Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Boho Fest in Lucknow: लखनऊ में लगेगा ये फेस्ट, कई कलाकार करेंगें शिरकत
    • राहु-केतु दोष से मुक्ति दिलाने वाला रहस्यमयी श्रीकालहस्ती मंदिर, जहां वायु तत्व में बसते हैं शिव
    • जगन्नाथ मंदिर का सबसे बड़ा रहस्य: क्या सच में धड़कता है भगवान कृष्ण का हृदय?
    • Khait Parvat Uttarakhand: जहां रात के अंधेरों में हंसने की आवाजें गूंजती है… रहस्य चौंका देगा
    • Machu Picchu History: बादलों में बसा एक शहर, क्यों कहा जाता है इसे ‘लॉस्ट सिटी’? जवाब चौंका देंगे!
    • Lucknow Haunted Place: लखनऊ की ये जगह है सबसे ज़्यादा भूतिया, रूह कंपा देगा यहाँ का इतिहास
    • Hydrogen WaterTaxi वाराणसी में हाइड्रोजन टैक्सी की शुरुआत,एयर कंडीशन केबिन और देना होगा इतना किराया
    • ये हैं दुनिया के टॉप शहर जो हुए सबसे अधिक घूमने वाली जगहों में, देखिये क्या आपकी सिटी है शामिल?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » New Year 2026 का काउंटडाउन शुरू: न्यू ईयर नाइट मनाने के लिए भारत की सबसे हॉट जगहें
    Tourism

    New Year 2026 का काउंटडाउन शुरू: न्यू ईयर नाइट मनाने के लिए भारत की सबसे हॉट जगहें

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 27, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    New Year 2026 Celebration 

    New Year 2026 Celebration

    New Year 2026 Celebration: धीरे-धीरे साल बीतने के साथ वर्ष 2025 का नवंबर महीना भी अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, वहीं आने वाले दिसंबर महीने की सरगर्मी के साथ न्यू ईयर का काउंट डाउन भी शुरू हो चुका है। न्यू ईयर कैलेंडर बदलने के साथ ही जीवन में नई खुशियां, नई उमंग और नई आशाओ के स्वागत का भी अवसर होता है। दुनिया भर में लोग 31 दिसंबर की खास रात को अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कोई शोरगुल वाली पार्टियों के बीच, कोई शांत पहाड़ों में सुकून तलाशता है, कहीं कोई फैमिली डिनर के साथ खुशियां बाटता है तो कहीं दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप पर निकलने के लिए इस अवसर को बेस्ट मानता है। अगर आप भी चाहते हैं कि 31 दिसंबर 2025 की रात आपके जीवन की खूबसूरत यादों में शुमार रहे, तो अभी से प्लानिंग शुरू कर देना समझदारी है। अच्छी लोकेशन चुनना आपके अनुभव को कई गुना बेहतर बना देता है। यहां हम आपके लिए ऐसी पांच शानदार जगहें लेकर आए हैं, जहां न्यू ईयर 2026 की शुरुआत मनाना आपके साल का सबसे खूबसूरत निर्णय बन सकता है।

    शिमला

    शिमला दिसंबर के महीने में किसी परियों की कहानी जैसा शहर लगने लगता है। मॉल रोड पर टहलते हुए हल्की बर्फबारी, चारों तरफ लाइटिंग की चमक और गर्म कॉफी की खुशबू ये सब मिलकर आपकी न्यू ईयर नाइट को जादुई बना देते हैं। मॉल रोड पर जगमगाती दुकानों के बीच लोगों की भीड़ और क्राइस्ट चर्च की खूबसूरत रोशनी माहौल में एक अलग ही गर्माहट भर देती है। कपल्स के लिए शिमला इसलिए भी खास है क्योंकि यहां की हर गली तस्वीर जैसा रोमांटिक सीन बनाती है। अगर आपको बोनफायर का मजा, सर्द हवा की ताजगी और विंटर हॉलीडे का एहसास चाहिए तो शिमला से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो।

