Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • Best Eye Surgeons:ये हैं लखनऊ के बेस्ट आई सर्जन की लिस्ट, जानिए कौन हैं सबसे अनुभवी आँखों के डॉक्टर
    • Lucknow Orthopedic Doctors: ये हैं लखनऊ के बेस्ट ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स की लिस्ट
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Maha Shivratri in Lucknow: भगवान शिव के ये मंदिर हैं बेहद ख़ास, जानिए लखनऊ के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों के पीछे का चमत्कार
    Tourism

    Maha Shivratri in Lucknow: भगवान शिव के ये मंदिर हैं बेहद ख़ास, जानिए लखनऊ के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों के पीछे का चमत्कार

    By February 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Maha Shivratri in Lucknow (Image Credit-Social Media)

    Maha Shivratri in Lucknow (Image Credit-Social Media)

    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 26 फरवरी को है ऐसे में जहाँ भक्त महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं वहीँ उनके मंदिरों में भी आपको लोगों की भारी भीड़ नज़र आती है। वहीँ आज हम आपको लखनऊ के कुछ ख़ास शिव मंदिरों की महिमा,चमत्कार और मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

    लखनऊ के प्रसिद्ध शिव मंदिर

    लखनऊ शहर में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जिनकी मान्यता काफी ज़्यादा है। आइये जानते हैं लखनऊ के प्रसिद्ध शिव मंदिर कौन कौन से हैं और इनकी मान्यता क्या है।

    मनकामेश्वर मंदिर, लखनऊ

    Mahashivratri 2025 (Image Credit-Social Media)

    Mahashivratri 2025 (Image Credit-Social Media)

    लखनऊ के गोमती नदी के तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर लगभग 1000 साल पुराना शिव मंदिर है। इसे लखनऊ के प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के पीछे कई पौराणिक कथाएं भी शामिल हैं। कहते हैं भगवान लक्ष्मण ने भगवान शिव से यहां प्रार्थना की थी। ऐसा भी माना जाता है कि भक्त अगर पूरी श्रद्धा से इस मंदिर में आते हैं तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसीलिए इस मंदिर का नाम मनकामेश्वर मंदिर पड़ा है। ये मंदिर सुबह 5:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 से 10:30 बजे तक अपने भक्तों के लिए खुला रहता है। सोमवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में मंदिर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक बंद रहता है वहीँ रात में 10:30 बजे तक इस मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।

    बुद्धेश्वर महादेव मंदिर लखनऊ

    Mahashivratri 2025 (Image Credit-Social Media)

    Mahashivratri 2025 (Image Credit-Social Media)

    लखनऊ शहर के मोहन रोड पर स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर बेहद प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में स्वयं भगवान् लक्ष्मण ने शिव जी की आराधना की थी। साथ ही बुधवार के दिन भोलेनाथ ने उन्हें दर्शन भी दिए थे। यही वजह है कि सभी शिव मंदिरों में जहाँ सोमवार को शिव जी की पूजा अर्चना होती है वहीँ यहाँ बुधवार को महादेव की विशेष पूजा और आरती की जाती है। वहीँ इस मंदिर में आपको भगवान् शिव का प्रतिदिन नया रूप देखने को मिलेगा। यहाँ उनका हर दिन अलग तरह का श्रृंगार किया जाता है। अगर आप इस मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो आप सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक उनके दर्शन कर सकते हैं।

    सिद्धनाथ मंदिर लखनऊ

     लखनऊ के नादान महल रोड पर स्थित नादान महल रोड पर स्थित शिव भक्तों के बीच बेहद प्रसिद्ध है साथ ही इसकी काफी ज्यादा मान्यता है। कहा जाता है कि यहां पर भगवान भोलेनाथ स्वयं विराजमान है। वहीँ ऐसा भी कहा जाता है कि कभी लक्ष्मण शेषनाग के अवतार के रूप में यहां भोलेनाथ की पूजा करने आते थे। शिव भक्तों की इस मंदिर को लेकर विशेष मान्यताएं और श्रद्धा भाव है। इस मंदिर में जाने के लिए आप सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 4:00 से 10:00 तक जा सकते हैं।

    कोनेश्वर महादेव मंदिर, लखनऊ

    लखनऊ के चौक में स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान लक्ष्मण ने इस स्थान पर महादेव का अभिषेक और पूजन किया था। यहां स्थित शिवलिंग रूप में महादेव मंदिर के कोने में स्थित है यही वजह है कि इस मंदिर का नाम कोनेश्वर महादेव मंदिर पड़ा।

    गोमेश्वर महादेव मंदिर, लखनऊ

    Mahashivratri 2025 (Image Credit-Social Media)

    Mahashivratri 2025 (Image Credit-Social Media)

    गोमती नदी के बीचो-बीच में स्थित गोमेश्वर महादेव मंदिर अपनी अद्भुत लीलाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर पूरे 12 महीने गोमती नदी के बीच में विराजमान रहता है और भक्त महादेव के दर्शन के लिए नाव से यहां आते हैं। यह मंदिर डालीगंज में स्थित है। वहीँ ऐसी भी मान्यता है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा से इस मंदिर में आता है उसकी सभी मनोकामनाएं महादेव अवश्य पूरी करते हैं। 

    महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है कहते हैं कि भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए यह सबसे खास दिन होता है.वहीँ पौराणिक मान्यताओं की माने तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महा शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है ऐसे में इस साल यह त्यौहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा।

    महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है जो फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इस दिन भक्त महादेव को खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं शिव मंदिरों में जाकर दीपक जलाकर शिवलिंग पर जल अर्पण करते हैं साथ ही बेलपत्र, बेर, मदार के फूल, दूध, दही आदि से शिव जी का अभिषेक करते हैं।

    कहते इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भक्त जीवन में सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि महादेव इस दिन अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं और उनके भाग्य में वृद्धि करते हैं।  

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतिशी होंगी विधानसभा में विपक्ष की नेता; क़द और बढ़ेगा?
    Next Article ‘सावरकरी ग़ुब्बारे’ को फ़ुस्स करते अरुण शौरी!

    Related Posts

    कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें

    January 26, 2026

    Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी

    January 26, 2026

    Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं

    January 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.