Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रेणु भाटिया किस सिंड्रोम से ग्रसित हैं?
    • तेजस्वी और राहुल में टूट-फूट! NDA मार लेगी बाजी, महागठबंधन में एक नया विवाद; याद दिलाया इतिहास
    • वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
    • Satya Hindi News Bulletin। 21 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • Himachal Famous Village: उठाएं गर्मी में जन्नत की सैर का मज़ा, हिमाचल का छिपा खजाना कालगा गांव एक अनदेखा समर डेस्टिनेशन
    • कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पर सामूहिक बलात्कार की एफ़आईआर
    • अमेरिका को मूडीज ने डाउनग्रेड क्यों किया, अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं?
    • Indore Low Budget Trip: बेहद कम बजट में बेस्ट समर डेस्टिनेशन ट्रिप, करें इंदौर के आसपास की इन 7 अद्भुत स्थलों की यात्रा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Maharashtra Cabinet Vistar : फडणवीस ने दिखाई सियासी बाजीगरी, क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को इस तरह साधा
    राजनीति

    Maharashtra Cabinet Vistar : फडणवीस ने दिखाई सियासी बाजीगरी, क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को इस तरह साधा

    By December 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Maharashtra Cabinet Vistar : महाराष्ट्र में लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का नतीजे आने के 21 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। नए मंत्रियों को आज नागपुर में शपथ दिलाई गई। 33 साल बाद कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम नागपुर में आयोजित किया गया। फडणवीस कैबिनेट के पहले विस्तार में 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। भाजपा कोटे से 19, शिवसेना शिंदे की शिवसेना के कोटे से 11 और अजित पवार की एनसीपी के कोटे से 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने में कामयाबी हासिल की है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं की सूची से साफ हो गया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों के नेताओं को इसमें मौका मिला है। इसके साथ ही राज्य के उलझे जातीय समीकरण को साधने में भी काफी मेहनत की गई है।

    ओबीसी और एससी समीकरण साधा

    भाजपा कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों में ओबीसी, मराठा, एससी और आदिवासी समीकरण का पूरी तरह ध्यान रखा गया है। मराठवाड़ा से ताल्लुक रखने वाली भाजपा एमएलसी पंकजा मुंडे ओबीसी वर्ग से आती हैं। उन्हें मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग के साथ ही महिला समीकरण को भी साधने का प्रयास किया गया है। उत्तर महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले गिरीश महाजन भी ओबीसी वर्ग से जुड़े हुए हैं।

    विदर्भ के पंकज भोयर और आकाश फुंडकर कुनबी मराठा बिरादरी से आते हैं और उन्हें मंत्री बना कर भी ओबीसी समीकरण साधने की कोशिश की गई है। ठाणे के गणेश नाईक, पुणे की माधुरी पिसाल और विदर्भ के चंद्रशेखर बावनकुले के जरिए भी ओबीसी वर्ग को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। सतारा के जय कुमार गोरे और औरंगाबाद के अतुल सावे को मंत्री बनाकर माली समुदाय को साधने की कोशिश की गई है।

    मराठा समीकरण का भी पूरा ध्यान

    छत्रपति शिवाजी के वंशज शिवाजी राव भोसले को भी मंत्री बनाया गया है। 2019 के चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले शिवेंद्र ने सतारा सीट से जीत हासिल की है। पश्चिम महाराष्ट्र के चंद्रकांत पाटिल, शिरडी सीट से जीतने वाले राधा कृष्ण विखे पाटिल, मुंबई के आशीष शेलार,मेघना बोर्डिकर (मराठवाड़ा) और कोंकण के नितेश राणे को मंत्री बनाकर मराठा बिरादरी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।

    भुसावल के संजय सावकारे एससी बिरादरी से जुड़े हुए हैं। विदर्भ के अशोक भुइके आदिवासी कोटे से मंत्री बनने में कामयाब रहे हैं।

    शिंदे गुट से विभिन्न वर्गों के विधायकों को मौका

    शिवसेना के शिंदे गुट की ओर से कई नए चेहरों को मौका देने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों का भी पूरा ख्याल रखा गया है। मराठवाड़ा से ताल्लुक रखने वाले शिंदे के करीबी संजय शिरसाट एससी वर्ग से जुड़े हुए हैं। कोल्हापुर के प्रकाश आबिटकर, कोंकण के योगेश कदम और थाने के प्रताप सरनाइक को मौका देकर मराठा बिरादरी पर डोरे डालने का प्रयास किया गया है।

    ओबीसी वर्ग से जुड़े कई चेहरे भी मंत्री बनने में कामयाब हुए हैं। इनमें विदर्भ के संजय राठौड़, भारत गोगावले, गुलाबराव पाटिल (गुर्जर ओबीसी) के नाम शामिल हैं। रामटेक के आशीष जायसवाल को मंत्री बनाकर बनिया वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है। रत्नागिरी के उदय सामंत के जरिए ब्राह्मण वर्ग को रिझाने का प्रयास किया गया है।

    एनसीपी कोटे में भी हर वर्ग को प्रतिनिधित्व

    यदि अजित पवार की एनसीपी के कोटे से मंत्री बनने वाले विधायकों की बात की जाए तो इन चेहरों के जरिए भी जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। उत्तर महाराष्ट्र से आने वाले छगन भुजबल को ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा माना जाता है। मराठावाड़ा के धनंजय मुंडे और कोंकण की अदिति तटकरे को मंत्री बनाकर ओबीसी समीकरण साधारण का प्रयास किया गया है।

    अजित पवार कोटे के मंत्रियों में मराठा बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले कई चेहरे शामिल हैं। इनमें बाबा साहब पाटिल, अनिल पाटिल, मकरंद पाटील और नासिक के माणिक राव कोटाटे के नाम शामिल हैं।

    उल्लेखनीय बात यह है कि अजित पवार के कोटे से मंत्री बनने वालों में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है। कोल्हापुर से ताल्लुक रखने वाले हसन मुशरिफ ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उत्तरी महाराष्ट्र के नरहरि झिरवाल को मंत्री बनाकर आदिवासी समीकरण का ध्यान रखा गया है। पश्चिम महाराष्ट्र के दत्ता भरने के जरिए धनगर समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय सॉवरेन बांड एक्सचेंज ऑफर का समापन
    Next Article पाकिस्तान की आतंक-रोधी अदालत ने इमरान के 38 समर्थकों को किया रिहा

    Related Posts

    तेजस्वी और राहुल में टूट-फूट! NDA मार लेगी बाजी, महागठबंधन में एक नया विवाद; याद दिलाया इतिहास

    May 21, 2025

    पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी, आज विदेश दौरे पर जायेंगे भारत के 3 डेलिगेशन

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: हमले में एक भी आतंकी नहीं मरा, ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर बहनों को धोखा

    May 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.