GATE 2025 Exam : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यड टेस्ट इन इंजीनिरिंग का एडमिट कार्ड जारी किया है, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। स्टेप डाउनलोड लिंक की मदद से कार्ड डाउनलोड करें।
जानकारी के लिए बता दें कि GATE 2025 परीक्षा की बात करें तो इसका आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा के समय की बात करें तो तीन घंटे की परीक्षा होगी। GATE 2025 परीक्षा 30 टेस्ट पेपरों के लिए आयोजित होगी।
तीन प्रकार के प्रश्न
आपको बता दें कि GATE 2025 परीक्षा के प्रश्न की बात करें तो तीन प्रकार के प्रश्न होते हैं। पहला न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्न होगा। दूसरा मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस (MCQs) प्रश्न होगा। मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चंस (MSQs) होगा। परीक्षा में जो प्राप्त अंक होंगे, तीन साल तक वैध होंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के प्रोसेस की बात करें तो पहला स्टेप है, IIT GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं, फिर GATE एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें, जो जानकारी मांगी गई है, उसे भर दें। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इसके बाद डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें : अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर हो गया उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें- कब होगी वोटिंग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप