Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NDA को बड़ा झटका! रेणु कुशवाहा का ‘पाला बदल’ प्लान सफल, थामा तेजस्वी का दामन
    • Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग
    • मानसून में भीगी वादियां, चाय की महक और जंगल का रोमांच – वालपराई चाय बागानों और वनों के बीच प्रकृति का शांत स्वर्ग
    • ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!
    • Sonbhadra News: सुभासपा के अरविंद ने कहा- सरकारें बदलीं लेकिन नहीं बदला सिस्टम, बाहर से आए लोगों ने लूटा सोनभद्र के बाशिंदों का हक
    • ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है
    • Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें
    • पाक बना रहा अमेरिका तक मार करने वाली परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल: रिपोर्ट
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Mahoba News: समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार, 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा
    राजनीति

    Mahoba News: समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार, 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा

    Janta YojanaBy Janta YojanaJune 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार, 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा (Photo- Social Media)

    समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार, 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा (Photo- Social Media)

    Mahoba News: महोबा में समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयारियों की कमान अब ज़मीनी स्तर पर संभाल ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव रविवार को महोबा पहुंचे। उन्होंने जिले में पार्टी संगठन की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही।

    चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई

    बैठक में सपा के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह सहित जिले भर से आए तमाम प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के मजबूतीकरण, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती, स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

    रामवृक्ष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पार्टी का लक्ष्य 360 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है। यह सिर्फ चुनाव नहीं, एक बदलाव की क्रांति होगी। उन्होंने आगे कहा कि अब जात की सीमा टूटेगी, दल की सीमा टूटेगी, पूंजी की सीमा टूटेगी। जनता अब परिवर्तन चाहती है।

    2027 की जंग के लिए पूरी तरह से तैयार

    भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया है। सपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जन-जन तक अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएं। महोबा समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक को आगामी चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने भी जोश के साथ पार्टी की योजनाओं को गांव-गांव तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। इस बैठक से यह स्पष्ट हो गया है कि समाजवादी पार्टी 2027 की जंग के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है और मिशन 360+ को लेकर गंभीरता से काम कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेख हसीना पर बांग्लादेश में मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का आरोप, ट्रायल शुरू
    Next Article हमें सीडीएस के सिंगापुर से बोलने का इंतज़ार क्यों करना पड़ा: कांग्रेस का केंद्र पर हमला
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    NDA को बड़ा झटका! रेणु कुशवाहा का ‘पाला बदल’ प्लान सफल, थामा तेजस्वी का दामन

    June 26, 2025

    Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग

    June 26, 2025

    Sonbhadra News: सुभासपा के अरविंद ने कहा- सरकारें बदलीं लेकिन नहीं बदला सिस्टम, बाहर से आए लोगों ने लूटा सोनभद्र के बाशिंदों का हक

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.