इंडिया गठबंधन के नेता (Pic – Social Media)
Politics : लोकसभा चुनाव 2024 में ‘इंडिया’ गठबंधन को 234 सीटों पर मिली जीत के बाद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। हालांकि हाल ही में हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद से कम होने पर ‘इंडिया’ गठबंधन में फूट पड़ती हुई दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान संभालने वाले बयान से खलबली मच गई है। इसके बाद सहयोगी दलों की ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से बिदक गई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया था, जिससे इंडिया गठबंधन में खलबली मच गई है। उन्होंने हालिया चुनावों (हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड) और उपचुनावों में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की थी और इंडिया गठबंधन की कमान संभालने की ओर इशारा भी कर दिया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आरजेडी और शिवसेना (UBT) ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।