Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Kohbar Cave mystery: बिहार की कोहबर गुफा जहां बारात संग गायब हुए दूल्हा-दुल्हन
    Tourism

    Kohbar Cave mystery: बिहार की कोहबर गुफा जहां बारात संग गायब हुए दूल्हा-दुल्हन

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kohbar Cave Jamui

    बिहार: भारत की धरती अनगिनत अजूबों से भरी पड़ी है।प्रकृति, पहाड़, झीलें नदियां और पोखर यहां तक कि बहने वाली हवाओं से लेकर मिट्टी तक में रहस्य और चमत्कार से जुड़ी मान्यताएं आज भी प्रचिलत हैं। इसी कड़ी में बिहार का जमुई जिला न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां के जंगलों में छिपे कई रहस्य भी लोगों को आज तक हैरान करते हैं। इन्हीं रहस्यों में से एक है कोहबर गुफा, जो सोनू प्रखंड के घने जंगलों के बीचोंबीच स्थित है। कहा जाता है कि जो भी इस गुफा के भीतर गया, वह कभी लौटकर बाहर नहीं आया। आसपास के ग्रामीणों का दावा है कि इस गुफा के भीतर आज भी ऐसी शक्तियां मौजूद हैं, जिनसे लोग भयभीत रहते हैं। आइए जानते हैं बिहार में मौजूद रहस्यमय कोहबर गुफा के बारे में विस्तार से –

    जंगल के बीच छिपा रहस्यमय ठिकाना

    जमुई जिला मुख्यालय से करीब 63 किलोमीटर दूर सोनू प्रखंड के बीचोंबीच स्थित कोहबर गुफा तक पहुंचना आसान नहीं है। चारों तरफ फैला घना जंगल, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और जंगली जीवों की आवाजें यह सब मिलकर इस जगह को और भी अधिक रहस्यमय बना देते हैं। स्थानीय आदिवासी समुदाय के कुछ ही लोगों को इसके सटीक स्थान की जानकारी है। आम लोगों के लिए यह जगह अब भी किसी रहस्य से कम नहीं है।

    गुफा की दीवारों पर आज भी मौजूद हैं यहां उकेरे गए रहस्य

    कोहबर गुफा की दीवारों पर बनी आकृतियां सबसे बड़ा रहस्य मानी जाती हैं। यहां दूल्हा-दुल्हन, पालकी और बारात के चित्र बने हुए हैं। जिन्हें देखने पर लगता है मानो किसी ने उस पूरी घटना को पत्थर पर उतार दिया हो। कोई नहीं जानता कि ये आकृतियां कैसे बनीं। लोग मानते हैं कि यह किसी दैवीय शक्ति की रचना है। डर के कारण ग्रामीणों ने गुफा के प्रवेश द्वार को एक बड़े पत्थर से बंद कर दिया है।

    एक रात यहां गायब हो गई थी पूरी बारात

    कोहबर गुफा से जुड़ी ग्रामीणों में एक किंवदंती प्रचलित है कि बहुत साल पहले एक बारात इस जंगल से होकर गुजर रही थी। रास्ता लंबा होने के कारण वे सभी लोग कोहबर गुफा के पास थोड़ी देर के लिए रुक गए। लेकिन कुछ ही देर में दूल्हा-दुल्हन और पूरी बारात रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।

    अगले दिन जब गांव वाले वहां पहुंचे, तो गुफा की दीवार पर दूल्हा-दुल्हन और बारात की तस्वीरें खुदी हुई मिलीं। तभी से इस गुफा को कोहबर गुफा कहा जाने लगा। कोहबर का मतलब होता है यानी विवाह का कमरा।

    कोहबर गुफा के आसपास आज भी छूट जाती है लोगों की कंपकंपी

    स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस इलाके में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार कुछ साहसी लोगों ने गुफा के भीतर जाने की कोशिश की, लेकिन डर और विचित्र घटनाओं के कारण वे लौट आए। लोगों का मानना है कि यह स्थान अलौकिक शक्तियों का केंद्र है। यहां के बुजुर्ग बताते हैं कि गुफा के पास खड़ा होना भी दिल की धड़कनें बढ़ा देता है।

    फिल्मी कहानी जैसी हकीकत

    गुफा से जुड़ी यह कहानी किसी फिल्मी कथा से कम नहीं लगती। यह 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘जानी दुश्मन’ की कहानी से काफी मेल खाती है, जिसमें दुल्हन की डोली अचानक गायब हो जाती है। ठीक उसी तरह कोहबर गुफा की इस घटना में भी पूरी बारात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। शायद इसी वजह से लोग आज भी इस जगह के नाम से सिहर उठते हैं।

    कोहबर गुफा का रहस्य इतिहासकारों की नजर में

    हालांकि इस गुफा के रहस्य पर कोई वैज्ञानिक या पुरातात्विक अध्ययन अब तक नहीं हुआ है, लेकिन इतिहासकारों का मानना है कि यह जगह प्राचीन जनजातीय सभ्यता का प्रतीक हो सकती है। दीवारों पर उकेरी गई आकृतियां किसी लोककथा या जनमानस की स्मृति को दर्शाती हैं। फिर भी, कोहबर गुफा आज भी अपने भीतर अनगिनत रहस्य समेटे हुए है।

    डिस्क्लेमर:

    यह आलेख स्थानीय किंवदंतियों, लोककथाओं और ग्रामीण जनश्रुतियों पर आधारित है। इन दावों की कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है। इसका उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जानकारी साझा करना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपोलाची: तमिलनाडु की गोद में बसा प्रकृति का अनमोल खज़ाना
    Next Article Dream of a ‘Green Bihar’ is taking shape: अब चावल-मक्का से बनेगा ईंधन, मिलेगा 10 हजार को रोजगार
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026

    वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.