Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे
    • Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • बड़े मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं बॉलीवुड सितारे?
    • धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर
    • ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों में सन्नाटा क्यों है?
    • ‘लव जिहाद’ के झूठे जाल में फंसा साक़िब, 5 साल बाद मिला इन्साफ़
    • लव जिहाद का पहला मामला यूपी कोर्ट में धराशायी, योगी सरकार लाई थी कानून
    • मणिपुर: बीजेपी गुटों में बंटी लेकिन 23 विधायक ‘सरकार’ बनाने पर आमादा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Mewar Eklingji Mandir History: मेवाड़ का एक ऐसा मंदिर जिससे जुड़ी है, महाराणा प्रताप की प्रतिज्ञा
    Tourism

    Mewar Eklingji Mandir History: मेवाड़ का एक ऐसा मंदिर जिससे जुड़ी है, महाराणा प्रताप की प्रतिज्ञा

    By January 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mewar Eklingji Mandir History (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Mewar Eklingji Mandir History: मेवाड़ के एकलिंग जी से जुड़ी महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की आस्था इतनी अधिक थी कि वे युद्ध में जाने से पहले इस मंदिर में जाकर आशीर्वाद जरूर लेते थे। महाराणा प्रताप, एकलिंग जी की पूजा करते थे और आशीर्वाद लेते थे। यह सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि उनके पूर्वजों की भी परंपरा थी। महाराणा प्रताप, जब भी युद्ध के लिए निकलते थे तो एकलिंग जी को धूप लगाकर ही युद्ध में जाते थे।

    इसके अलावा मेवाड़ राजघराने की एकलिंगजी महादेव मंदिर (Eklingji Mahadev Mandir) में गहरी आस्‍था है। परंपरा के अनुसार, एकलिंग महादेव के दर्शन किए बिना कोई महाराणा नहीं बनता। इस मंदिर को लेकर महाराणा प्रताप द्वारा ली गई एक प्रतिज्ञा बेहद लोकप्रिय है। वैसे तो एकलिंग भगवान को साक्षी मानकर मेवाड़ के राणाओं ने अनेक बार ऐतिहासिक महत्व के प्रण किए थे। जिसमें महाराणा प्रताप को लेकर जो उल्लेख मिलता है उसमें एक बार विपत्तियों से घिरे पृथ्वीराज का जब धैर्य जवाब दे रहा था, तब अकबर के दरबार में रहकर राजपूती गौरव की रक्षा करने वाले बीकानेर के राजा पृथ्वीराज के लिखे पत्र के उत्तर में महाराणा प्रताप ने जो वीरतापूर्ण शब्द लिखे थे वे आज भी अमर हैं, जो इस प्रकार हैं-

    तुरुक कहासी मुखपतौ, इणतण सूं इकलिंग, ऊगै जांही ऊगसी प्राची बीच पतंग।

    इस संदेश का अर्थ है कि, प्रताप के शरीर रहते एकलिंग की सौगंध है, बादशाह अकबर के लिए मेरे मुख से सदैव तुर्क ही निकलेगा। आप निश्चित रहें, सूर्य पूर्व में ही उगेगा। यानी वे कभी अकबर को अपना बादशाह नहीं मानेंगे। अकबर ने उन्हें समझाने के लिए चार बार शांति दूतों को अपना संदेशा लेकर भेजा था। लेकिन महाराणा प्रताप ने अकबर के हर प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था।

    इस जगह स्थित है श्री एकलिंगजी महादेव मंदिर (Mewar Eklingji Mandir Kaha Hai)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    श्री एकलिंगजी महादेव मंदिर उदयपुर से लगभग 22 किमी और नाथद्वारा से लगभग 26 कि.मी. दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कैलाशपुरी नाम के स्थान पर स्थित है। पूर्वी भारत में जहां त्रिकलिंग की मान्यता रही है, वहीं पश्चिमी भारत में एकलिंग की मान्यता है।

    मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए वहाँ के ट्रस्ट से लेनी होती है आज्ञा

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इस मंदिर का निर्माण मेवाड़ के संस्थापक बप्पा रावल (Bappa Rawal) ने 8वीं शताब्दी में करवाया और उन्होंने ही श्री एकलिंग जी की मूर्ति की प्रतिष्ठापना की थी। इस मंदिर को कई बार आक्रांताओं द्वारा क्षति भी पहुंचाई गई। वर्तमान समय में मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी में महाराणा रायमल ने करवाया था। मुख्य मंदिर में एकलिंगजी की चार सिरों वाली मूर्ति स्थापित है। मंदिर परिसर में 108 देवी-देवताओं के छोटे-छोटे मंदिर स्थित हैं, और इन मंदिरों के बीच में ही श्री एकलिंग जी मंदिर भी स्थापित हैं। मुख्य मंदिर के गर्भगृह में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश वर्जित हैं। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश वहाँ के ट्रस्ट से आज्ञा लेकर ही हो सकता है। उदयपुर से यहाँ जाने के लिए बसें मिलती हैं।

    चतुर्मुखी शिवलिंग की क्या है विशेषता (Chaturmukhi Shivalinga Ka Mahatva)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    एकलिंगजी के चार चेहरे भगवान शिव के चार रूपों को दर्शाते हैं। पूर्व दिशा की तरफ का चेहरा सूर्य देव के रूप में पहचाना जाता है। पश्चिम दिशा के तरफ का चेहरा भगवान ब्रह्मा को दर्शाता है। उत्तर दिशा की तरफ का चेहरा भगवान विष्णु को दर्शाता है। दक्षिण की तरफ का चेहरा रूद्र है जो स्वयं भगवान शिव का है।

    पौराणिक ग्रंथों में है एकलिंगजी महादेव की महिमा का बखान (Eklingji Mandir)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    महाराणा कुंभा और महाराणा रायमल के शासनकाल के समय रचित दो महत्वपूर्ण पौराणिक ग्रंथों के माध्यम से एकलिंग महादेव की महिमा का बखान साहित्य के माध्यम से आज भी विद्दमान है। इन कृतियों में मंदिर की पवित्रता का गुणगान किया गया और एकलिंगजी के दिव्य विधान में शासकों की आस्था को लेकर बखान किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी नेता बिधूड़ी की प्रियंका पर विवादित टिप्पणी, बवाल; जानें कैसे-कैसे बयान
    Next Article क्या ‘मनुस्मृति दहन’ के लिए डॉ. आंबेडकर को भी जेल भेजते योगी?

    Related Posts

    India’s First LEGO Store: क्रिएटिविटी, क्रिएशन और कल्चर का फ्यूजन- भारत के पहले LEGO स्टोर में मिलेगा ऐसा सब कुछ

    May 31, 2025

    Vishnu Varaha Temple History: इस मंदिर के रहस्य हैं गहरे, मध्यप्रदेश में वराह अवतार का पहला और आखिरी मंदिर

    May 31, 2025

    Secrets of Aurangzeb: औरंगजेब के वो राज़, जो किताबों में दर्ज नहीं, इतिहास की वो कहानियां जो पत्थरों में गूंजती हैं

    May 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.