Mahakumbh 2025 (Image Credit-Social Media)
Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में इस साल काफी कुछ नया होने वाला है जहाँ आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगीं साथ ही बेहद सस्ते दाम पर कई तरह के पैकेज भी मिलेंगें जिसमे ठहरने और घूमने से लेकर गाइड की भी पूरी सुविधा रहने वाली है। आइये जानते हैं इस बार आपको यहाँ रुकने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे और क्या क्या मिलेगी यहाँ सुविधाएं।
महाकुम्भ पर मिलेंगीं ये सब सुविधाएं
2025 में लगने महाकुम्भ के लिए ज़ोरों शोरों से तैयारी चल रही है जहाँ लगभग 50 करोड़ से भी ज़्यदा श्रद्धालुओं के आने की संभावनाएं हैं। वहीँ लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए 14 पैकेज तैयार किये हैं। जिसमे उन्हें घूमने, खाने-पीने, गाइड और दर्शन आदि की काफी सारी सुविधाएं दी जा रहीं हैं। आइये जानते हैं कि और क्या-क्या सुविधाएं आपको यहाँ मिल रहीं हैं।
प्रयागराज में लगने वाले इस महाकुम्भ में आपको कई सारी सुविधाएं मिल जायेंगीं जिसमे खाने से लेकर रहने तक सबकुछ मिलेगा आपको। यहाँ मिलने वाले इस पैकेज की पूरी जानकारी पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी,उन्होंने बताया कि प्रयाग दर्शन में प्रति व्यक्ति कार से सैर कराने की व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 2020 रूपए लिए जायेंगे और इनोवा गाड़ी से 5 से 6 लोगों को घुमाया जायेगा। वहीँ इनोवा में घूमने वालों के लिए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1640 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा कम से कम 10 लोगों के लिए अरबानिया की भी सुविधा मिलेगी। जिसमे हर एक व्यक्ति पर होने वाला खर्च करीब 1330 रूपए आएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने 14 टूर पैकेज तैयार किये हैं जिसमे से एक धार्मिक जगहों और पर्यटन केंद्रों में घुमाने की व्यवस्था भी की गई है। ऐसे में अगर आप भी इस बुकिंग के इच्छुक हैं तो आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। ऐसे में आप यूपीएसटीडीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं और इसमें से चुन सकते हैं कि आपको कौनसा पैकेज चाहिए।