महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम को कल होगा ऐलान (न्यूजट्रैक)
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम को लगभग एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा। यह तय नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन लगातार जारी है। बैठकें भी चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने बिना किसी शर्त के भाजपा को समर्थन दिया है। वह उनके निर्णय का भी समर्थन करेंगे। अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीते ढाई सालों में उनकी सरकार ने राज्य के विकास के लिए कई अहम निर्णय लिये है। उनकी सरकार के कार्यो को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यो के चलते ही जनता ने उन्हें ऐतिहासिक जनादेष दिया। वहीं विपक्ष को करारा जवाब भी दिया। सीएम के नाम के ऐलान को लेकर उन्होंने घोषणा की है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के नाम का ऐलान हो जाएगा।
हमने हमेशा लोगों की बात सुनीः एकनाथ शिंदे�
स्वास्थ्य को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं। चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त रहने के चलते उन्हें आराम करने का अवसर नहीं मिला। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। लेकिन अब तक बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने ढाई साल के कार्यकाल में कोई छुट्टी नहीं ली। हमारी सरकार ने हमेषा जनता को प्राथमिकता दी है। उनकी हर बात को सुना है। यह सरकार भी जनता की बातों की सुनेगी।
पांच दिसंबर को महाराष्ट्र सीएम का होगा शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की संभावित तिथि का घोषणा हो गयी है। पांच दिसंबर को शाम पांच बजे महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।
जानें चुनाव के परिणाम
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो यहां मुख्य मुकाबला दो सबसे बड़े गुटों में हुआ था। एक महायुति तो दूसरी महा विकास अघाडी। छह बड़े राजनीतिक दलों के दो बड़े गठबंधन के बीच 288 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिसमें महायुति ने 230 सीटों पर फतह की। वहीं महा विकास अघाड़ी को मात्र 46 सीटें ही मिल सकी।