, तो गंगटोक की यात्रा आपको ज़िंदगी भर याद रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार बंद पर राहुल गांधी का बड़ा एक्शन! सड़क पर रोकी गाड़ी, तेजस्वी के साथ शुरू किया हल्ला बोल मार्च
    Next Article अखिलेश यादव ने बिहार के एथलीट राजा यादव को सपा में दिलाई सदस्यता, BJP पर साधा निशाना
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ

    February 18, 2026

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.