Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था
    • नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं
    • Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर
    • चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां
    • होली के दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चला अभियान, नशे में ड्राइव करने वालों पर हुई सख्ती
    • Kiradu Temple Mystery:शाम होते ही वीरान हो जाता है बाड़मेर का किराडू मंदिर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
    • Bhopal Railway Crowd : त्योहार के बीच भोपाल के स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, रेलवे प्रशासन अलर्ट
    • Siddhbali Baba Temple: सिद्धबली बाबा का पावन धाम, शांत वादियों में विराजते हैं संकटमोचक हनुमान
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Japan Tour Package: जापान में पर्यटक, छात्र बन कर हासिल कर रहे यहां की संस्कृति और परंपराओं का गूढ़ ज्ञान
    Tourism

    Japan Tour Package: जापान में पर्यटक, छात्र बन कर हासिल कर रहे यहां की संस्कृति और परंपराओं का गूढ़ ज्ञान

    By December 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Japan Tour Package Update 

    Japan Tour Package Update: प्राचीन परंपराओं और आधुनिक नवाचारों के अनूठे मिश्रण के लिए जापान की दुनियां में अपनी खास पहचान कायम है। चेरी ब्लॉसम, पारंपरिक चाय समारोह, समुराई संस्कृति, बुलेट ट्रेन और रोबोटिक्स जैसी अनगिनत चीजें यहां की विशेषताओं में शामिल हैं।

    जापान के लोग अपनी लंबी उम्र और नम्र व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। जापान की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हमेशा ही पर्यटकों के बीच आर्कषण का केंद्र रहीं हैं। साथ ही यहां का एजुकेशन सिस्टम भी दुनिया से थोड़ा अलग हटकर है। यहां विद्यालयों में छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ योगा, आत्मनिर्भर बनना, स्वच्छता और बच्चों को घर के काम-काज में खास रुचि रखने की सीख के साथ जापानी संस्कृति को बढ़ावा देना भी विशेष रूप से सिखाया जाता है।

    इसी कड़ी में जापान घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी यहां के एजुकेशन सिस्टम में कुछ खास तरह का प्रोग्राम को शामिल किया गया है। आइए जानते इस नए एजुकेशन प्रोग्राम में क्या खास है –

    पर्यटकों के लिए तैयार किए खास प्रोग्राम के पीछे ये है वजह

    जापान की एक कंपनी इस देश की यात्रा करने आने वाले पर्यटकों के लिए एक रोमांचक स्कीम लेकर आई है। जाहिर सी बात है कि दूसरे देशों से जापान घूमने आने वाले पर्यटकों में इस देश के बारे में भीतर तक जानने की इच्छा जरूर होगी। उनकी इसी क्यूरोसिटी को एजुकेशन प्रोग्राम का एक हिस्सा बनाकर पेश किया गया है।

    जिसके अंतर्गत जापानी विद्यालयों में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटक एक दिन के लिए छात्र बनकर स्कूली जीवन का अनुभव कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें निश्चित शुल्क भुगतान भी करना होगा।

    30 पर्यटक ही ले सकते हैं दाखिला

    टूरिस्ट के लिए बनाए गए एजुकेशन प्रोग्राम के तहत जापान की इस कंपनी का लक्ष्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देते हुए पर्यटकों को जापानी स्कूल संस्कृति से पूरी तरह अवगत करवाना है।

    अन्डोकैया कंपनी ने ’योर हाई स्कूल’ नामक कार्यक्रम शुरू किया है। इस प्रोग्राम में एक दिन में केवल 30 पर्यटक ही छात्र बन सकते हैं। साथ ही अपनी पसंद के अनुरूप विद्यालय का चुनाव कर सकते हैं।

    चुकानी होगी इतनी फीस

    ’योर हाई स्कूल’ नामक कार्यक्रम के तहत पर्यटक एक दिन के लिए जापानी स्कूलों ने छात्र बन कर कक्षाओं में बैठ सकते हैं।

    वहीं इस एक दिन के पठन पाठन कार्यक्रम के लिए कॉलेज द्वारा पर्यटकों से चार्ज की जाने वाली फीस की बात करें तो इसके लिए पर्यटकों को 200 डॉलर यानी करीब 17000 फीस देनी होगी।

    इसके अलावा, यहां सभी शिक्षक जापानी भाषा का इस्तेमाल न करके पर्यटकों की सुविधा के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करके ही पढ़ाते हैं, ये कार्यक्रम पूर्वी जापान के चिबा प्रान्त में स्थित एक सेवामुक्त माध्यमिक विद्यालय में संचालित किया जा रहा है। इसमें छात्रों को अलग-अलग कक्षाओं में बैठाया जाता है और उन्हें जापानी कैलीग्राफी का हुनर भी सिखाया जाता है।

    पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को कई तरह की सेल्फ डिफेंस से जुड़ी गतिविधियां भी सिंखाई जाती हैं। जिसमें मुसीबत में फंसने पर खुद को सुरक्षित रखने का अभ्यास करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त पर्यटक

    यहां का पारंपरिक किमोनो पहनने का अनुभव प्राप्त करने के साथ जापानी पारंपरिक नृत्य में भाग ले सकते हैं। मध्याह्न के बाद पर्यटक इतिहास और फिजिकल एजुकेशन की कक्षाओं में भी भाग ले सकते हैं।

    पर्यटक छात्र क्लास खत्म होने से पहले निर्देशानुसार विद्यालय की साफ सफाई करना नहीं भूलते हैं। एक दिन की प्रोग्राम ट्रेनिंग के भाव पर्यटक छात्रों को स्नातक स्तर का प्रमाणपत्र भी दिया जाता है।

    बाधा बन रहे यांकी संस्कृति से जुड़े छात्र

    पर्यटकों के क्लासेज के दौरान यांकी संस्कृति से जुड़े छात्र अक्सर मलिंगा स्टाइल में बालों के साथ हाथों में बेसबॉल और बैट लेकर कक्षाओं को बाधित करने की कोशिश करते हैं। उनका मुख्य मकसद सहपाठियों को परेशान करना और उन्हें डराना होता है।

    ये विद्रोही छात्र जापान की यांकी संस्कृति से जुड़े होते हैं। जिसमें ये विद्रोही छात्र विद्यालय के नियमों के खिलाफ जाकर हरकतें करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक को मंजूरी दी: रिपोर्ट
    Next Article UP Politics: यूपी की सियासी पिच पर सपा को छोड़ अकेले बैटिंग करने में जुटे राहुल, कांग्रेस को मजबूत बनाने की कोशिश

    Related Posts

    8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था

    March 7, 2026

    नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं

    March 6, 2026

    Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.