Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्रिसमस पर लखनऊ के इन रेस्ट्रॉन्ट्स और होटल में मिलेगा ख़ास इंतज़ाम, इन डिशेस का लें यहाँ आनंद
    • Best Honeymoon Destinations: बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन, कम बजट में भी मिलेगा यूरोप वाला फील
    • New Year 2026: कम खर्च, डबल सेलिब्रेशन! न्यू ईयर पर सुबह-शाम का अलग रंग दिखाती हैं ये 5 जगहें
    • Hanuman Temple Lucknow: लखनऊ में स्थित बंजरगबली का ये मंदिर है बेहद ख़ास
    • मेवात दिवस: गांधी जी का वचन, भरोसे की वो तारीख, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी
    • उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा 7 मंज़िला बस स्टैंड, 400 बसों की एक साथ होगी पार्किंग
    • IRCTC Tour: क्रिसमस पर घूमने का शानदार मौका! IRCTC के बजट टूर पैकेज से करें सस्ती और आरामदायक यात्रा
    • Best Adventure Parks: ये हैं लखनऊ के बेस्ट पार्क, सर्दी की धुप के साथ लीजिये एडवेंचर का भी मज़ा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Paragliding in Himachal: हिमाचल का पैराग्लाइडिंग कैपिटल, जहां हरियाली, पहाड़, ताजगी के बीच हवा से करें बातें
    Tourism

    Paragliding in Himachal: हिमाचल का पैराग्लाइडिंग कैपिटल, जहां हरियाली, पहाड़, ताजगी के बीच हवा से करें बातें

    Janta YojanaBy Janta YojanaJune 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Paragliding Capital of Himachal (Image Credit-Social Media)

    Paragliding Capital of Himachal (Image Credit-Social Media)

    Paragliding Capital of Himachal: हरियाली, पहाड़, ताजगी से भरी हवा और खुला आसमान… ऐसी ही कल्पना जब साकार होती है, तो वो जगह किसी सपने से कम नहीं लगती। हिमाचल प्रदेश का ‘बीर’ ऐसा ही एक हसीन गांव है, जहां हर मोड़ पर प्रकृति आपको चौंकाती और हर पल एक नई ऊर्जा से भर देती है। पैराग्लाइडिंग हो या पक्षियों की चहचहाहट में खो जाना बीर गांव एक ऐसी जगह है जहां हर घुमक्कड़ का दिल बसने को तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत प्राकृति के बीच बसे बीर गांव की खूबियों के बारे में –

    बीर – तिब्बती संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत मेल

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में स्थित बीर, न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है बल्कि इसकी तिब्बती संस्कृति भी यात्रियों को खास अनुभव देती है। यहां बड़ी संख्या में तिब्बती शरणार्थी रहते हैं, जिनके मठ, व्यंजन, हस्तशिल्प और जीवनशैली इस छोटे से गांव को अनोखा रंग देते हैं।

    पैराग्लाइडिंग का ग्लोबल हब

    बीर को भारत की ‘पैराग्लाइडिंग कैपिटल’ कहा जाता है। यहां का बिलिंग साइट 2,400 मीटर की ऊंचाई से टेक-ऑफ पॉइंट है, जो इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग लोकेशनों में से एक बनाता है। मार्च से नवंबर तक का समय उड़ान के लिए सर्वोत्तम होता है।

    यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी होती हैं। यहां सैलानी भी प्रशिक्षित पायलट्स के साथ टैंडम फ्लाइट का मजा ले सकते हैं।

    उड़ते समय नीचे फैली हरी घाटी, छोटे घर और बर्फ से ढकी चोटियों का नज़ारा एक बार आंखों में बस जाए, तो कभी नहीं भूलता।

     सूरज पहाड़ों में समा जाए जैसा अद्भुत सनसेट नजारा

    बीर का सूर्यास्त कुछ ऐसा अनुभव है जो आपको ठहरने पर मजबूर कर देता है।

    यहां से दिखता है, जैसे सूर्य सीधे पहाड़ की गोद में समा रहा हो। स्थानीय लोग और पर्यटक इस नज़ारे को कैमरे में नहीं, दिल में कैद करने आते हैं। सनसेट पॉइंट पर समय बिताना, चाय की चुस्की लेना और दूर पर्वतों में डूबते सूरज को निहारना, बीर की यात्रा का सबसे शांत और आत्मिक पल हो सकता है। यहां आकर बर्ड वॉचिंग पक्षियों की दुनिया में खो जाने जैसा अहसास देता है।

    अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो बीर की पक्षी-विहार यात्रा आपके लिए जन्नत से कम नहीं। यहां 300 से अधिक पक्षी प्रजातियों को देखा जा सकता है, जिनमें प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं।

    खासकर सर्दियों में जब प्रवासी पक्षी यहां आते हैं, तब यह स्थान और भी जीवंत हो उठता है।

    बर्ड वॉचिंग के लिए दूरबीन और थोड़ा संयम लेकर निकलें। आप पाएंगे कि हर झाड़ी, हर पेड़ पर एक पक्षियों के कलरव के रूप में संगीत बसा हुआ है।

     चोकलिंग गोम्पा – आध्यात्मिक शांति का ठिकाना

    बीर की गोद में बसा चोकलिंग गोम्पा, एक पवित्र और शांति से भरपूर बौद्ध मठ है। यह मठ नेतेन चोकलिंग रिनपोचे को समर्पित है, जिन्हें बुद्ध का अवतार माना जाता है।

    मठ का स्थापत्य बेहद सुंदर है। इसके चारों ओर पहाड़ और हरियाली इसे और आकर्षक बनाते हैं।

    मठ के आस-पास आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और मन की शांति में खो सकते हैं।

    यह जगह दोस्तों या अकेले आत्म-मंथन के लिए उपयुक्त है।

     क्या-क्या करें बीर गांव आकर –

    इस खूबसूरत प्रकृति के बीच बसे बीर गांव में आकर आप पैराग्लाइडिंग करें और उड़ते हुए धरती को नए नजरिए से देखें। सनसेट पॉइंट पर जाएं और पहाड़ों के पीछे डूबते सूरज को निहारें। बर्ड वॉचिंग करें, खासकर सुबह-सुबह या शाम के समय। आध्यात्म की खोज हो तो चोकलिंग गोम्पा की शांति में खो जाएं।

    इसके अलावा पास के अन्य मठों और झीलों की सैर करें, जहां प्रकृति हर कोने में खूबसूरती बिखेरती है।

    बीर गांव कैसे पहुंचें?

    हवाई मार्ग से-

    नज़दीकी हवाई अड्डा गग्गल एयरपोर्ट (कांगड़ा) है, जो बीर से करीब 65 किमी दूर है। वहां से टैक्सी या कैब से बीर आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    रेल मार्ग से- सबसे नजदीकी बड़ा रेलवे स्टेशन पठानकोट है। पठानकोट से आप बस, टैक्सी या साझा गाड़ियों से बीर पहुंच सकते हैं।

    सड़क मार्ग से-

    दिल्ली, चंडीगढ़ या धर्मशाला से बीर के लिए सीधी बस या टैक्सी सुविधा उपलब्ध है।

    कब जाएं?

    मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक का समय सबसे बेहतर होता है।

    मानसून में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, लेकिन हरा-भरा दृश्य अपने चरम पर होता है।

    अगर आप भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति की गोद में कुछ शांत, साहसी और आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में हैं, तो बीर आपके लिए परफेक्ट जगह है। यह न सिर्फ एडवेंचर से भरपूर है बल्कि आत्मा को भीतर तक शांत कर देने वाला अनुभव भी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेलंगाना राजनीति में भूचाल! टी राजा सिंह ने छोड़ी बीजेपी, पार्टी में मचा हड़कंप
    Next Article Firozabad News: इटावा की घटना पर बोले रामजीलाल सुमन, कहा- “यह दो समाज और जातियों का टकराव नहीं, दो विचारधाराओं का मतभेद है”
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    क्रिसमस पर लखनऊ के इन रेस्ट्रॉन्ट्स और होटल में मिलेगा ख़ास इंतज़ाम, इन डिशेस का लें यहाँ आनंद

    December 24, 2025

    Best Honeymoon Destinations: बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन, कम बजट में भी मिलेगा यूरोप वाला फील

    December 24, 2025

    New Year 2026: कम खर्च, डबल सेलिब्रेशन! न्यू ईयर पर सुबह-शाम का अलग रंग दिखाती हैं ये 5 जगहें

    December 23, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.