Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Rajasthan Famous Shiv Mandir: गाय के दूध से प्रकट हुआ 5,000 साल पुराना शिवलिंग, जानिए इनका रहस्य
    Tourism

    Rajasthan Famous Shiv Mandir: गाय के दूध से प्रकट हुआ 5,000 साल पुराना शिवलिंग, जानिए इनका रहस्य

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 23, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rajasthan Famous Shiv Mandir 5000 Years Old Shivling (Image Credit-Social Media)

    Rajasthan Famous Shiv Mandir 5000 Years Old Shivling (Image Credit-Social Media)

    Rajasthan Famous Shiv Mandir: खास लोक परम्पराओं, खानपान और धार्मिक सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए राजस्थान न की सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी मजबूत पहचान रखता है। बल्कि इसे अपने सिद्ध शिव मंदिरों के लिए भी लोकप्रियता हासिल है। जिसकी राजधानी जयपुर के आमेर सागर रोड पर स्थित अंबिकेश्वर मंदिर और सीकर जिले के हर्ष भैरवनाथ मंदिर, दोनों शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्र हैं। खासकर सावन में इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ और धार्मिक आयोजन पूरे माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर देते हैं। इन मंदिरों का इतिहास, लोक मान्यताएं और रहस्यमय घटनाएं इन्हें और भी खास बनाते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ही मंदिरों से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से –

    5 हजार साल पुराना अंबिकेश्वर महादेव मंदिर- शिव यहां विराजमान हैं शिला रूप में

    आमेर सागर रोड पर स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव शिला रूप में विराजमान हैं। यहां सावन और भादो महीनों में शिवलिंग भूगर्भ से निकलने वाले जल से स्वतः जलमग्न हो जाता है, और वर्षा समाप्त होते ही पानी अपने आप सूख जाता है। यह शिवशिला हजारों वर्षों पुरानी मानी जाती है, जबकि मंदिर का निर्माण लगभग 900 साल पहले हुआ था। इस मंदिर का गर्भगृह भूतल से करीब 22 फीट गहरा है और यह 14 खंभों पर टिका हुआ है। शिवलिंग की जलहरी से बहता जल पास के ऐतिहासिक पन्ना-मीणा कुंड में जाकर गिरता है।

    रहस्यमयी जलधारा-विज्ञान भी रह गया हैरान 

    इस मंदिर के महंत के अनुसार बारिश के दौरान भूगर्भ से जल ऊपर आकर शिवलिंग को डुबो देता है, लेकिन वर्षा खत्म होते ही यह जल वापस भूगर्भ में चला जाता है। खास बात यह है कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया जल या अन्य जल गर्भगृह में नहीं टिकता बल्कि सीधे कुंड में चला जाता है। यह प्रक्रिया आज भी रहस्य बनी हुई है।

    गाय के दूध से प्रकट हुआ स्वयंभू शिवलिंग 

    इस मंदिर को लेकर प्रचिलत मान्यताओं के अनुसार, एक गाय रोज वहां घास चरने आती थी लेकिन दूध नहीं देती थी। जब ग्रामीणों ने देखा कि वह गाय एक गड्ढे के पास खड़ी होकर दूध गिरा रही है, तो उन्होंने खुदाई करवाई। करीब 22 फीट गहरी खुदाई के बाद वहां स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुआ।

    नंद बाबा और श्रीकृष्ण से भी जुड़ी हैं लोक मान्यता 

    लोक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में जब श्रीकृष्ण और नंद बाबा यहां आए थे तो उन्होंने शिवरात्रि के दिन अपने केश (मुंडन संस्कार) यहां छोड़े थे। तभी से इस स्थान को ‘अंबिका वन’ कहा जाने लगा और इसी अंबिकेश्वर मंदिर के नाम पर इस क्षेत्र का नाम ‘आमेर’ पड़ा। इस मंदिर की महत्ता को देखते हुए ही आमेर राज्य की स्थापना की गई।

    आमेर किले और मंदिर का गहरा रिश्ता 

    आमेर का विश्वविख्यात किला भी इसी अंबिकेश्वर मंदिर से जुड़ा है। इस मंदिर के महत्व को ध्यान में रखते हुए आमेर राज्य की राजधानी यहीं स्थापित की गई थी। यह मंदिर आज भी आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बना हुआ है।

