Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा
    • Union Budget 2026: 50 पर्यटन स्थलों का कायाकल्प, छोटे शहरों को मिलेगा बड़ा बूस्ट
    • 800 साल पुराना रहस्य, साल भर बंद रहता है कपाट…फिर भी जलता मिलता है इस मंदिर का दीया, जानें चमत्कार
    • बर्फबारी देखने के लिए शिमला-मनाली नहीं, ये 7 ऑफबीट हिल स्टेशन हैं बेस्ट
    • कम खर्च में कश्मीर ट्रिप: दिल्ली से सड़क मार्ग बना यात्रियों की पहली पसंद
    • कश्मीर में बर्फबारी का जादू, किराये आसमान पर, सैलानियों से गुलजार विंटर डेस्टिनेशन
    • Haunted Places in UP: उत्तर प्रदेश की सबसे डरावनी जगहें: जहाँ आज भी महसूस होती है रहस्यमयी मौजूदगी
    • Golden Era of India: इन लोगों की वजह से भारत को हुआ था सबसे ज़्यादा नुकसान, स्वर्ण युग का हुआ था अंत
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    Tourism

    Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hidden Winter Lakes India Road Trip Guide Bharat Ki Famous Jheel

    Hidden Winter Lakes India Road Trip Guide Bharat Ki Famous Jheel

    Bharat Ki Famous Jheel: सर्दियों का मौसम और पहाड़ों की ठंडी हवा ऐसे में धुंध में डूबे हुए झीलों के किनारे किसी जन्नत सा नजारा पेश करते हैं। यही वो परफेक्ट टाइम होता है जब फॉग से घिरी सड़कें और रोड ट्रिप का मजा सबसे रोमांचक अनुभव प्रदान करता है। बात झीलों की करें तो भारत में झीलों की कोई कमी नहीं है। यहां लोग अक्सर लोकप्रिय झीलों में नैनीताल, से डल झील या उदयपुर की पिछोला झील तक ही सीमित रहते हैं, वहीं देश में कई ऐसी झीलें भी हैं जो लोगों की भीड़ से दूर शांत, अनछुई और बेहद खूबसूरत हैं। इन झीलों तक पहुंचने का रास्ता भी उतना ही मनमोहक है जितनी दिलकश ये खुद हैं। अगर आप इस सर्दी में रोड ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको निश्चित ही इन सीक्रेट झीलों को अपने रूट में शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इन छुपी हुई झीलों के बारे में विस्तार से –

    दूध ताल झील, सिक्किम

    उत्तर सिक्किम की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बसी दूध ताल झील किसी जादुई दृश्य से कम नहीं। इसका नाम इसके पानी में झलकते दूध जैसे बादलों से पड़ा है। झील तक पहुंचने का रास्ता रोमांचक और खूबसूरत दोनों है। घुमावदार पहाड़ों के बीच से गुजरती सड़कें, ठंडी हवाएं और आसमान छूते देवदार के पेड़ हर पल को खास बना देते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं। अक्टूबर से मई के बीच का समय यहां घूमने के लिए परफेक्ट है, जब झील के आसपास का बर्फीला माहौल आपकी रोड ट्रिप को फिल्मों जैसा एहसास देगा।

    रेनुका झील, हिमाचल प्रदेश

    रेनुका झील हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील मानी जाती है। देवी रेनुका के नाम पर बनी यह झील शिवालिक पहाड़ियों की गोद में बसी है और चारों ओर देवदार व चीड़ के पेड़ों से घिरी हुई है। सर्दियों की ठंडी दोपहर में झील किनारे टहलना या कार से उतरकर झील के पास दोस्तों या परिवार के साथ चाय-कॉफी की चुस्कियों के साथ समय बिताना, दोनों ही अनुभव यादगार बन जाते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए खास है जो नेचर वॉक या धीमी रफ्तार वाली ड्राइव पसंद करते हैं। नवंबर से फरवरी का समय यहां की यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त है।

    चांदुबी झील, असम

    अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की ओर रोड ट्रिप का मन बना रहे हैं, तो गुवाहाटी के पास स्थित चांदुबी झील आपकी यात्रा की सबसे सुकून भरी और सुंदर जगह बन सकती है। भूकंप के बाद बनी यह झील घने जंगलों से घिरी हुई है और प्रवासी पक्षियों का ठिकाना भी है। यहां की खासियत है स्थानीय असमी गांवों की मेहमाननवाजी और लोक संस्कृति। इसके अलावा आप झील में नाव की सैर कर सकते हैं, स्थानीय फूड ट्राई कर सकते हैं और गांवों में होमस्टे का अनुभव ले सकते हैं। अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां का मौसम सुहावना रहता है और झील का पानी धूप में चमकता हुआ एक पोस्टकार्ड जैसा दृश्य पेश करता है।

    गोबिंद सागर झील, हिमाचल प्रदेश

    अगर आपकी रोड ट्रिप हिमाचल की ओर है, तो आपको गोबिंद सागर झील जरूर जाना चाहिए। यह झील सतलज नदी पर बने भाखड़ा डैम से बनी है और चारों ओर पहाड़ों से घिरी हुई है। सर्दियों में झील के नीले पानी पर धुंध की परत और किनारे लगे गांवों की हलचल इसे और भी जीवंत बना देती है। यहां आप बोटिंग, मछली पकड़ने या झील किनारे पिकनिक का मजा ले सकते हैं। झील का सबसे खूबसूरत दृश्य सुबह के समय देखने को मिलता है जब सूरज की किरणें पानी पर सुनहरी चमक बिखेरती हैं। अक्टूबर से मार्च का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

    सर्दी की रोड ट्रिप क्यों होती है खास

    सर्दियों में दूसरे मौसमों की अपेक्षा झीलों का पानी अधिक साफ और ठंडा होता है, आसमान नीला और बादल सुहाने लगते हैं। दिन की हल्की धूप में झील किनारे बैठकर किताब पढ़ना या संगीत सुनना एक मेंटल थेरेपी जैसा अनुभव देता है। साथ ही, कम भीड़ और शांति भरा वातावरण हर झील को एक प्राइवेट रिट्रीट में बदल देता है।

    रोड ट्रिप का सबसे अच्छा हिस्सा होता है हर मोड़ पर बदलता मौसम, रास्ते में छोटे गांव, चाय की दुकानों पर गर्म पकोड़ों की खुशबू और पहाड़ों से आती ठंडी हवा यही सब मिलकर सर्दी की झील यात्रा को यादगार बना देते हैं।

    टिप्स फॉर ट्रैवलर्स

    अपने साथ वूलन कपड़े, गर्म जैकेट और थर्मस में हॉट ड्रिंक जरूर रखें।

    झीलों के आसपास खाने की जगहें सीमित होती हैं, इसलिए स्नैक्स और ड्राई फूड साथ रखें।

    बायोडिग्रेडेबल सामान का ही उपयोग करें ताकि ये खूबसूरत जगहें स्वच्छ बनी रहें। सुबह जल्दी निकलें ताकि झीलों का असली सौंदर्य और सूर्योदय का नजारा देख सकें। ये जगहें भीड़ से दूर होने के साथ सुकून और सुंदरता से भी भरपूर हैं। अगर आप इस सर्दी अपनी विंटर रोड ट्रिप को एक यादगार अनुभव बनाना चाहती हैं, तो इन झीलों को अपने मैप में जरूर शामिल करें।

    (यह लेख भारत की कुछ कम-ज्ञात झीलों पर आधारित है जो सर्दियों में रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मानी जाती हैं। यात्रा से पहले मौसम की जानकारी और स्थानीय गाइडलाइन अवश्य जांच लें।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    Next Article Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Union Budget 2026: 50 पर्यटन स्थलों का कायाकल्प, छोटे शहरों को मिलेगा बड़ा बूस्ट

    February 1, 2026

    800 साल पुराना रहस्य, साल भर बंद रहता है कपाट…फिर भी जलता मिलता है इस मंदिर का दीया, जानें चमत्कार

    January 31, 2026

    बर्फबारी देखने के लिए शिमला-मनाली नहीं, ये 7 ऑफबीट हिल स्टेशन हैं बेस्ट

    January 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.