    गोवा पार्टी लवर्स का परफेक्ट स्वर्ग

    गोवा का नाम आते ही बीच, संगीत और अनगिनत रंगीन लाइटें दिमाग में घूमने लगती हैं। 31 दिसंबर की रात गोवा हकीकत में कभी नहीं सोता वहीं बीच पर गूंजती धुनों के साथ डांस करती भीड़, आसमान में चमकती आतिशबाजी और समुद्र की लहरों पर पड़ती रौशनी यह नज़ारा किसी फिल्म के फाइनल सीन जैसा लगता है। गोवा में न्यू ईयर की रात का मतलब है फुल-ऑन एंटरटेनमेंट। चाहे आप बीच पार्टी में खोना चाहें, क्रूज पार्टी का मजा लेना चाहें या बीच कैंपिंग के साथ शांत रात बिताना, हर तरह का मजा यहां मिल जाता है। गोवा उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके लिए न्यू ईयर का मतलब डांस-म्यूजिक- फुल मस्ती है।

    मनाली

    मनाली न्यू ईयर की रात को रोमांच और सुकून का एकदम सही संतुलन देता है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक यहां का तापमान गिरने लगता है और पहाड़ सफेद बर्फ के लिबास में ढक जाते हैं। कैफे में लाइव म्यूजिक बजता है, बाहर आग जल रही होती है और पर्यटक गर्म पेय के साथ इस माहौल का आनंद लेते हैं। अगर आप रोमांच पसंद करते हैं तो सोलंग वैली की बर्फीली ढलानें आपका इंतजार करती हैं। स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो बाइकिंग और ढेर सारी एक्टिविटीज नए साल का रोमांच बढ़ा देती हैं। इसके अलावा, कसोल और तोष जैसी जगहें भी छोटी ट्रिप के लिए शानदार हैं। मनाली उन लोगों के लिए खास है जो न्यू ईयर को पार्टी के शोर और पहाड़ों की शांति दोनों में बांटना चाहते हैं।

    जयपुर

    अगर आप चाहते हैं कि नए साल की शुरुआत एक रॉयल फील और परंपरा के बीच हो, तो जयपुर एकदम सही डेस्टिनेशन है। गुलाबी नगरी की रातों में एक खास चमक होती है। हेरिटेज होटलों की खिड़कियों से झांकती रोशनी, राजस्थानी संगीत की मधुर धुनें और हाथों में गरमा-गरम दाल बाटी का स्वाद यह सब मिलकर आपकी न्यू ईयर नाइट को यादगार बना देता है। हवा महल और आमेर फोर्ट की रात की जगमगाहट इस शाम को और भी निखार देती है। जयपुर फैमिलीज़, कपल्स और दोस्तों के ग्रुप हर किसी के लिए परफेक्ट है क्योंकि यहां परंपरा और आधुनिकता दोनों मिलकर एक शानदार रात तैयार करते हैं।

    ऋषिकेश

    अगर आप चाहते हैं कि साल की शुरुआत शांति, आध्यात्मिकता और सुकून के साथ हो, तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतर जगह है। यहां की गंगा आरती आत्मा को सुकून देती है। शांत घाट, हरे-भरे पहाड़ और सुबह-सुबह होने वाले योग सत्र ये सब नए साल को सकारात्मक बनाने का सबसे सुंदर तरीका हैं। अगर पार्टी आपको नहीं पसंद और आप भीड़ से दूर एक साफ, शांत और सुकूनभरी शुरुआत चाहते हैं तो ऋषिकेश का माहौल आपको बिल्कुल पसंद आएगा। यहां न्यू ईयर की रात शोर से नहीं, बल्कि मंत्रों की गूंज और बहते हुए जल की तरंगों से शुरू होती है। यानी भारत में हर मूड के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन मौजूद है। 31 दिसंबर 2025 की रात को यादगार बनाने के लिए सही जगह और समय पर की गई प्लानिंग बेहद जरूरी है। जल्द से जल्द अपनी पसंदीदा डेस्टिनेशन तय करिए और न्यू ईयर 2026 को शानदार बनाइए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNew Year 2026: नए साल पर गोवा जाने की कर रहे प्लानिंग, जान लीजिये ये आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट्स
    Next Article Bali का सबसे खूबसूरत ‘हिंदू विलेज’ Penglipuran: स्वच्छता देखकर रह जाएंगे हैरान
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Boho Fest in Lucknow: लखनऊ में लगेगा ये फेस्ट, कई कलाकार करेंगें शिरकत

    December 13, 2025

    राहु-केतु दोष से मुक्ति दिलाने वाला रहस्यमयी श्रीकालहस्ती मंदिर, जहां वायु तत्व में बसते हैं शिव

    December 13, 2025

    जगन्नाथ मंदिर का सबसे बड़ा रहस्य: क्या सच में धड़कता है भगवान कृष्ण का हृदय?

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.