    औरंगजेब का हमला और मंदिर का ध्वंस 

    1739 में दिल्ली सल्तनत के शासक औरंगजेब ने खंडेला अभियान के दौरान इस क्षेत्र पर आक्रमण किया। अंबिकेश्वर मंदिर पर भी हमला कर शिवलिंग और अन्य मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। इन खंडित मूर्तियों के अवशेष आज भी हर्ष पर्वत स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देखे जा सकते हैं।

    हर्ष पर्वत पर पुनर्निर्माण शिवसिंह का योगदान 

    औरंगजेब के आक्रमण के बाद सीकर के राव राजा शिवसिंह ने संवत 1781 में हर्ष पर्वत पर नए शिव मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर की वास्तुकला अद्भुत है। स्तंभों पर बेल-बूटी की सुंदर नकाशी, पंचमुखी शिव की मूर्ति, विष्णु, शिव शक्ति, गणेश, इंद्र, कुबेर, नर्तकी और योद्धाओं सहित 84 प्रकार की कलात्मक प्रतिमाएं इस मंदिर को विशिष्ट बनाती हैं। मंदिर में बना विशाल सफेद संगमरमर का शिवलिंग भी दर्शनीय है, जिसका आधार चौकोर बनाया गया है।

    हर्ष भैरवनाथ मंदिर मान्यताओं और भक्ति का केंद्र 

    हर्ष पर्वत के पास स्थित हर्ष भैरवनाथ मंदिर की भी अपनी रोचक कथा है। मान्यता है कि मां जीण भवानी के भाई हर्ष भैरव उन्हें मनाने के लिए यहां आए थे, लेकिन बहन के न मानने पर वे भी यहीं तपस्या में लीन हो गए। तभी से इस पहाड़ी का नाम हर्ष भैरव पर्वत पड़ा। आज भी यह मंदिर शिव भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

    सावन में विशेष आयोजन और मेलों की रौनक 

    सावन के महीने में अंबिकेश्वर मंदिर और हर्ष भैरवनाथ मंदिर में विशेष पूजा, अभिषेक और आरती का आयोजन किया जाता है। पूरे माह यहां भक्तगण उपवास रखते हुए भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। मंदिर परिसर में झांकियां, भंडारे, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन होते हैं, जो भक्तों के दिलों को आध्यात्मिक आनंद से भर देते हैं। इन दिनों यहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बनाता है।

    मंदिरों से जुड़ी लोक परंपराएं और भजन 

    इन मंदिरों के आस-पास के गांवों में शिवरात्रि, सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि पर लोक गीत, भजन और कथाएं गाई जाती हैं। भक्ति संगीत की इन पारंपरिक परंपराओं में स्थानीय कलाकार भाग लेते हैं, जो भक्तों को भगवान शिव की महिमा का एहसास कराते हैं। कई स्थानों पर भैरव वादन और डमरू की धुनें सुनाई देती हैं, जो वातावरण को दिव्य बनाती हैं।

    संरक्षण प्रयास और वर्तमान प्रशासनिक पहल 

    इन प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समितियां निरंतर प्रयासरत हैं। कई बार पुरानी मूर्तियों और स्थापत्य को ठीक करने का काम किया गया है। स्थानीय लोगों और भक्तों की मांग है कि सरकार यहां बेहतर सुविधाएं प्रदान करे जैसे साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था। पर्यटन विभाग भी इन स्थलों को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है।

    सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की संभावनाएं 

    हर्ष पर्वत और अंबिकेश्वर मंदिर केवल धार्मिक महत्व के केंद्र नहीं हैं, बल्कि ये राजस्थान की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर भी हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक स्थापत्य कला, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम देख सकते हैं। अगर सरकार और प्रशासन यहां की सुविधाएं विकसित करें तो यह स्थल धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

    जयपुर का अंबिकेश्वर महादेव मंदिर और सीकर का हर्ष भैरवनाथ मंदिर न केवल धार्मिक केंद्र हैं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इन मंदिरों से जुड़ी मान्यताएं, ऐतिहासिक घटनाएं और प्राकृतिक रहस्य इन्हें और भी विशेष बनाते हैं। आवश्यकता है कि इन स्थलों को संरक्षित कर भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाए और साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनखड़ एक नहीं, दो जजों पर महाभियोग प्रस्ताव करने वाले थे स्वीकार, सरकार को नहीं आया पसंद और 4 घंटे में बदल गया खेल
    Next Article अपने ही खिलाफ BJP ने तैयार कर दी ‘बागियों की लॉबी’… सब्र का घड़ा फूटा तो सब बह जाएंगे! बहुत बड़ी ‘प्लानिंग प्लॉटिंग’
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ

    February 18, 2026

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.