Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया
    • क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?
    • पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी, आज विदेश दौरे पर जायेंगे भारत के 3 डेलिगेशन
    • ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!
    • जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना को हमले की जानकारी दी थी?
    • Satya Hindi News Bulletin। 20 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • ऑपरेशन सिंदूर से क्या हासिल हुआ?
    • कांग्रेस का डबल अटैकः जयशंकर और मोदी से तीखे सवाल, सीजफायर क्यों किया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Maharashtra CM: जब भी CM चुनने में BJP को लगा समय, तब सरप्राइज चेहरों ने चौंकाया
    राजनीति

    Maharashtra CM: जब भी CM चुनने में BJP को लगा समय, तब सरप्राइज चेहरों ने चौंकाया

    By November 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा ने जब सीएम चुनने में लगाया समय तो सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री (न्यूजट्रैक)

    Maharashtra New CM : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे को आए छह दिन हो गये हैं। लेकिन अभी महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस पर सस्पेंस बरकरार है। यह माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का ही नेता मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बैठेगा। दिल्ली से लेकर मुंबई में कई नेताओं के नाम सीएम पद की रेस में चल रहे हैं। लेकिन किसी भी नाम पर मुहर अभी तक नहीं लग सकी है। सियासी गलियारों में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है।

    वहीं एकनाथ शिंदे ने भी यह कह दिया है कि भाजपा नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा। वह उससे सहमत हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस पर अभी भी रहस्य ही है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं जब भाजपा नेतृत्व को सीएम पद के लिए दावेदार चुनने में समय लगा हो। इससे पहले भी जब कभी चुनाव नतीजे आने के बाद सीएम का नाम तय करने में भाजपा को समय लगा है।

    तब-तब उस नाम ने सभी को चौंकाया है। साल 2014 के बाद मुख्यमंत्री के नाम के चयन में जब भी बीजेपी ने ज्यादा का वक्त लगाया है। तब-तब मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर सरप्राइज चेहरे की ही एंट्री हुई है। वहीं इसके उलट जिस जगह भाजपा को सीएम चुनने में बिल्कुल भी वक्त नहीं लगा। वहां चर्चा में चल रहा नाम ही रिपीट हुआ है।

    साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी को ओडिशा में सरकार बनाया। यह भी भाजपा नेतृत्व को मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दावेदार चुनने में आठ दिन का समय लग गया। सीएम पद के लिए धर्मेंद्र प्रधान और मनमोहन सांबल का नाम खूब चर्चा में रहा। लेकिन बीजेपी ने सीएम कुर्सी पर मोहन मांझी को बिठाया। मोहन मांझी आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

    इसी तरह बीते साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में भारी जीत हासिल हुई। लेकिन वहां भी भाजपा को मुख्यमंत्री चुनने में काफी समय लग गया। आखिरकार नौ दिन बाद राजस्थान में भाजपा ने जिस नाम पर मुहर लगायी। उस नाम को किसी ने सोचा भी नहीं था। भाजपा ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया। वहीं सीएम की रेस में वसुंधरा राजे, किरोडी लाल मीणा समेत कई बड़े नाम चर्चा में चल रहे थे।

    वहीं साल 2023 में ही भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में भी शानदार वापसी की। लेकिन वहां भी भाजपा ने सीएम का नाम तय करने में आठ दिन का समय लगाया और मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाकर सभी को चौंका दिया।

    2023 में ही छत्तीसगढ़ में भी भाजपा का परचम लहराया। भाजपा की जीत के बाद सभी यह कयास लगा रहे थे कि रमन सिंह और अरूण साव में से ही कोई एक नेता सीएम पद की कुर्सी पर बैठेगा। लेकिन भाजपा ने सात दिन बाद विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बना सभी को हैरत में डाल दिया।

    साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का अवसर मिला। भाजपा की जीत होने के बाद सभी की निगाहें सीएम के दावेदार पर थी। राजनीतिक गलियारों में सीएम पद के कई दावेदार के नामों की चर्चा तेज थी। कोई मनोज सिन्हा तो कोई केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने का दावा कर रहा था। पूरे नौ दिन भाजपा को सीएम चुनने में लग गये। इसके बाद भाजपा ने एक नया चेहरा सीएम कुर्सी के लिए तय कर दिया। वह नाम था योगी आदित्यनाथ का। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के ऐलान होने के बाद सभी दंग रह गये थे।

    साल 2017 में ही उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली। भाजपा की जीत के बाद भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूरी और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे नेताओं के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चलने लगे। लेकिन पूरे आठ दिन के मंथन के बाद भाजपा ने सीएम पद की कुर्सी पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को बिठाया था।

    इसी तरह साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में जबरदस्त जीत मिली। शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने भाजपा को बाहर से समर्थन दिया। उस समय भी भाजपा ने सात दिन की लंबी कवायद के बाद देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया। देवेंद्र फडणवीस उस समय भाजपा प्रदेष अध्यक्ष थे। जिस वक्त भाजपा नेतृत्व ने फडणवीस को सीएम बनाया। उस समय नितिन गडकरी, पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े समेत कई प्रबल दावेदारों के नामों की चर्चा तेजी से चल रही थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMaharashtra Politics : केंद्र की सियासत में नहीं जाना चाहते एकनाथ शिंदे, साफ कर दिया रुख, आखिर क्या है इसका कारण
    Next Article Azmer Dargah : ‘क्या पूरे देश को जला देंगे?’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अजमेर दरगाह विवाद पर बीजेपी पर प्रहार किया

    Related Posts

    पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी, आज विदेश दौरे पर जायेंगे भारत के 3 डेलिगेशन

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: हमले में एक भी आतंकी नहीं मरा, ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर बहनों को धोखा

    May 20, 2025

    हे प्रभु! पहले गद्दार मीर जाफर से राहुल गांधी की तुलना, फिर आसीम मुनीर संग बना दिया विवादित फोटो

    May 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.