Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे
    • Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • बड़े मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं बॉलीवुड सितारे?
    • धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर
    • ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों में सन्नाटा क्यों है?
    • ‘लव जिहाद’ के झूठे जाल में फंसा साक़िब, 5 साल बाद मिला इन्साफ़
    • लव जिहाद का पहला मामला यूपी कोर्ट में धराशायी, योगी सरकार लाई थी कानून
    • मणिपुर: बीजेपी गुटों में बंटी लेकिन 23 विधायक ‘सरकार’ बनाने पर आमादा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Priyanka Gandhi: कहां गायब प्रियंका गांधी? वक्फ संशोधन बिल के बाद कांग्रेस अधिवेशन में भी नहीं आयीं नजर, सवाल पर पार्टी ने दी सफाई
    राजनीति

    Priyanka Gandhi: कहां गायब प्रियंका गांधी? वक्फ संशोधन बिल के बाद कांग्रेस अधिवेशन में भी नहीं आयीं नजर, सवाल पर पार्टी ने दी सफाई

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Priyanka Gandhi (Photo: Social Media)

    Priyanka Gandhi (Photo: Social Media)

    Priyanka Gandhi: गुजरात में गरीब 64 साल बाद हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन को सियासी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था और ऐसे में पार्टी खुद को मजबूत बनाने के लिए एक बार फिर मंथन कर रही है। इस अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से नेता अहमदाबाद पहुंचे हैं।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरा केंद्रीय नेतृत्व अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा है मगर कांग्रेस का प्रमुख चेहरा मानी जाने वाली प्रियंका गांधी अधिवेशन से गायब हैं। इसे लेकर सियासी हल्कों और मीडिया में खूब चर्चा भी हो रही है।

    वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान भी गायब थीं प्रियंका

    कांग्रेस अधिवेशन से पहले पिछले दिनों संसद में वक्फ संशोधन बिल पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई थी। इस चर्चा के बाद बिल को लेकर वोटिंग भी कराई गई थी। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में यह बिल पारित हो गया था। लोकसभा में इस महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा के दौरान मौजूद रहने के लिए कांग्रेस की ओर से सांसदों को व्हिप भी जारी किया गया था मगर इसके बावजूद प्रियंका गांधी सदन में मौजूद नहीं थीं। अब कांग्रेस के अधिवेशन से भी प्रियंका गांधी दूर बनी हुई हैं। प्रियंका गांधी की नामौजूदगी को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

    कार्यसमिति की बैठक में भी नहीं लिया हिस्सा

    कांग्रेस अधिवेशन से पहले मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। इस बैठक के दौरान भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,विभिन्न राज्यों के कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बैठक में भी मौजूद नहीं थीं।

    सवाल उठने पर कांग्रेस ने दी सफाई

    कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक से प्रियंका गांधी का गायब रहना चर्चा का विषय बन गया है। बैठक में 158 सदस्यों ने हिस्सा लिया मगर प्रियंका की गैर मौजूदगी मीडिया में चर्चा का विषय बन गई। इस बाबत सवाल पूछे जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि बैठक में 35 सदस्य अनुपस्थित थे और किसी एक व्यक्ति को लेकर अलग से चर्चा करना उचित नहीं है।

    पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी इस मुद्दे पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने पार्टी से पहले ही अनुरोध किया था कि उन्हें विदेश में पूर्व व्यस्तताओं में शामिल होने के लिए एआईसीसी सत्र और संसद सत्र को छोड़ने की अनुमति दी जाए और पार्टी ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इसलिए इस संबंध में सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं है।

    सरदार पटेल पर इसलिए पारित किया प्रस्ताव

    कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। सरदार पटेल ने किसान आंदोलन की शुरुआत करने के साथ ही संविधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बीच संबंधों को दर्शाने के लिए यह प्रस्ताव पारित किया गया है।

    देश के इन दोनों दिग्गज नेताओं के बीच अनोखी जुगलबंदी थी और दोनों को आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अगुवाई में दोनों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। प्रस्ताव में सरदार पटेल और पंडित नेहरू के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बारे में किया जा रहे दावों की निंदा की गई है। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के बयान पूरी तरह झूठे हैं और दोनों नेताओं के संबंधों को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को पद से हटाए जाने के बाद लिया निर्णय, 3 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव
    Next Article आरबीआई ने फिर घटाया रेपो रेट, आम आदमी पर इसका क्या मामूली असर पड़ेगा
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    थरूर के बाद अब इस कांग्रेस नेता पर BJP ने डाले डोरो, बोले- विपक्ष में कुछ अच्छे लोग इन्हें भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिये।

    May 31, 2025

    Malaiyarasan D: मलैयारासन डी – एक किसान से संसद तक का सफर, कल्लाकुरिची की नई आवाज

    May 30, 2025

    कांग्रेस में बगावती सुर से बढ़ा घमासान! शशि थरूर के बाद एक और नेता ने की मोदी सरकार की सराहना

    May 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.